Chambalkichugli.com

SHEOPUR MLA FIRING: श्योपुर में कांग्रेस विधायक ने शिव बारात में की हर्ष फायरिंग, VIDEO वायरल

sheopur crimes

HIGHLIGHTS:

  • श्योपुर के ग्राम मुंडला में महाशिवरात्रि शिव बारात के दौरान हर्ष फायरिंग
  • कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने घोड़ी पर सवार होकर किया जश्न
  • VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, चर्चा का विषय बना
  • बड़ौदा थाना प्रभारी ने उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई का ऐलान किया
  • पुलिस कर रही VIDEO की सत्यता की जांच
SHEOPUR NEWS
SHEOPUR NEWS

SHEOPUR MLA FIRING: ग्वालियर। श्योपुर जिले के ग्राम मुंडला (बड़ौदा क्षेत्र) में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का VIDEO सामने आया है। बता दें कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय भी बन गई है।

विधायक ने घोड़ी पर सवार होकर किया जश्न

रविवार को पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी, तभी विधायक बाबू जंडेल घोड़ी पर सवार होकर समारोह में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने हवा में फायरिंग की, जिसे कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। विडियो वायरल होने के बाद बाबू जंडेल पर सवाल उठने लगे।

MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र

बड़ौदा टीआई का बयान

थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में थे और विडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

GWALIOR NEWS: शादी से दुखी महिला नहर में कूद गई, 12 घंटे से थी लापता

पुलिस कर रही जांच

विडियो की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। सूत्रों कि माने तो विधायक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक उनसे बात नहीं हो पाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News