Chambalkichugli.com

GWALIOR WEATHER UPDATE: ग्वालियर में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, बदल सकते हैं मौसम के मिजाज!

GWALIOR WEATHER

HIGHLIGHTS:

  • 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट
  • पश्चिमी विक्षोभ का असर
  • दिन का तापमान 30°C के पार
  • सुबह हल्का कोहरा संभव
  • किसानों की बढ़ी चिंता

GWALIOR WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर सहित चंबल संभाग में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के असर से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम का प्रभाव ग्वालियर के साथ श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया जिलों में भी देखा जा सकता है।

GWALIOR CURRENT WEATHER
GWALIOR CURRENT WEATHER

फरवरी में यह तीसरा मौका होगा, जब प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इससे पहले महीने की शुरुआत में ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद प्रशासन ने सर्वे भी कराया था।

महाशिवरात्रि से पहले खजुराहो में वन विभाग ने संभाली सुरक्षा, मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर किया स्थानांतरित

दिन में बढ़ेगी गर्मी, रात में रहेगी ठंड

रविवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में दिन का तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी।

क्या आपकी त्वचा भी पड़ रही है काली? मेलानिन को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स!

16-17 फरवरी का पूर्वानुमान

16 फरवरी को दिन में गर्मी का असर अधिक रहेगा और रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होगी। 17 फरवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन इस दिन बारिश की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News