चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममुरैनामुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी

मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी

मुरैना में चीता KNG-22 की मौत के मामले में मुख्य आरोपी भगवाना सिंह मोगिया को गिरफ्तार किया गया है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
2 Nov 2026
मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी
मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई

Morena Cheetah Death Case: मुरैना में 19 महीने के चीते KNG-22 की मौत के मामले में वन विभाग को अहम सफलता मिली है। मामले में मुख्य आरोपी भगवाना सिंह मोगिया को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने विजयपुर पूर्व रेंज की नितनमास बीट में चीते पर गोली चलाने की बात स्वीकार की है। घटना के समय उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। वन विभाग की टीम अब उन दोनों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाने की कोशिश भी जारी है।

पहले गिरफ्तार, अब मुख्य आरोपी की पहचान

जानकारी के मुताबिक, सामान्य वन मंडल के रेंजर आ  काश तोमर ने जिस व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया था, वही इस मामले का मुख्य आरोपी निकला है। सूत्रों ने उसकी पहचान भगवाना सिंह मोगिया के रूप में बताई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चीते पर गोली चलाने की बात कबूल की है।

बालकदास बाबा के मंदिर के पास चलाई थी गोली

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बताया कि विजयपुर पूर्व रेंज की नितनमास बीट में जंगल के अंदर बालकदास बाबा के मंदिर के पास गोली चलाई गई थी। उस समय भगवाना सिंह के साथ दो अन्य साथी भी मौजूद थे। वन विभाग अब घटना के समय वहां मौजूद रहे दोनों लोगों की पहचान और भूमिका का पता लगाने में जुटा है।

हथियार भी तलाश रही पुलिस

चीते की मौत के मामले में अब वन विभाग के सामने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने की चुनौती है। टीम हथियार के स्रोत और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि घटना के समय भगवाना सिंह अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ दो अन्य साथी भी मौजूद थे। इन दोनों लोगों की भूमिका को लेकर भी वन विभाग की टीम जांच कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. वन विभाग की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

घर पर अपनों की राह देखती रह गईं आंखें, NH-44 पर हादसे में 3 मजदूरों की मौत

घर पर अपनों की राह देखती रह गईं आंखें, NH-44 पर हादसे में 3 मजदूरों की मौत

मुरैना
30 Oct 2026
Morena News: वाटर पार्क के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 91 हजार की नगदी और 4 बाइक जब्त

Morena News: वाटर पार्क के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 91 हजार की नगदी और 4 बाइक जब्त

मुरैना
28 Oct 2026
मुरैना में चौथी मंजिल से कूदी महिला, बेटा ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा; दिल्ली में इलाज जारी

मुरैना में चौथी मंजिल से कूदी महिला, बेटा ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा; दिल्ली में इलाज जारी

मुरैना
27 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

सावधान! APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.40 लाख गायब, शिवपुरी में रिटायर्ड शिक्षक से ठगी

सावधान! APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.40 लाख गायब, शिवपुरी में रिटायर्ड शिक्षक से ठगी

22 मिनट पहले
मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी

मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी

1 घंटा पहले
ग्वालियर में ढाई माह की बच्ची का अपहरण, CCTV में मासूम को ले जाता दिखा आरोपी; तलाश जारी

ग्वालियर में ढाई माह की बच्ची का अपहरण, CCTV में मासूम को ले जाता दिखा आरोपी; तलाश जारी

3 घंटे पहले
ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

5 घंटे पहले
मोनाली ठाकुर के गीतों से गूंजा भोपाल, स्थापना दिवस पर CM ने बताया MP के विकास का सफर

मोनाली ठाकुर के गीतों से गूंजा भोपाल, स्थापना दिवस पर CM ने बताया MP के विकास का सफर

5 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!