चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमभिंडमथुरा में भीषण सड़क हादसा, भिंड के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; 5 गंभीर घायल

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, भिंड के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; 5 गंभीर घायल

मथुरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भिंड के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और पांच गंभीर घायल हो गए।

Uday Tagde
By Uday Tagde
23 Nov 2026
मथुरा में भीषण सड़क हादसा, भिंड के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; 5 गंभीर घायल
हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Bhind Family Accident: मथुरा में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में भिंड जिले के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। परिवार के नौ सदस्य स्विफ्ट कार से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वृंदावन और बरसाना में दर्शन करने के बाद सभी रमणरेती जा रहे थे। इसी दौरान जैंत थाना क्षेत्र में उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

हादसा सुबह करीब 7:30 बजे राम धर्म कांटा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

दो बच्चों और दो महिलाओं की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चार वर्षीय रुद्र, 10 वर्षीय कान्हा, 32 वर्षीय रूबी और 30 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। चारों भिंड जिले के दबोहा गांव के रहने वाले एक ही परिवार से थे।

वहीं, हादसे में आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हुए हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दर्शन के बाद रमणरेती जा रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, देवाशीष अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ भिंड से मथुरा धार्मिक यात्रा पर आए थे। परिवार ने वृंदावन और बरसाना में दर्शन किए थे। इसके बाद सभी कार से रमणरेती के लिए रवाना हुए थे।

इसी दौरान जैंत थाना क्षेत्र में उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बताया गया है कि ट्रक ग्वालियर से डस्ट लेकर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

भिंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर! भोपाल के लिए चल सकती है सीधी ट्रेन, हफ्ते में 3 दिन ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी चलाने का प्रस्ताव

भिंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर! भोपाल के लिए चल सकती है सीधी ट्रेन, हफ्ते में 3 दिन ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी चलाने का प्रस्ताव

भिंड
21 Nov 2026
भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड
6 Nov 2026
भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भिंड में अपर कलेक्टर और ASP ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भिंड
6 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, भिंड के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; 5 गंभीर घायल

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, भिंड के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; 5 गंभीर घायल

13 मिनट पहले
भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश, PM मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता, ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट

भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश, PM मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता, ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट

2 घंटे पहले
ग्वालियर में दिनदहाड़े कार में लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग

ग्वालियर में दिनदहाड़े कार में लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग

6 घंटे पहले
श्योपुर में आवारा गोवंश का आतंक! पूजा कर रही महिलाओं पर गायों ने किया हमला, घटना CCTV में कैद

श्योपुर में आवारा गोवंश का आतंक! पूजा कर रही महिलाओं पर गायों ने किया हमला, घटना CCTV में कैद

6 घंटे पहले
CM मोहन यादव ने छतरपुर में संतों के साथ बिताया समय, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

CM मोहन यादव ने छतरपुर में संतों के साथ बिताया समय, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!