ASHOKNAGAR RAIN: अशोकनगर। शनिवार को अशोकनगर जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। तड़के से ही आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बता दें कि बारिश भले ही कुछ मिनटों तक ही हुई लेकिन इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।
ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट
सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
बारिश के बाद जिले में सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। मगर अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।

तापमान में लगातार बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है।
अगले दिनों में मिल सकती है राहत
मौसम विभाग ने दिनभर बादल बने रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में मौसम साफ हो सकता है और तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।