HIGHLIGHTS:
- एनएच-44 पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई
- अवैध रेत से भरा बिना नंबर का ट्रक जब्त
- पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की
- बानमौर 6 नंबर चौराहे पर पकड़ा गया वाहन
- दस्तावेज न मिलने पर चालक गिरफ्तार

MORENA CRIMES: ग्वालियर। मुरैना जिले के नूराबाद थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरा एक ट्रक जब्त किया है। बता दें कि ये घटना देर रत की है जहां पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
हाईवे पर लगाया गया था चेकिंग प्वाइंट
पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 44 पर जेके टायर फैक्ट्री के पास चेकिंग प्वाइंट लगाया हुआ था। इसी दौरान मुरैना से ग्वालियर की ओर जा रहा एक बिना नंबर का ट्रक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह वाहन को तेज गति से भगाने लगा।
2026 Holiday: भारत में मिलती है सबसे ज्यादा छुट्टियां…. 190 देशों की सूची में सबसे शीर्ष पर
ट्रक चालक के भागने पर पुलिस ने पीछा शुरू किया और उसे बानमौर 6 नंबर चौराहे पर घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में रेत भरी मिली।
दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक
पुलिस ने चालक से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अवैध परिवहन का मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया।
T20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा अब तक नहीं खोल पाए खाता… 0 नहीं छोड़ रहा पीछा
वन विभाग को भेजी सूचना
ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचना भेज दी गई है। पुलिस के अनुसार अब वन विभाग वन जीव अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करेगा।