चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमभिंडभिंड में बस पलटने से 23 यात्री घायल, जानिए हादसे की वजह और ड्राइवर पर क्यों लगे आरोप?

भिंड में बस पलटने से 23 यात्री घायल, जानिए हादसे की वजह और ड्राइवर पर क्यों लगे आरोप?

भिंड के लहार में बस खेत में पलटने से 23 यात्री घायल हुए। तीन को ग्वालियर रेफर किया गया। यात्रियों ने ड्राइवर पर नशे में बस चलाने का आरोप लगाया।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
25 Sept 2026
भिंड में बस पलटने से 23 यात्री घायल, जानिए हादसे की वजह और ड्राइवर पर क्यों लगे आरोप?
भिंड में बस पलटने से 23 यात्री घायल

भिंड के लहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जैतपुरा मोड़ के पास हुए हादसे में महिला, बुजुर्ग और स्कूली बच्चों समेत करीब 23 यात्री घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

भिंड से दबोह जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक बस भिंड से यात्रियों को लेकर दबोह जा रही थी। जैतपुरा मोड़ के पास अचानक चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया। बस सड़क से नीचे उतरते हुए खेत में पलट गई। पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बस के अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को लहार के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

3 घायलों को ग्वालियर भेजा गया

हादसे में करीब 23 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें तीन यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। बाकी घायलों का उपचार लहार में किया गया।

यात्रियों ने ड्राइवर पर लगाए नशे के आरोप

हादसे के बाद यात्रियों ने बस चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। यात्रियों के मुताबिक बस की रफ्तार भी तेज थी और जैतपुरा मोड़ के पास चालक नियंत्रण नहीं संभाल सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी दावा किया कि चालक के नीचे गिरने के बाद बस बेकाबू होकर खेत में पलट गई।

पुलिस जांच और मेडिकल के बाद स्थिति साफ होगी

ड्राइवर के नशे में होने की बात फिलहाल यात्रियों के आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक शराब के नशे में था या नहीं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड
6 Nov 2026
भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भिंड
6 Nov 2026
भिंड में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

भिंड में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

भिंड
4 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

शिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह

शिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह

कल
अधिकारियों की लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त, ग्वालियर CMHO पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, ये थी वजह

अधिकारियों की लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त, ग्वालियर CMHO पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, ये थी वजह

कल
CM मोहन यादव से बातचीत के बाद भोपाल के सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल

CM मोहन यादव से बातचीत के बाद भोपाल के सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल

कल
MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट निरस्त, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 66 आरोपी फरार

MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट निरस्त, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 66 आरोपी फरार

कल
व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएलाई युवक गिरफ्तार, ट्रंप को मारने की कही बात

व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएलाई युवक गिरफ्तार, ट्रंप को मारने की कही बात

2 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!