Chambalkichugli.com

MORENA NEWS: विजयगढ़ पंचायत में मनरेगा–वाटरशेड योजनाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 करोड़ के घोटाले के आरोप

MORENA NEWS

HIGHLIGHTS:

  • विजयगढ़ पंचायत में 2 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

  • मनरेगा और वाटरशेड योजनाओं में फर्जीवाड़ा

  • बाहरी लोगों के नाम से बनाए गए जॉब कार्ड

  • तालाब और नाला निर्माण में बिना काम भुगतान

  • कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

    MORENA NEWS
    MORENA NEWS

MORENA NEWS: ग्वालियर। मुरैना जिले की पोरसा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयगढ़ में मनरेगा और वाटरशेड योजनाओं के तहत करीब 2 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। जहां पंचायत के ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर मुरैना को लिखित शिकायत सौंपकर सरपंच श्रीराम सखवार और ग्राम रोजगार सहायक नरेश सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

‘वोकल फॉर लोकल’ का असर: गुना में 50 से अधिक स्टॉलों के साथ हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

फर्जी जॉब कार्ड बनाकर निकाली मजदूरी

ग्रामीणों का आरोप है कि कई महिला श्रमिकों और अन्य लोगों के नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए। शिकायत में सुग्रीव, आशीष, नीतू, हकीम सिंह, रामनरेश, प्रेम सिंह, कुलदीप, मदन मोहन, नागेश, सुमित, सिया, सचिन कुमार, सुदामा समेत कई नाम शामिल हैं, जिनके नाम पर काम दिखाकर मजदूरी की राशि निकाल ली गई, जबकि वे कभी कार्यस्थल पर मौजूद नहीं रहे।

DABRA STAMPEDE NEWS: डबरा में कलश वितरण के दौरान भगदड़, महिला की मौत; बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल

पौधरोपण, अमृत वाटिका और नाला निर्माण में अनियमितता

चारागाह विकास, पौधरोपण, वसुधा वंदन अमृत वाटिका और गोशाला के नाम पर महीनों तक फर्जी मजदूरी दर्शाई गई। पंचायत भवन के पास स्वीकृत ई-कक्ष निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई। वहीं श्मशान घाट से पोखर तक स्वीकृत नाला निर्माण के लिए 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ।

MORENA NEWS
MORENA NEWS

तालाब निर्माण में करोड़ों का भुगतान

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परकोलेशन टैंक, अर्दन डेम और तालाब निर्माण से जुड़े 41 कार्यों में पुराने तालाबों को नया दिखाकर वर्क कोड बदले गए। वाटरशेड उपयंत्री की मिलीभगत से फर्जी मूल्यांकन कर एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान निकाल लिया गया।

NAGAR PALIKA  ALLEGATION: पूर्व विधायक ने भिंड नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप: बोले- विकास नहीं, सिर्फ कागजी काम”

प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

जनपद पंचायत पोरसा के सीईओ देवेंद्र जैन ने कहा कि सभी आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सरपंच और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News