Chambalkichugli.com

MORENA NEWS: कागजों में बनी सड़क, ज़मीन पर गायब: 7.25 लाख की निकासी पर ग्रामीणों का हंगामा

MORENA NEWS

HIGHLIGHTS:

  • 7.25 लाख की सड़क निर्माण राशि निकालने का आरोप
  • मौके पर सड़क का कोई निर्माण नहीं मिला
  • शौचालय निर्माण की राशि भी हड़पने की शिकायत
  • एक दर्जन से अधिक ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे
  • जिला पंचायत सीईओ ने दिए जांच के आदेश
MORENA NEWS
MORENA NEWS

MORENA NEWS: ग्वालियर। मुरैना कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को मृगपुरा पंचायत के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पहुंचे। बता दें कि ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर आरोप लगाया कि गांव में 7 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क केवल कागजों में तैयार दिखाकर पूरी राशि निकाल ली गई, जबकि मौके पर सड़क का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

GWALIOR THEFT CASE: 30 मिनट में सूना घर साफ: पड़ोसी के गृहप्रवेश में गईं मालकिन, 4 लाख उदा ले गया चोर

सड़क सिर्फ दस्तावेजों में

मृगपुरा निवासी भवानी शंकर बघेल ने बताया कि उनके घर से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण प्रस्तावित था। यह सड़क पूरे गांव के लिए उपयोगी होती, लेकिन कथित मिलीभगत से निर्माण कार्य किए बिना ही भुगतान निकाल लिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि स्थल पर सड़क का नामोनिशान तक नहीं है।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की हकीकत: शाजापुर में 7 माह में सूख गए 151 पौधे, लाखों खर्च फिर भी नतीजा शून्य

शौचालय योजना में भी गड़बड़ी

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में कई हितग्राहियों के शौचालय नहीं बनाए गए, लेकिन स्वीकृत राशि निकाल ली गई। जब इस संबंध में सरपंच और सचिव से सवाल किए गए, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: 9 मांगों पर अड़े आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी, 23–24 फरवरी को करेंगे हड़ताल

जांच के आदेश

शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और शौचालय निर्माण से जुड़े दस्तावेजों और स्थल की स्थिति की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

GWALIOR THEFT CASE: 30 मिनट में सूना घर साफ: पड़ोसी के गृहप्रवेश में गईं मालकिन, 4 लाख उदा ले गया चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *