HIGHLIGHTS:
- पतलेरा गांव में 45 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या
- 10 दिन पहले ट्रक पलटने से आमदनी हुई थी बंद
- गाय बांधने वाले कमरे में रस्सी से लगाया फंदा
- जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
- ट्रक की किश्तें न भर पाने से था मानसिक तनाव

TRUCK DRIVER SUICIDE: ग्वालियर। गुना जिले के पतलेरा गांव से दिल दहला देने वाला मामले सामने आया जहां एक ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह ट्रक की मासिक किश्तें जमा न कर पाने के कारण मानसिक तनाव में था। दबाव में आकर उसने ये कदम उठाने का फैसला किया।
ट्रक पलटने के बाद घर पर था
मृतक की पहचान मुंशीलाल कुशवाह (45) के रूप में हुई है। वह अपने फाइनेंस पर लिए गए ट्रक को स्वयं चलाते थे और करीब 10 दिन पहले उनका ट्रक पलट गया था। बता दें कि हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद से वह घर पर ही थे। बताया जा रहा है कि ट्रक खड़ा रहने से उनकी आमदनी बंद हो गई थी।
ASHOKNAGAR CRIMES: हनुमान मंदिर से 700 ग्राम चांदी के मुकुट-कुंडल चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
गाय बांधने वाले कमरे में लगाई फांसी
परिजनों के मुताबिक मुंशीलाल रात में पानी पीकर सोने गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब परिवार के लोग गाय निकालने के लिए कमरे में पहुंचे तो वह रस्सी के फंदे पर लटके मिले। जिस कमरे में मवेशी बांधे जाते हैं, वहीं उन्होंने फांसी लगा ली थी।
पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सूचना मिलते ही म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मुख्यमंत्री की पहल पर स्वीकृत इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन परियोजना को मिली नई रफ्तार
आर्थिक दबाव में थे परेशान
मृतक के भाई ने बताया कि ट्रक दुर्घटना के बाद वाहन 8–10 दिन से खड़ा था। हर महीने आने वाली किश्तों को लेकर वह चिंतित रहते थे। आमदनी रुकने से आर्थिक दबाव बढ़ गया था। हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।