Chambalkichugli.com

T20 WC से 5 टीमें हुईं बाहर, 5 पहुंची सुपर 8 में, जाने क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के हाल?


नई दिल्‍ली । भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पॉइंट्स टेबल हर दिन दिलचस्प होती जा रही है। टूर्नामेंट को शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं और कुल 30 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। लीग फेज में कुल 40 मुकाबले खेले जाने हैं। अभी तक सिर्फ एक ही ग्रुप की स्थिति स्पष्ट हुई है कि उसमें से कौन सी टीमें एलिमिनेट हुई हैं और कौन सी दो टीमों ने सुपर 8 का टिकट कटाया है। कुलमिलाकर 20 में से 5 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं जबकि 5 टीमों को सुपर 8 का टिकट मिल गया है। 10 टीमों के बीच अब 3 पायदानों के लिए लड़ाई हो रही है जिनमें ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें शामिल हैं।

ग्रुप ए की बात करें तो इसमें से भारतीय टीम ने सुपर 8 का टिकट कटा लिया है जबकि नामीबिया की टीम 3 मैच हारने के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस ग्रुप में पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर यूएसए है जो 4 में से दो मैच जीत चुकी है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है जिसने 3 में से 2 मैच जीते हैं। नीदरलैंड ने 3 में से एक मैच जीता है जो चौथे स्थान पर है। सबसे आखिरी पायदान पर नामीबिया है।

ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप की भी हालत ग्रुप ए जैसी ही है। एक टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है जबकि एक टीम इस ग्रुप से एलिमिनेट हो गई है। श्रीलंका ने 3 मैच जीतकर सुपर 8 में जगह पक्की की है जबकि ओमान की टीम तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है जो पांचवें पायदान पर है। दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है जिसने दोनों पहले मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया 3 में से एक मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर आयरलैंड है जिसने भी 3 में से एक मैच जीता है।

ग्रुप सी की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस ग्रुप की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है जो क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर ग्रुप फेज को समाप्त करेंगी। पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड है जो 3 में से एक मैच जीती है इटली का भी यही हाल है और नेपाल ने तीनों मैच हारे हैं। स्कॉटलैंड इटली और ओमान की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

ग्रुप डी की बात करें तो इस ग्रुप से सिर्फ साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है। बाकी चारों टीमें अभी टूर्नामेंट में जीवित हैं। हालांकि आज होने वाले मैच में न्यूजीलैंड ने कनाडा को हरा दिया तो फिर न्यूजीलैंड को भी सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा। इस स्थिति में अफगानिस्तान यूएई और कनाडा की टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो जाएगी। अगर कनाडा ने उलटफेर किया तो पॉइंट्स टेबल और दिलचस्प हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *