HIGHLIGHTS:
- करैरा में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हड़ताल
- पूरे प्रदेश में वकील रहेंगे कार्य से विरत
- ग्वालियर में 3 हजार केस प्रभावित
- जमीन विवाद में सुपारी से हत्या की आशंका
- आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी आक्रोश कायम

GWALIOR NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सोमवार को वकील कार्य से विरत रहेंगे। यह निर्णय शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में लिया गया है। प्रदेशभर के वकील अदालत परिसरों में उपस्थित तो रहेंगे, लेकिन किसी भी मामले में पैरवी नहीं करेंगे। इस हड़ताल का सीधा असर आम पक्षकारों पर पड़ेगा।
करैरा हत्याकांड से प्रदेशभर में आक्रोश
दो दिन पहले करैरा में सुबह कोर्ट जा रहे अधिवक्ता संजय सक्सेना की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि वे शॉर्टकट रास्ते से कोर्ट जा रहे थे, जहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर हत्या कराई गई। इस घटना के बाद पूरे मध्यप्रदेश के वकीलों में भारी रोष है।
GWALIOR WEATHER UPDATE: ग्वालियर में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, बदल सकते हैं मौसम के मिजाज!
पुलिस कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। हालांकि गिरफ्तारी के बावजूद वकीलों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। वे अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
3 हजार से अधिक केस प्रभावित
हड़ताल का सबसे अधिक असर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ग्वालियर खंडपीठ और जिला एवं सत्र न्यायालय पर पड़ेगा। अनुमान है कि हाईकोर्ट में करीब एक हजार और सेशन कोर्ट में लगभग दो हजार मामलों की सुनवाई प्रभावित होगी। कुल मिलाकर लगभग 3 हजार केसों पर असर पड़ेगा।
Skin Care Tips: बदलते मौसम में भी स्किन रहे फ्रेश और हेल्दी, बस फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स
बार एसोसिएशन ने इस हड़ताल को “कार्य से विरत” नाम दिया है। वकील कोर्ट परिसर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले पक्षकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।