Chambalkichugli.com

SCHOOL ROOF COLLAPSED: स्कूल परिसर में अचानक गिरी छत, लंबे समय से नहीं हो रहा था उपयोग

SCHOOL ROOF COLLAPSED

HIGHLIGHTS:

  • श्योपुर के सरकारी स्कूल में किचन शेड की छत गिरी

  • दो साल से जर्जर हालत में था शेड

  • घटना के समय बच्चे कक्षाओं में थे

  • कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला

  • जर्जर भवनों की जांच की मांग

SHEOPUR SCHOOL ROOF
SHEOPUR SCHOOL ROOF

SCHOOL ROOF COLLAPSED: ग्वालियर। श्योपुर जिले के श्री जी की गांवड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि स्कूल परिसर के बाहर बने किचन शेड की छत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Collectorate Public Hearing: 13 साल की नौकरी के बाद हटाई गई दिव्यांग महिला, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई

स्कूल समय में हुई घटना, बच्चे कक्षाओं में थे

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल बिसरिया ने बताया कि हादसे के समय स्कूल में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही थीं और सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। किचन शेड स्कूल भवन से अलग बाहर की ओर बना हुआ है, इसी कारण बच्चे और शिक्षक इसकी चपेट में आने से बच गए।

SHEOPUR SCHOOL
SHEOPUR SCHOOL

दो वर्षों से जर्जर था किचन शेड

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार किचन शेड पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर हालत में था। इसकी खराब स्थिति के चलते इसका उपयोग भी बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद न तो मरम्मत कराई गई और न ही इसे हटाने की कोई कार्रवाई की गई। अचानक छत गिरने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

MORENA NEWS: विजयगढ़ पंचायत में मनरेगा–वाटरशेड योजनाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 करोड़ के घोटाले के आरोप

प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद कुछ देर तक स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में मौजूद जर्जर भवनों और संरचनाओं का समय रहते निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल घटना की सूचना संबंधित शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। अन्य जर्जर निर्माणों की जांच की भी मांग उठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News