Chambalkichugli.com

MP DOMESTIC VOILENCE: सहिड़ाखुर्द में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति और सास पर मामला दर्ज

DOMESTIC VOILENCE

HIGHLIGHTS:

  • सहिड़ाखुर्द गांव में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत
  • पति और सास पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप
  • पोस्टमार्टम में जहर सेवन की पुष्टि
  • मृतका के शरीर पर मिले चोट के निशान
  • आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
DATIYA CRIMES
DATIYA CRIMES

MP DOMESTIC VOILENCE: दतिया। बडौनी थाना क्षेत्र के सहिड़ाखुर्द गांव में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि मृतका की पहचान मनीषा रावत (28) पत्नी रामअवतार रावत के रूप में हुई है। प्रारंभ में यह मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में मर्ग के रूप में दर्ज किया गया था। बाद में जांच के लिए केस डायरी बडौनी थाना भेजी गई थी।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पिता, मां और भाइयों के बयान दर्ज किए। परिजनों का आरोप है कि मनीषा के पति रामअवतार रावत और सास मीरा रावत द्वारा उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि आए दिन मारपीट की जाती थी और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जाता था।

12 फरवरी को भोपाल में भवन विकास निगम की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर सेवन की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला द्वारा जहर सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया है। पंचनामा के दौरान मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

ASHOKNAGAR CRIMES: हनुमान मंदिर से 700 ग्राम चांदी के मुकुट-कुंडल चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *