Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR LPG PROTEST : डिलीवरी मैसेज मिलने के बाद भी गैस नहीं, लोगों ने कलेक्ट्रेट पर खाली सिलेंडर रखकर किया विरोध

Gas Cylinder Issue

HIGHLIGHTS :

  • अशोकनगर में सिलेंडर डिलीवरी में गड़बड़ी
  • उपभोक्ताओं ने चक्का जाम कर सड़क रोकी
  • कलेक्ट्रेट पर गेट पर खाली सिलेंडर रखकर विरोध
  • कई महीनों से घर तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहा
  • पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया
Gas Cylinder Issue
Gas Cylinder Issue

ASHOKNAGAR LPG PROTEST : ग्वालियर। अशोकनगर जिले में सोमवार को कई उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। कई लोगों को मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज तो मिल गया था, लेकिन असल में सिलेंडर उनके घर तक नहीं पहुंचे। बता दें कि नाराज उपभोक्ताओं ने पहले कोलूआ रोड स्थित जय बाबा इंडियन गैस एजेंसी के बाहर सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

भीषण गर्मी में राहत का दूसरा नाम सूती कपड़े, हल्के रंगों का चुनाव भी जरूरी

कलेक्ट्रेट पर खाली सिलेंडर रखकर विरोध

डीसी गैस गोदाम के उपभोक्ताओं ने भी सिलेंडर न मिलने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया। उन्होंने कार्यालय के गेट पर खाली सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज तो आया, लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचा। इस मामले से कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा मच गया और प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।

SEMAI LIQUOR FLOOD : मुरैना में बारिश के बाद शराब की बौछार, ग्रामीणों ने लुटे क्वार्टर!

घर तक डिलीवरी में लगातार परेशानी

दुर्गा कॉलोनी निवासी प्राण सिंह कुशवाह ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले डीसी गैस गोदाम पर सिलेंडर बुक कराया था। उन्हें मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भी मिल गया, लेकिन सिलेंडर अभी तक नहीं मिला। कई बार एजेंसी ने कहा कि रिक्शा के माध्यम से टंकी घर पहुंचा दी जाएगी, लेकिन उपभोक्ताओं तक सिलेंडर नहीं पहुंचा।

MP BJP DOUNDATION DAY : MP में BJP का मेगा प्लान; स्थापना दिवस पर BJP का विस्तार, 17 जिलों में कार्यालयों का शुभारंभ

पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया

इस दौरान देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। प्रदर्शनकारियों ने बाद में अपनी शिकायतें कलेक्ट्रेट में दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *