Chambalkichugli.com

GWALIOR BJYM PROTEST: कांग्रेस कर्यालय के बहार भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी पुतला दहन

BJYM PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • नदी गेट से कांग्रेस कार्यालय तक भाजपा युवा मोर्चा की रैली
  • पुलिस ने बैरिकेडिंग की, कुछ कार्यकर्ता तोड़ने का प्रयास
  • भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
  • कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की
  • सुनील शर्मा ने प्रदर्शन को हताशा और अनुचित बताया
BJYM PROTEST
BJYM PROTEST

GWALIOR BJYM PROTEST: ग्वालियर। भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली में कांग्रेस युवा इकाई के हंगामे के विरोध में शनिवार को ग्वालियर में जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर इसका विरोध भी किया।

हेमंत कटारे का इस्तीफा : मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं, कांग्रेस में सियासी हलचल

नदी गेट से कांग्रेस कार्यालय तक रैली

भाजयुमो ने संभाग स्तर पर रैली का आयोजन किया गया। रैली नदी गेट चौराहे से शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय तक निकाली गई। जहां पुलिस ने संभावित टकराव को देखते हुए पहले से बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दिए।

 

BJYM PROTEST
BJYM PROTEST

गाजर जल्दी हो जाती है काली और सूखी? जानिए स्टोर करने का सही तरीका वरना होगा नुकसान

दो घंटे तक तनावपूर्ण माहौल

करीब दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ता वहां से हट गए।

मिलने बुलाया, फिर सरेराह पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया हिरासत में

कांग्रेस का पलटवार

पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भाजपा के प्रदर्शन को हताशा करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों जैसे रोजगार, महंगाई, किसानों के अधिकार और पेयजल उठाने पर विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने घटना की निंदा की।

चंद्र ग्रहण 2026 से बचकर रहें 3 राशि के लोग, फंस सकते हैं किसी बड़ी मुसीबत में

पुलिस ने बताया शांतिपूर्ण कार्यक्रम

सीएसपी मनीष यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली प्रदर्शन के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ और किसी बड़े विवाद की स्थिति नहीं बनी। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *