चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममुरैनाCM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुरैना दौरे पर रहेंगे। सीएम भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद ग्राम करुआ में स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से संवाद करेंगे।

Uday Tagde
By Uday Tagde
6 Nov 2026
CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद
CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा

Morena CM Mohan Yadav Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुरैना दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:10 बजे मुरैना पहुंचेंगे। यहां भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम करुआ पहुंचकर स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और हितग्राहियों से सीधा संवाद करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुबह 11 बजे भोपाल से रवाना होंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से विमान के जरिए ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर से मुरैना आएंगे। दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री का मुरैना हेलीपैड पर आगमन होगा।

यहां से वे कार द्वारा भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। कार्यालय के शुभारंभ के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय से ग्राम करुआ के लिए रवाना होंगे।

करुआ में स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री ग्राम करुआ में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे योजना के हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगे। योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में मकानों और अन्य संपत्तियों का सर्वे कर पात्र परिवारों को अधिकार अभिलेख और स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिए जाते हैं।

इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक मिलता है। साथ ही संपत्ति से जुड़े विवादों को कम करने और बैंकिंग सहित अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में भी मदद मिलती है।

15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य

कार्यक्रम में ग्रामीणों को संपत्तियों का कानूनी अधिकार दिलाने पर विशेष फोकस रहेगा। प्रदेश में 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए स्वामित्व योजना के लाभ और ग्रामीणों को मिलने वाले संपत्ति अधिकारों से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे।

हेमंत खंडेलवाल और नरेंद्र सिंह तोमर भी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री के मुरैना दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे कार से मुरैना हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 2:35 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए भिंड जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।

संबंधित खबरें

मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां! मुरैना में नदी में नहाने गई 3 बच्चियों की मौत, NDRF ने बाहर निकाला शव

मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां! मुरैना में नदी में नहाने गई 3 बच्चियों की मौत, NDRF ने बाहर निकाला शव

मुरैना
5 Nov 2026
मुरैना में कॉलेज की बस पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की तोड़फोड़; चालक समेत 3 छात्र घायल

मुरैना में कॉलेज की बस पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की तोड़फोड़; चालक समेत 3 छात्र घायल

मुरैना
4 Nov 2026
मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी

मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी

मुरैना
2 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

14 मिनट पहले
CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

41 मिनट पहले
भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

1 घंटा पहले
CJP की फंडिंग पर BJP का बड़ा आरोप, केंद्रीय मंत्री बोले- अमेरिका-पाकिस्तान से मिल रहे पैसे; क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

CJP की फंडिंग पर BJP का बड़ा आरोप, केंद्रीय मंत्री बोले- अमेरिका-पाकिस्तान से मिल रहे पैसे; क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

17 घंटे पहले
यूरोप में एक साथ 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

यूरोप में एक साथ 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

18 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!