चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमश्योपुरश्योपुर कलेक्टर का दिखा अनोखा अंदाज! चश्मा लगाकर गाया ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग, वीडियो वायरल  

श्योपुर कलेक्टर का दिखा अनोखा अंदाज! चश्मा लगाकर गाया ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग, वीडियो वायरल  

श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
21 Nov 2026
श्योपुर कलेक्टर का दिखा अनोखा अंदाज! चश्मा लगाकर गाया ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग, वीडियो वायरल  
चश्मा लगाकर गाया ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग

Sheopur News: सरकारी बैठकों, प्रशासनिक फैसलों और जिले की जिम्मेदारियों के बीच श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। इस बार कलेक्टर मैडम चश्मा लगाकर बॉलीवुड का मशहूर गाना गाती नजर आईं। उन्होंने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' अपनी आवाज में गुनगुनाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि शीला दाहिमा पहले भी अपने गायन और डांस के वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अब उनका नया वीडियो एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

चश्मा लगाया और गाने लगीं 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड'

वायरल वीडियो में श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बॉलीवुड फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के लोकप्रिय गाने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' को अपनी आवाज में गाती दिखाई देती हैं। उनका अंदाज काफी सहज और खुशमिजाज नजर आ रहा है।

20 नवंबर को सामने आया यह वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर प्रशासनिक बैठकों, सरकारी कार्यक्रमों और निरीक्षण के दौरान दिखाई देने वाली कलेक्टर का यह फिल्मी अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी गायकी और संगीत के प्रति रुचि की तारीफ कर रहे हैं।

पहले 'लेके पहला-पहला प्यार' पर किया था डांस

शीला दाहिमा का यह पहला वीडियो नहीं है, जिसने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी उनका एक डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था। अगस्त 2026 के आसपास सामने आए इस वीडियो में वह साल 1956 में रिलीज हुई फिल्म 'सीआईडी' के मशहूर गाने 'लेके पहला-पहला प्यार' पर डांस करती नजर आई थीं।

उनके डांस करने के अंदाज और उत्साह को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा उनका गायन का वीडियो भी पहले चर्चा में आ चुका है, जिसमें वह इसी पुराने गाने को गाती सुनाई दी थीं। लगातार सामने आ रहे इन वीडियो से प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अलावा उनका संगीत और कला के प्रति लगाव भी चर्चा में है।

कौन हैं श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा?

शीला दाहिमा 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं। अप्रैल 2026 में उन्हें श्योपुर जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने के साथ उनका संगीत के प्रति शौक भी समय-समय पर सामने आता रहा है। अब 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाते हुए उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर कलेक्टर शीला दाहिमा चर्चा में हैं।

संबंधित खबरें

श्योपुर में सुतली बम के धमाके से 12 साल का बच्चा गंभीर घायल, पेट में घुसा गिलास का टुकड़ा; कोटा रेफर

श्योपुर में सुतली बम के धमाके से 12 साल का बच्चा गंभीर घायल, पेट में घुसा गिलास का टुकड़ा; कोटा रेफर

श्योपुर
11 Nov 2026
श्योपुर में गैंग रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार: तीनों पर हत्या समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

श्योपुर में गैंग रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार: तीनों पर हत्या समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

श्योपुर
11 Nov 2026
कूनो नेशनल पार्क के चीते की गोली मारकर हत्या; सर्जरी में शरीर से निकले 5 छर्रे, जांच के लिए हाई-लेवल टीम तैनात

कूनो नेशनल पार्क के चीते की गोली मारकर हत्या; सर्जरी में शरीर से निकले 5 छर्रे, जांच के लिए हाई-लेवल टीम तैनात

श्योपुर
28 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

CM मोहन यादव ने छतरपुर में संतों के साथ बिताया समय, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

CM मोहन यादव ने छतरपुर में संतों के साथ बिताया समय, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

3 घंटे पहले
शिवपुरी में 5 घंटे तक कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर ही हुआ प्रसव; मां-नवजात की मौत  

शिवपुरी में 5 घंटे तक कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर ही हुआ प्रसव; मां-नवजात की मौत  

5 घंटे पहले
श्योपुर कलेक्टर का दिखा अनोखा अंदाज! चश्मा लगाकर गाया ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग, वीडियो वायरल  

श्योपुर कलेक्टर का दिखा अनोखा अंदाज! चश्मा लगाकर गाया ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग, वीडियो वायरल  

6 घंटे पहले
भिंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर! भोपाल के लिए चल सकती है सीधी ट्रेन, हफ्ते में 3 दिन ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी चलाने का प्रस्ताव

भिंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर! भोपाल के लिए चल सकती है सीधी ट्रेन, हफ्ते में 3 दिन ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी चलाने का प्रस्ताव

7 घंटे पहले
22 लाख व्यापारियों तक पहुंचेगी सरकार, MP में कारोबार बढ़ाने के लिए कैट निभाएगा अहम भूमिका

22 लाख व्यापारियों तक पहुंचेगी सरकार, MP में कारोबार बढ़ाने के लिए कैट निभाएगा अहम भूमिका

7 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!