HIGHLIGHTS:
- 262 करोड़ की हाईवे सड़क पर घटिया निर्माण का आरोप
- चंदेरी-मेंहलूआ मार्ग की हालत खराब
- बारिश से पुलियों में कटाव और जलभराव
- कलेक्टर और विधायक ने किया निरीक्षण
- दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी

Ashoknagar NH 346 Inspection : अशोकनगर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 346 (चंदेरी से मेंहलूआ चौराहा) के निर्माण में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता की शिकायतें सामने आने के बाद मामला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंच गया है। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सड़क का निरीक्षण कराया।
Murena NH44 Accident : मुरैना NH-44 पर भीषण हादसा, इको-ट्रैक्टर भिड़ंत में 7 घायल
262 करोड़ की सड़क, लेकिन हालत खराब
करीब 262 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस नेशनल हाईवे की हालत निर्माण पूरा होने से पहले ही खराब होने लगी है। बता दें कि सड़क पर जगह-जगह डामर और गिट्टी उखड़ रही है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
‘हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास’, मुकुल चौधरी ने ऐसे ही नहीं लगाई केकेआर गेंदबाजों की लंका
कलेक्टर और विधायक का निरीक्षण
शिकायतों के बाद कलेक्टर साकेत मालवीय और विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर सड़क का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने निर्माण कार्य, पुलियों और जल निकासी व्यवस्था की बारीकी से जांच की और कई खामियां पाई गईं।
MBBS Degree Scam : व्यापमं कांड में बड़ा खुलासा, बर्खास्त छात्रों को मिली एमबीबीएस डिग्री
कार्रवाई के संकेत और निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी जताई और संबंधित विभाग व निर्माण एजेंसी को तुरंत सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।