HIGHLIGHTS:
- श्योपुर विधायक बाबू जंडेल पर महाशिवरात्रि हर्ष फायरिंग का FIR दर्ज
- कांग्रेस ने FIR को झूठा और षड्यंत्रपूर्ण बताया
- घटना में एयरगन (खिलौना बंदूक) का प्रयोग बताया गया
- भाजपा युवा मोर्चा पर बिना तथ्य कार्रवाई करने का आरोप
- मामला वापस न लिए जाने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी

CONGRESS MLA CONTROVERCY: ग्वालियर। श्योपुर के महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान कथित हर्ष फायरिंग को लेकर विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासत गर्मा गई है। बता दें कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ौदा ने इसे झूठा और षड्यंत्रपूर्ण बताया है साथ ही और मामले को रद्द करने की मांग की है।
बजट सत्र में हंगामा, सीएम को ‘नीलकंठ’ बनने की सीख; विजयवर्गीय भीड़ देखकर हैरान
कांग्रेस ने थाना पहुंचकर दिया ज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुरारीलाल प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ौदा थाना में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एफआईआर की निष्पक्ष जांच कर इसे निरस्त करने की मांग की गई है।
FRAUD LIVE-IN PARTNER: शादी से 4 दिन पहले लिव-इन पार्टनर फरार: युवती बोली– अब शादी नहीं, सजा चाहिए
हर्ष फायरिंग में एयरगन का प्रयोग
ज्ञापन में बताया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर खेमजी महाराज स्थल पर शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शिव बारात निकाली गई। इस दौरान घोड़े पर सवार विधायक को किसी श्रद्धालु ने खिलौने जैसी एयरगन (चिड़ी मार बंदूक) थमा दी थी, जिसे उन्होंने चलाया। कांग्रेस का दावा है कि यह किसी भी प्रकार से आपराधिक श्रेणी में नहीं आता।
सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद, निफ्टी 25,725 पर; बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी
BJP पर आरोप, आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा ने बिना तथ्यों की जांच के शिकायत दर्ज कराई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि यह कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।