HIGHLIGHTS:
- अशोकनगर मंडी में 18 करोड़ का भूखंड घोटाला
- 176 भूखंडों का नियमों के खिलाफ आवंटन
- दो सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित
- 60 नए व्यापारियों को गलत तरीके से भूखंड
- 26 भूखंडों का फर्जी हस्तांतरण उजागर
Ashoknagar Mandi Plot Scam : ग्वालियर। अशोकनगर की नवीन कृषि उपज मंडी में 18 करोड़ रुपये के भूखंड आवंटन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि जांच में पाया गया है कि कुल 176 भूखंडों का नियमों के खिलाफ जाकर अनियमित आवंटन किया गया, जिससे शासन को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।
दो सचिव निलंबित, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
मामले में तत्कालीन मंडी सचिव भागीरथ प्रसाद अहिरवार और पूर्व सचिव मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मंडी विभाग में हड़कंप मच गया है और आगे कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।
मंदिर से बहिष्कार समाज को बांटेगा, हिंदू धर्म पर पड़ेगा असर: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
नियमों की अनदेखी कर हुआ आवंटन
जांच में सामने आया कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर भूखंड आवंटित किए। नियम के अनुसार व्यापारी का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव जरूरी था, लेकिन 60 ऐसे नए व्यापारियों को भूखंड दे दिए गए जिनका अनुभव एक वर्ष से भी कम था।
पहली बार भारत दौरे पर आएंगे ऑस्ट्रिया के चांसलर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
फर्जी हस्तांतरण और मिलीभगत के आरोप
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि इन 60 आवंटियों में से 26 लोगों ने भूखंडों को फर्जी तरीके से अन्य व्यक्तियों को हस्तांतरित कर दिया। इस पूरे मामले में अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं, जिस पर आगे जांच जारी है।