चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमभिंडभिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमारी में राघवेंद्र डेयरी सील हुई। वही कई मिठाई दुकानों और डेयरियों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

Uday Tagde
By Uday Tagde
6 Nov 2026
भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल
खाद्य विभाग ने अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील की

Bhind Food Safety Raid: त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर पवन जैन के निर्देश पर अधिकारियों ने लगातार दो दिनों तक डेयरियों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। जांच में नमूने अमानक पाए जाने और डेयरी में कास्टिक पोटाश व सोर्बिटोल मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित राघवेंद्र डेयरी को सील कर दिया गया।

गौहद चौराहे की मिठाई दुकानों से लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने गौहद चौराहे पर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान आदर्श मिष्ठान भंडार से बर्फी और पनीर, न्यू अग्रवाल मिष्ठान भंडार से डोडा बर्फी और बूंदी के लड्डू के नमूने लिए गए।

इसके अलावा गिर्राज मिष्ठान भंडार से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कपूरी मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन और शुभम मिष्ठान भंडार से इस्तेमाल किए गए रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना एकत्र किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

दबोह में तेल मिल और मिठाई की दुकान की जांच

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने दबोह क्षेत्र में कुशवाह ऑयल मिल से सरसों तेल का नमूना लिया। वहीं अमर सिंह मिष्ठान भंडार से मिल्क केक और मावा बर्फी के नमूने एकत्र किए गए। इन्हें भी जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

दुकानों से मावा, मिठाई और नमकीन के सैंपल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने भिंड शहर में स्थित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बंगाली स्वीट्स से मावा बर्फी और मावा, जय कुमार स्वीट हाउस गोल मार्केट से राजभोग और काली बर्फी के नमूने लिए गए।

इसके अलावा धनेश प्रोविजन से मिक्स नमकीन और द्वारिका पेड़ा हाउस से मावा पेड़ा व नमकीन चूरमा के लड्डू के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है।

जय कुमार स्वीट हाउस के गोदाम को नोटिस

जांच के दौरान अधिकारियों ने जय कुमार स्वीट हाउस के गोदाम का भी निरीक्षण किया। यहां मिठाई बनाने और रखने में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री ढकी हुई नहीं मिली। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया है।

अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र स्थित राघवेंद्र डेयरी की भी जांच की गई। विभाग के अनुसार, डेयरी के नमूने अमानक पाए गए। इसके अलावा वहां कास्टिक पोटाश और सोर्बिटोल भी पाए गए, जिसके बाद अधिकारियों ने डेयरी को सील कर दिया।

वहीं मौ क्षेत्र में स्थित कृष्णा डेयरी के नमूने भी अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पहले ही सील कर दिया है। विभाग का कहना है कि मिलावट के खिलाफ जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भिंड
6 Nov 2026
भिंड में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

भिंड में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

भिंड
4 Nov 2026
फोरेस्ट SDO के सेवा रिकॉर्ड पर उठे सवाल! 5 संतानों की जानकारी छिपाने का आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंची शिकायत

फोरेस्ट SDO के सेवा रिकॉर्ड पर उठे सवाल! 5 संतानों की जानकारी छिपाने का आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंची शिकायत

भिंड
22 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

1 घंटा पहले
CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

1 घंटा पहले
भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

2 घंटे पहले
CJP की फंडिंग पर BJP का बड़ा आरोप, केंद्रीय मंत्री बोले- अमेरिका-पाकिस्तान से मिल रहे पैसे; क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

CJP की फंडिंग पर BJP का बड़ा आरोप, केंद्रीय मंत्री बोले- अमेरिका-पाकिस्तान से मिल रहे पैसे; क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

18 घंटे पहले
यूरोप में एक साथ 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

यूरोप में एक साथ 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

19 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!