HIGHLIGHTS:
- कांग्रेस विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा पहुंचे
- इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर जोरदार प्रदर्शन
- 20 हजार करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश होने की तैयारी
- राज्यपाल के अभिभाषण पर आज सदन में चर्चा
- विपक्ष के हंगामे से पहले दिन भी बाधित रही कार्यवाही

MP VIDHANSABHA SATR 2026: ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सियासी तापमान बढ़ गया है। एक ओर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने करीब 20 हजार करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायकों ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भारत दिखाएगा INS विक्रांत की ताकत, विदेशी जहाज भी पहुंचे विशाखापत्तनम
गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक गंदे पानी से भरी बोतलें लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे। उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी करते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि सिंघार ने कहा कि इंदौर की जनता श्मशान जा रही है और जिम्मेदार लोग कुर्सी पर बैठे हैं।
GWALIOR WEATHER: नए सिस्टम का असर: MP के 15 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
सरकार पर शर्मसार करने का आरोप
तराना (उज्जैन) से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि इंदौर प्रशासन और भाजपा सरकार ने इस घटना से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश को भी शर्मसार किया है। साथ ही उनका ये भी आरोप है कि दूषित पानी की समस्या को समय रहते नहीं सुलझाया गया।

सदन में आज अहम चर्चा
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के दौरान भी विपक्ष ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया था। हंगामे के कारण राज्यपाल पूरा भाषण पढ़े बिना ही सदन से चले गए थे। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने अभिभाषण को पढ़ा हुआ माना।
आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। ऐसे में बजट सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहने के आसार हैं।