HIGHLIGHTS:
-
कोठारखेड़ी गांव के हनुमान मंदिर में चोरी
-
ताले काटकर 700 ग्राम चांदी के मुकुट-कुंडल ले गए चोर
-
बिजली मशीन से ताले काटने की आशंका
-
सुबह पूजा के दौरान घटना का खुलासा
-
पांच साल पहले भी इसी मंदिर में हुई थी चोरी

ASHOKNAGAR CRIMES: ग्वालियर। अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठारखेड़ी गांव में हनुमान मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोर रात के समय मंदिर के ताले काटकर भगवान के चांदी के मुकुट और कुंडल लेकर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषणों का अनुमानित वजन करीब 700 ग्राम बताया जा रहा है।
ताले काटने में बिजली मशीन का इस्तेमाल
चोरों ने मंदिर के दोनों गेटों पर लगे ताले काटे। आशंका है कि ताले काटने के लिए बिजली से चलने वाली मशीन का उपयोग किया गया, क्योंकि मंदिर के बाहर लगा बोर्ड जला हुआ पाया गया। इससे संकेत मिलता है कि वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।
बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाएंगे, रोक सको तो रोक लो” हुमायूं कबीर ने CM योगी को दी खुली चुनौती
सुबह पूजा के समय हुआ खुलासा
ग्रामीणों के अनुसार, रात में पुजारी नियमित पूजा के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर के दोनों गेट खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो भगवान हनुमान के मुकुट और कुंडल गायब थे। इसके बाद गांव में सूचना फैल गई और पुलिस को खबर दी गई।
पांच साल पहले भी हुई थी चोरी
ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भी इसी मंदिर से मुकुट और कुंडल चोरी हुए थे, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया। उस घटना के बाद ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर दोबारा चांदी के आभूषण बनवाए थे।
नरवणे की किताब पर विवाद जारी, बीजेपी ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही ईसागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।