चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशपंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सभी सुरक्षित

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सभी सुरक्षित

पंजाब में शुक्रवार दोपहर अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में आग लग गई। आग फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Uday Tagde
By Uday Tagde
6 Nov 2026
पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सभी सुरक्षित
पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

Punjab Train Fire: पंजाब में शुक्रवार दोपहर एक चलती ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच अचानक आग की चपेट में आ गए। घटना के वक्त डिब्बों में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। आग फैलते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे। कुछ यात्रियों ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी।

हादसा फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के बीच साधूगढ़ तथा सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे इंजन के पीछे लगे एक जनरल कोच में आग लगी। कुछ ही देर में आग आसपास के तीन अन्य कोच तक पहुंच गई।

आग लगते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार

कोच में आग की लपटें उठती देख यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। डिब्बों में मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। ट्रेन रुकते ही यात्री सामान छोड़कर नीचे उतर गए और सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।

नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट हुआ था। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट हो गया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

8 ट्रेनों के रूट बदले, रेल यातायात प्रभावित

कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने 8 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला लिया।

अंबाला मंडल के डायवर्जन प्लान के मुताबिक, डाउन दिशा की 5 और अप दिशा की 3 ट्रेनों के रूट बदले गए। रेलवे प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित खबरें

CJP की फंडिंग पर BJP का बड़ा आरोप, केंद्रीय मंत्री बोले- अमेरिका-पाकिस्तान से मिल रहे पैसे; क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

CJP की फंडिंग पर BJP का बड़ा आरोप, केंद्रीय मंत्री बोले- अमेरिका-पाकिस्तान से मिल रहे पैसे; क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

देश
5 Nov 2026
केरल हाई कोर्ट बोला- यूनिवर्सिटी में राजनीति नहीं, पढ़ाई होनी चाहिए, इस मामले पर की सख्त टिप्पणी

केरल हाई कोर्ट बोला- यूनिवर्सिटी में राजनीति नहीं, पढ़ाई होनी चाहिए, इस मामले पर की सख्त टिप्पणी

देश
4 Nov 2026
नवंबर में बदलेंगे पैसे और सेवाओं से जुड़े 7 नियम, जानें किन लोगों पर होगा असर

नवंबर में बदलेंगे पैसे और सेवाओं से जुड़े 7 नियम, जानें किन लोगों पर होगा असर

देश
31 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

‘पैसा डबल’ स्कीम पड़ गई भारी! दोस्त ने रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा, बाद में बोला- शेयर मार्केट डूब गया

‘पैसा डबल’ स्कीम पड़ गई भारी! दोस्त ने रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा, बाद में बोला- शेयर मार्केट डूब गया

22 मिनट पहले
पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सभी सुरक्षित

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सभी सुरक्षित

1 घंटा पहले
इजरायल में सत्ता बदलने की आहट? आइजेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, नेतन्याहू के सामने सरकार बचाने की चुनौती

इजरायल में सत्ता बदलने की आहट? आइजेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, नेतन्याहू के सामने सरकार बचाने की चुनौती

2 घंटे पहले
भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

भिंड में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, अमानक नमूने मिलने पर राघवेंद्र डेयरी सील; मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

5 घंटे पहले
CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

6 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!