HIGHLIGHTS:
- 30 मिनट में सूने घर में दिनदहाड़े चोरी
- पड़ोसी के गृहप्रवेश में गई थीं मकान मालकिन
- सोने-चांदी के गहने, 1 लाख नकद और 3 मोबाइल चोरी
- करीब 4 लाख रुपए का नुकसान
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

GWALIOR THEFT CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लोहार मोहल्ला में महज 30 मिनट के भीतर चोरों ने सूने मकान की कुंडी खोलकर लाखों का माल पार कर दिया। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
पड़ोसी के कार्यक्रम में गई थीं मालकिन
मकान मालकिन 52 वर्षीय प्रेम बाई माहौर पड़ोस में नई बहू के गृहप्रवेश व मुंह दिखाई कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उनका घर सामने से दिख रहा था, इसलिए उन्होंने सिर्फ कुंडी लगाई और कार्यक्रम में चली गईं। जब आधे घंटे बाद लौटीं तो कुंडी खुली मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: 9 मांगों पर अड़े आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी, 23–24 फरवरी को करेंगे हड़ताल
गहने, नकदी और मोबाइल गायब
चोरों ने कमरे में रखे बक्से और अलमारी खंगाल डाले। सोने-चांदी के गहने, 1 लाख रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। कुल नुकसान करीब 4 लाख रुपए आंका गया है। परिवार के मुताबिक वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से की गई।
विकास का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके।