Shivpuri News: टिक्की खाने के विवाद में चार युवकों ने दो को पीटा

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में टिक्की खाने के दौरान हुआ मामूली विवाद दो दिन बाद हिंसक झगड़े में बदल गया। मामला तब शुरू हुआ जब 8 नवंबर को बस स्टैंड के पास टिक्की ठेले पर पानी गिर जाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। दो दिन बाद रास्ता रोककर हमला 10 नवंबर की शाम पवन पुत्र विक्रम लोधी (20) निवासी ग्राम पायगा अपने साथी बीकेश पाल के साथ मंडी से खाद लेकर लौट रहा था। तभी डाक बंगला के पास दीपक लोधी, अर्जुन लोधी, अमित लोधी और अंशुल लोधी (सभी निवासी कछौआ) ने उनका रास्ता रोक लिया (Shivpuri News)। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी लात-घूंसों और गुम्मों से किया हमला पवन के मुताबिक, चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लात-घूंसों और गुम्मों से हमला कर दिया। इस हमले में पवन और बीकेश दोनों घायल हो गए, जिनके सिर और शरीर पर चोटें आईं। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया मामला घटनास्थल पर मौजूद प्रतिपाल पाल और लोकेश यादव ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पवन ने बताया कि हमलावर जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने फरियादी पवन और आरोपियों दोनों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। पिछोर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
दतिया में अब क्लीनिक किराए पर देने से पहले कराना होगा वेरिफिकेशन

Fake Clinics Raid: दतिया जिले में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। अब विभाग ने उन मकान और दुकान मालिकों पर भी जिम्मेदारी तय की है, जो बिना जांच-पड़ताल किए अपने भवन फर्जी डॉक्टरों को क्लीनिक (Fake Clinics Raid ) चलाने के लिए किराए पर दे रहे हैं। नई गाइडलाइन के तहत वेरिफिकेशन जरूरी स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत भवन मालिकों को अब किसी भी क्लीनिक, अस्पताल या पैथोलॉजी संचालक को किराए पर जगह देने से पहले स्वास्थ्य विभाग से वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। अगर बाद में वहां फर्जी डॉक्टर पकड़ा जाता है, तो कार्रवाई भवन मालिक पर भी होगी। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी भवन मालिकों से अपील स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी डॉ. राहुल चउदा ने कहा कि जिले में झोलाछाप और कथित बंगाली डॉक्टरों का नेटवर्क (Fake Clinics Raid ) सक्रिय है। उन्होंने भवन मालिकों से अपील की है कि किसी को भी क्लीनिक या अस्पताल के लिए जगह देने से पहले सीएमएचओ कार्यालय जाकर किरायेदार की पात्रता की जानकारी लें। इससे फर्जी डॉक्टरों की संख्या पर रोक लगाई जा सकेगी। रविवार को 4 क्लीनिकों पर छापेमारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर चार क्लीनिकों की जांच की। इनमें से दो को सील किया गया और दो को बंद कराया गया। रेलवे पुल के नीचे संचालित पंकज क्लीनिक (Fake Clinics Raid ) को इसलिए बंद कराया गया क्योंकि वह अपनी मान्य पैथी छोड़कर दूसरी चिकित्सा पद्धति से इलाज कर रहा था। वहीं ठंडी सड़क पर स्थित बंगाली डीके विश्वास का क्लीनिक भी अवैध पाया गया। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger FIR दर्ज कराने की तैयारी सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा ने बताया कि इन क्लीनिकों (Fake Clinics Raid ) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इस संबंध में कलेक्टर को नोटशीट भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में बिना मान्यता के इलाज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्लीनिक खोलने के नियम किसी भी चिकित्सक को क्लीनिक खोलने के लिए मान्यता प्राप्त डिग्री (एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस) होना जरूरी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराना आवश्यक है, ताकि यह स्पष्ट रहे कि चिकित्सक किस पद्धति से इलाज करेगा। बिना डिग्री के इलाज करना दंडनीय अपराध है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger

