Chambalkichugli.com

ACCIDENT NEWS: कंटेनर की स्कॉर्पियो से भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

GWALIOR CONTAINER ACCIDENT

HIGHLIGHTS:

  • बैंडा गांव के पास आमने-सामने भिड़ंत
  • स्कॉर्पियो चालक की मौके पर मौत
  • कंटेनर 200 मीटर दूर खेत में पलटा
  • शव निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
  • कंटेनर चालक हादसे के बाद फरार
CAR ACCIDENT
CAR ACCIDENT

ACCIDENT NEWS: ग्वालियर। मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बिचौला-मालनपुर रोड पर बैंडा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गयी। बता दें कि टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

200 मीटर दूर जाकर खेत में पलटा कंटेनर

हादसा रात करीब 11:15 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर करीब 200 मीटर तक अनियंत्रित होकर घसीटता चला गया और सड़क किनारे एक खेत में पलट गया। वहीं दूसरी ओर स्कॉर्पियो वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

MP में मौसम लेगा करवट, उज्जैन संभाग में बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर में छाएंगे बादल

मृतक की पहचान

स्कॉर्पियो चालक बेटू उर्फ अर्जुन कंसाना की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्जुन सहराना, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना के समय वह अकेला ही गाड़ी में सवार था, साथ ही टक्कर के बाद उसका शव गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया जिसे निकलने में काफी समय लगा।

बमुश्किल निकाला गया शव

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया। सोमवार सुबह पीएम किया जाएगा।

तीसरे दिन ओ रोमियो की घटी कमाई, T20 वर्ल्ड कप रही वजह, जानें अब तक की कुल कमाई

कंटेनर चालक मौके से फरार

कंटेनर  का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही थाना प्रभारी सौरभ पुरी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News