Black Tiger India: मध्यप्रदेश के टाइगर स्टेट कहलाने वाले प्रदेश में 2026 की शुरुआत एक नए प्राकृतिक चमत्कार के साथ हो सकती है। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में पहली बार मेलानिस्टिक (काले धारियों वाला) टाइगर की मेटिंग व्हाइट फीमेल टाइगर से कराई गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में इंदौर जू में ब्लैक टाइगर (Black Tiger) का जन्म संभव है। अलग प्रजाति का मेल देश में यह प्रयोग बेहद दुर्लभ है, क्योंकि अलग-अलग प्रजातियों के टाइगर की यह मेटिंग पहली बार की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लैक टाइगर का जीन डोमिनेंट होता है, जिससे बच्चे में यह गुण आने की संभावना अधिक रहती है। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी सितंबर में कराई गई थी मेटिंग जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार, दोनों टाइगर के बीच मेटिंग सितंबर में कराई गई थी। टाइगर की गर्भावधि 300 से 310 दिन तक होती है। वर्तमान में व्हाइट टाइगर के व्यवहार में हुए बदलावों से संकेत मिल रहे हैं कि मादा टाइगर गर्भवती हो सकती है। मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि यदि सबकुछ सामान्य रहा, तो यह मध्यप्रदेश में पहली बार होगा जब मेलानिस्टिक टाइगर का जन्म होगा। इंदौर के साथ-साथ यह पूरा प्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करेगा। Read More: मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत, प्रेमी कासिम पर लव जिहाद के आरोप कैसा होता है मेलानिस्टिक टाइगर मेलानिस्टिक टाइगर के शरीर पर चौड़ी, मोटी और गहरी काली धारियां होती हैं। इन धारियों के कारण उसका पूरा शरीर काला दिखाई देता है। आमतौर पर टाइगर के शरीर पर पीली या हल्की भूरी धारियां होती हैं, जबकि मेलानिस्टिक टाइगर पूरी तरह ब्लैक (Black Tiger) नजर आता है। इंदौर जू का आकर्षण बना ब्लैक टाइगर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में मौजूद मेलानिस्टिक टाइगर पहले से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र है। अपनी अनोखी बनावट और दुर्लभता के कारण यह चिड़ियाघर आने वाले हर आगंतुक का ध्यान खींचता है (Black Tiger)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Delhi Red Fort Blast के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा कड़ी, भोपाल-इंदौर में सख्त निगरानी

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मैदान के बाहर कार में हुए धमाके के बाद मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के सभी बड़े शहरों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी एसपी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी के आदेश दिए। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान महाकाल मंदिर की सुरक्षा उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मंदिर के आसपास के होटलों, लॉज और वाहनों की जांच की। वहीं, श्रद्धालुओं की एंट्री पर भी अतिरिक्त चेकिंग की जा रही है। भोपाल में विशेष जांच इंदौर के राजवाड़ा और सुभाष मार्केट में बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने पार्किंग और 56 दुकान क्षेत्र में वाहनों की जांच की। भोपाल और अन्य जिलों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तलाशी अभियान जारी है। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी दिल्ली धमाके में 8 की मौत दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। Read More: मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत, प्रेमी कासिम पर लव जिहाद के आरोप
मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत, प्रेमी कासिम पर लव जिहाद के आरोप

Love Jihad Case: भोपाल में एक उभरती हुई मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा (27) की मौत के बाद उसके परिवार ने प्रेमी कासिम अहमद पर धोखाधड़ी, मारपीट और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। खुशबू के शरीर पर चोट और बेल्ट के निशान मिले हैं। खजूरी सड़क पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मॉडलिंग में सक्रिय थी खुशबू अहिरवारमूल रूप से सागर जिले के मंडी बामोरा गांव की रहने वाली खुशबू पिछले तीन साल से भोपाल में रह रही थी। वह मॉडलिंग के साथ-साथ एक कैफे में काम करती थी। सोशल मीडिया पर ‘डायमंड गर्ल’ नाम से एक्टिव थी और उसके 12 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान कासिम ने ‘राहुल’ बनकर की थी दोस्तीआरोपी कासिम अहमद (28) उज्जैन का रहने वाला है। उसने अपना नाम ‘राहुल’ बताकर खुशबू से तीन महीने पहले विदिशा के लटेरी में दोस्ती की थी। कासिम ने शादी और विदेश ले जाने का झांसा दिया। जब खुशबू को उसकी असली पहचान और धर्म का पता चला, तो उसने रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। उज्जैन ले जाकर की मारपीट परिवार के अनुसार, कासिम ने उसे उज्जैन ले जाकर बुरी तरह पीटा। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वह बेहोश अवस्था में खुशबू को भोपाल के एक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद खुशबू को मृत घोषित कर दिया। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोपमृतका की मां लक्ष्मी अहिरवार ने कहा कि कासिम ने पहचान छिपाकर बेटी को फंसाया और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। परिवार का कहना है कि यह लव जिहाद का मामला है । पुलिस जांच में जुटीखजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया है। अधिकारी सीसीटीवी, कॉल डिटेल और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। READ MORE: रिटायर्ड महिला अधिकारी के खाते से 3 लाख रुपए पार
Ashoknagar News: जिला अस्पताल के पार्क में अश्लील वीडियो वायरल

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल परिसर के बीच स्थित पार्क का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सोमवार सुबह सामने आए इस वीडियो में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है । पेड़ के पीछे बैठकर की गई हरकतें वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पहले एक पेड़ के पीछे लगी बेंच पर बैठे थे, इसके बाद उन्होंने आपत्तिजनक हरकतें कीं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी व्यक्ति ने ऊपर से रिकॉर्ड किया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान 7 नवंबर का बताया जा रहा वीडियो सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र शेखावत ने बताया कि वायरल वीडियो 7 नवंबर का है। उन्होंने पुष्टि की कि युवक-युवती आते-जाते रिकॉर्ड हुए हैं। इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिन और रात दोनों समय की घटनाएं शामिल हैं। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटना होना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में सुरक्षा और निगरानी सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक मरीज और उसके अटेंडर का शराब पीते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो के सामने आने से अस्पताल प्रबंधन पर सवाल और भी गंभीर हो गए हैं। READ MORE: रिटायर्ड महिला अधिकारी के खाते से 3 लाख रुपए पार
Gwalior News: सर्वर डाउन का झांसा देकर छात्रा से 76 हजार की ठगी

Gwalior News: ग्वालियर में एक 17 वर्षीय छात्रा साइबर ठगों की चाल में फंस गई। रविवार शाम जब वह पिता के ATM कार्ड से पैसे निकालने पहुंची, तभी दो युवकों ने उसे सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर बातों में उलझा लिया। मौके पर ही ठगों ने कार्ड बदल दिया और उसके खाते से ₹76 हजार निकाल लिए। यह मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास स्थित एसबीआई ATM का है। छात्रा वंदना, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है, अपने पिता गजेंद्र सिंह बघेल के कहने पर ATM से कैश निकालने गई थी। ATM के अंदर पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे “सर्वर डाउन” बताकर भ्रमित किया। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी पासवर्ड देखकर कार्ड किया रिप्लेस पुलिस के मुताबिक, वंदना ने जैसे ही कार्ड इंसर्ट किया और PIN डाला, दोनों युवकों ने पासवर्ड देख लिया। इसके बाद उन्होंने चुपके से कार्ड बदल दिया। वंदना के बाहर निकलते ही ठगों ने कार्ड से ₹76,000 की निकासी कर ली। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान घर पहुंचकर खुला ठगी का राज वंदना के घर लौटने के कुछ देर बाद पिता गजेंद्र सिंह को बैंक से मैसेज मिला। उन्होंने जब बेटी से पूछा तो सारा मामला साफ हो गया। परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि एटीएम कार्ड बदलने की चाल चली गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही परिवार गोला का मंदिर थाने पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। टीआई हरेंद्र शर्मा ने बताया कि ठगों की पहचान के लिए ATM के फुटेज जांचे जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा ( Gwalior News)। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
Bank Scam: रिटायर्ड महिला अधिकारी के खाते से 3 लाख रुपए पार

Bank Scam: ग्वालियर में हैरान कर देने वाला साइबर फ्रॉड केस सामने आया है। रिटायर्ड आबकारी विभाग की महिला अधिकारी के बैंक खाते से ठगों ने तीन लाख रुपए निकाल लिए। खास बात यह है कि न तो पीड़िता के पास किसी कॉल या मैसेज की सूचना आई और न ही उनका मोबाइल फोन कभी बंद हुआ। घटना 25 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच की बताई जा रही है। बैंक मैनेजर के कॉल से हुआ खुलासा जनकगंज की नागदेव गली निवासी हर्षा आहुजा, जो आबकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं, का खाता यूनियन बैंक में है। सितंबर में उनके पति बीमार थे, उसी दौरान बैंक मैनेजर का कॉल आया। मैनेजर ने बताया कि खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं है। जब हर्षा ने ऑनलाइन अकाउंट चेक किया तो पता चला कि खाते में एक भी रुपया नहीं बचा है। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी इस तरह की गई ठगी बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि 25 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच कई ट्रांजेक्शन हुए। पहले ₹1.20 की टेस्ट ट्रांजेक्शन की गई, इसके बाद ₹50,000, ₹49,900, ₹50,000, ₹49,900, ₹50,000 और ₹49,900 रुपए निकाले गए। कुल रकम लगभग ₹3 लाख निकाली गई। सभी ट्रांजेक्शन यूपीआई (UPI) के माध्यम से किए गए हैं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान पीड़िता का दावा हर्षा आहुजा ने बताया कि उन्होंने कभी कोई लिंक क्लिक नहीं किया, न किसी को OTP बताया और न ही बैंक डिटेल साझा की। उन्हें किसी संदिग्ध कॉल या मैसेज भी नहीं मिला। उनका मानना है कि ठगों ने किसी टेक्निकल तरीके से यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर की है। पुलिस ने दर्ज किया मामला क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि बिना किसी चूक के पैसे निकलना संभव नहीं होता। फंड ट्रांसफर के तरीके की पुष्टि के लिए बैंक और यूपीआई की टेक्निकल रिपोर्ट मांगी गई है। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
कौन है Dr. Adil Ahmed Rather, जिसके पास था 350 किलो विस्फोटक और AK-47

Dr. Adil Ahmed Rather: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 350 किलो विस्फोटक, दो AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया। यह कार्रवाई कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राठर ( Dr. Adil Ahmed Rather) की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर की गई। कश्मीरी डॉक्टर से मिले कई अहम सुराग पुलिस पूछताछ में पता चला कि आदिल राठर ने अपने किराए के कमरे में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे थे। अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर राठर पहले भी जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध गतिविधियों के मामले में पुलिस के रडार पर था। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी गजवत-उल-हिंद संगठन से जुड़ा है आरोपी यह बरामदगी अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस संगठन से तीन डॉक्टर जुड़े हुए थे। इनमें से दो (अनंतनाग निवासी आदिल राठर और पुलवामा निवासी मुजम्मिल शकील ) को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे डॉक्टर की तलाश जारी है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान अनंतनाग मेडिकल कॉलेज से भी मिले हथियार दो दिन पहले अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में आदिल राठर ( Dr. Adil Ahmed Rather) के निजी लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, यह हाल के वर्षों में घाटी से मिली सबसे बड़ी विस्फोटक बरामदगी है। NIA को सौंपी जा सकती है जांच जांच एजेंसियां अब इस केस को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हवाले करने पर विचार कर रही हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल कर रही है( Dr. Adil Ahmed Rather)। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
Crime News: दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

Crime News: इंदौर । शहर में एक युवती के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर फर्जी पहचान बनाकर युवती से संबंध बनाने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने खुद को दूसरे नाम से परिचित कराकर दोस्ती की थी। इसके बाद उसे होटल में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया ( Crime News)। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी पीड़िता ने किया खुलासा पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी उसे अपने दोस्तों के संपर्क में लाया और उन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है( Crime News)। विजयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस मामले में साइबर साक्ष्यों और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान होटल बुलाकर किया दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी इरफान अली से साल 2023 में तब हुई जब वह नौकरी की तलाश में थी। इरफान ने खुद को एक अन्य नाम से परिचित कराकर उससे दोस्ती की। युवती ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात 21 मॉल के पीछे हुई थी, जहां से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ समय बाद इरफान ने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहीं उसने उसे सिगरेट पीने के लिए दी, जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने बताया कि तब आरोपी उसे हॉलिडे होटल ले गया, जहां उसने नशे की हालत में रेप किया। उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा । READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें