Chambalkichugli.com

MP Weather Change: मध्य प्रदेश में शीतलहर की दस्तक, इस दिन विदा होगा मानसून

MP Weather Change

MP Weather Change : मध्यप्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। कई शहरों में साफ आसमान दिख रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अगले 36 घंटों के भीतर मानसून प्रदेश से पूरी तरह विदा हो जाएगा। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। दीपावली तक और गिर सकता है तापमान दिन में तेज धूप के बावजूद रात में मौसम ठंडा हो जाता है। दीपावली तक तापमान और गिरने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल, 35 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। 18 डिग्री तक पहुंच गया अक्टूबर में तापमान (MP Weather Change) इस अक्टूबर महीने में तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है, जो पिछले 17 वर्षों में पहली बार हुआ है। पचमढ़ी के मुकाबले राजगढ़ और इंदौर में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। शुक्रवार को पचमढ़ी में 18.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। इंदौर में 15.5 डिग्री और खंडवा में 17 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। READ MORE: करवा चौथ में दुल्हन बने युवक ने किया ऐसा काम, जिसे देखकर हर कोई हैरान…

Men’s Karva Chauth : करवा चौथ में दुल्हन बने युवक ने किया ऐसा काम, जिसे देखकर हर कोई हैरान…

Men’s Karva Chauth

Men’s Karva Chauth : ‘भिंड। एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब शुक्रवार को विनोद शर्मा नाम के युवक ने अपनी करीबी दोस्त हरीश शर्मा के लिए दुल्हन की तरह सज-धज कर करवा चौथ का व्रत रखा। विनोद ने लहंगा पहनकर, श्रृंगार किया और पूजा की थाली में छलनी और करवा सजाकर रस्मों का पालन किया। बाज़ार में देखते रह गए लोग शुक्रवार शाम सदर बाजार में जब विनोद दुल्हन के रूप में निकला तो राहगीर और दुकानदार उसे देखने के लिए रुक गए। कई लोगों को लगा कि कोई दुल्हन बाज़ार से गुजर रही है, लेकिन जब पास जाकर देखा तो उन्हें सच का पता चला और वह हैरान रह गए। पत्नी की तरह निभाई रस्में विनोद ने बताया कि यह व्रत उन्होंने अपने दोस्त हरीश शर्मा की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा है। उन्होंने कहा, “मैं एक पत्नी की तरह रस्में निभाऊंगा, छलनी से जल चढ़ाऊंगा और फिर व्रत तोड़ूंगा।” हालांकि कुछ लोगों ने इस कृत्य की आलोचना भी की । विनोद ने भावुक होकर कहा, “दोस्ती या प्यार का कोई लिंग या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावनाओं और समर्पण के लिए है। सजना-संवरना, मेकअप करना और छलनी से रस्में निभाना मेरे लिए बेहद भावुक पल थे। यह विचार हरीश का था कि हम यह व्रत एक वीडियो के माध्यम से मनोरंजन और सच्ची दोस्ती का संदेश देने के लिए करें।” READ MORE: Bihar Assembly Elections में मोर्चा संभालेंगे MP के सीएम, डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Assembly Elections में मोर्चा संभालेंगे MP के सीएम, डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

CM Mohan Yadav

Bihar Assembly Elections: भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की घोषणा के बाद सियासी घमासान शुरू हो चुका है। तमाम राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी चयन और प्रचार अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चुनावी रण में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाजपा की तरफ से दमखम दिखाते नजर आएंगे। पार्टी ने उन्हें बिहार की यादव बाहुल्य सीटों की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। दीपावली के बाद बिहार में कई सभाएं (Bihar Assembly Elections) सीएम डॉ. मोहन यादव 17 अक्टूबर को बिहार दौरे पर जा सकते हैं, जबकि दीपावली के बाद वे राज्य में जनसभाएं और रोड शो करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जल्द ही केंद्र से उनके दौरे का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बता दें कि डॉ. यादव इससे पहले 14 सितंबर को बिहार में यादव समाज के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल हो चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला था कि पार्टी उन्हें यादव वोटबैंक को साधने के लिए आगे कर सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी बिहार की विभिन्न विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी । READ MORE: अम्बेडकर समर्थकों का हल्ला बोल! अनिल मिश्रा के बयान से भड़की आग में घिरा ग्वालियर

Gwalior News: अम्बेडकर समर्थकों का हल्ला बोल! अनिल मिश्रा के बयान से भड़की आग में घिरा ग्वालियर

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर उठे विवाद ने अब गहरी जातीय खाई का रूप ले लिया है। विवाद उस समय और तेज हो गया जब हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद अम्बेडकर समर्थकों और सवर्ण संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। 15 अक्टूबर को प्रस्तावित उग्र प्रदर्शन और कथित तौर पर अनिल मिश्रा के घर पर जूते फेंकने के आह्वान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए जिले में धरना, प्रदर्शन, रैली और जुलूस पर आगामी दो महीनों तक रोक लगा दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जाति या समुदाय के खिलाफ भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जानिए पूरा मामला प्रशासन की सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों से बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने की कॉल की जा रही है। जहां अंबेडकर समर्थक संगठनों ने मिश्रा के घर के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी है, वहीं सवर्ण संगठनों ने इसका ‘जूते से जवाब’ देने की बात कही है। इससे ग्वालियर और आसपास के इलाकों में जातीय तनाव और हिंसा की आशंका बढ़ गई है। विवाद की जड़ में एडवोकेट अनिल मिश्रा का वह बयान है, जिसमें उन्होंने डॉ. अंबेडकर को ‘अंग्रेजों का एजेंट’ कहा था। इस बयान के खिलाफ ग्वालियर और महाराष्ट्र सहित कई स्थानों पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं मिश्रा के समर्थन में वकीलों और सवर्ण संगठनों ने देशभर में विरोध प्रदर्शन कर FIR को रद्द करने की मांग उठाई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने ग्वालियर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी (Gwalior News)। READ MORE: 13.46 लाख लाभार्थियों को 2,078 करोड़ का ऋण, प्रदेश देश में नंबर वन

MP में PM SVANidhi: 13.46 लाख लाभार्थियों को 2,078 करोड़ का ऋण, प्रदेश देश में नंबर वन

MP में PM SVANidhi

MP में PM SVANidhi: मध्य प्रदेश में नगरीय पथ‑विक्रेताओं के लिए PM SVANidhi योजना ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक 13,46,000 से अधिक प्रकरणों में 2,078 करोड़ रुपये का ऋण जारी किया गया है। साथ ही, सरकार ने 30 करोड़ रुपये की ब्याज सब्सिडी भी हितग्राहियों को दी है। राज्य सरकार ने पथ‑विक्रेताओं को अधिक सामाजिक सुरक्षा देने के लिए उन्हें जन‑धन, पीएम सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, पीएम श्रम योगी मानधन, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा, श्रमिक कल्याण और पीएम मातृ वंदना जैसी सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा है। जो लाभार्थी समय पर किश्त जमा कर रहे हैं, उन्हें क्रेडिट कार्ड सुविधा भी दी जा रही है। केंद्र सरकार ने योजना की अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2030 कर दिया है। पथ‑विक्रेता लाभ देने के मामले में मध्य प्रदेश वर्तमान में देश में पहले स्थान पर है। उज्जैन, खरगोन और सारणी जैसे तीन नगरीय निकायों को इस योजना के तहत श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। इसके अलावा, 42 अन्य नगरीय निकायों और बैंक शाखाओं को भी उनकी उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है। पथ‑विक्रेताओं को सफलतापूर्वक काम करने के लिए राज्य स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। इन प्रशिक्षणों में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता, ई‑कॉमर्स, पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा तथा स्वच्छता शामिल हैं। इतना ही नहीं, अब इस योजना में आर्थिक सहायता की राशि को भी बढ़ा दिया गया है। पहले ₹10,000 और ₹20,000 की जगह अब ₹15,000 और ₹25,000 तक की सहायता दी जाएगी, और अंतिम किश्त में ₹50,000 तक की राशि दी जाने लगी है। डिजिटल लेन‑देनों को बढ़ावा देने के लिए पथ‑विक्रेताओं को फुटकर लेन‑देनों पर ₹1,200 एवं थोक व्यापार पर प्रति वर्ष ₹400 तक कैशबैक की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही, नगरीय निकायों द्वारा पथ‑विक्रेताओं को ID प्रमाण-पत्र भी जारी किए जा चुके हैं, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपना व्यापार कर सकें। READ MORE : भोपाल में पुलिस पिटाई से DSP के साले की मौत, CCTV वीडियो वायरल…

MP News: भोपाल में पुलिस पिटाई से DSP के साले की मौत, CCTV वीडियो वायरल…

MP News

MP News: भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि मृतक युवक मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) का साला था। मृतक की पहचान उदित राज के रूप में हुई है। आखिर क्या है पूरा मामला यह घटना 9 अक्टूबर की रात इंद्रपुरी सी सेक्टर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, उदित अपने दोस्तों के साथ सड़क पर म्यूजिक पर डांस कर रहा था, जिससे इलाके में शोर हुआ। स्थानीय लोगों ने पिपलानी थाना पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों को हटाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि उदित ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू करने के लिए बल प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में जो दिख रहा है, वह हैरान करने वाला है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी उदित को सड़क किनारे खड़ा कर बेरहमी से डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। उसके दोस्त पास में खड़े थे, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। CCTV में कैद हुई बर्बरता पिटाई के बाद उदित बेहोश हो गया। पुलिस उसे पिपलानी थाने लेकर गई, जहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिर शव को एम्स भोपाल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस महकमे ने कार्रवाई की और दो आरक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। पिपलानी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद असल वजह सामने आएगी। READ MORE: मुरैना में पारिवारिक कलंक से आहत पिता ने की आत्महत्या, बेटी प्रेमी संग हुई फरार

MP NEWS: मुरैना में पारिवारिक कलंक से आहत पिता ने की आत्महत्या, बेटी प्रेमी संग हुई फरार

MP NEWS

MP NEWS: मुरैना। मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी विवाहित बेटी के प्रेमी के साथ भाग जाने पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के करसड्डा गाँव निवासी 62 वर्षीय पूरन सिंह कुशवाह के रूप में हुई है। जानिए पूरा मामला कुशवाहा ने अपनी बेटी ज्योति की दूसरी शादी 6 महीने पहले ही की थी। ज्योति की पहली शादी ( 3 साल पहले) अलगाव में समाप्त हो गई थी। उसकी दूसरी शादी नावली गाँव निवासी जगदीश के साथ हुई थी। मंगलवार को ज्योति अपने पति के साथ अपने मायके गई हुई थी। जब वे दोनों पोरसा बाजार पहुँचे, तो ज्योति ने अपने पति से कहा कि वह मिठाई खरीद ले, जबकि वह इंतज़ार कर रही है। हालाँकि, उसके जाते ही ज्योति अपने प्रेमी हर्ष जाटव के साथ भाग गई। पलिस ने किया मामला दर्ज जब जगदीश ने अपने ससुर पूरन सिंह को घटना की जानकारी दी, तो सिंह सदमे में आ गए। इस घटना से शर्मिंदा होकर उन्होंने देर रात अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस ज्योति और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पिता ने अपनी बेटी की इस हरकत से आहत होकर यह कदम उठाया। इस दुखद घटना से स्थानीय समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। READ MORE: सैलरी न मिलने से सफाईकर्मियों का धरना, जयारोग्य अस्पताल में काम ठप…

IPL 2026 Auction: आईपीएलऑक्शन की तारीख फिक्स, बड़ी टीमों से बाहर होंगे ये बड़े नाम…

IPL 2026 Auction

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आईपीएल का मिनी ऑक्शन हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ऑक्शन 13 से 15 दिसंबर के बीच कराया जाएगा। रिटेन करने की ये होगी डेडलाइन इसके साथ ही बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 15 नवंबर तक की डेडलाइन दी है। इस तारीख तक सभी टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपेंगी। अब बात आती है कि यह ऑक्शन कहां होगा? अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछली बार आईपीएल 2023 का ऑक्शन दुबई और आईपीएल 2024 का ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। ऐसे में संभावना है कि इस बार बीसीसीआई मिनी ऑक्शन भारत में ही करवा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला आना बाकी है। बड़ी टीमों से बाहर होंगे ये बड़े नाम रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को छोड़कर बाकी टीमें ज्यादा बदलाव नहीं करेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवन कॉनवे जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वानिंदु हसारंगा, महीश तीक्षणा और शायद संजू सैमसन को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये दोनों टीमें पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थीं।इसलिए बदलाव तय माना जा रहा है। कुल मिलाकर आईपीएल 2026 का ऑक्शन क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। सभी की नजर इस बात पर टिकी रहेगी कि कौन-से खिलाड़ी किस टीम में जाते हैं और किन बड़े नामों को टीमों से रिलीज किया जाता है। READ MORE: यहां देखें वनडे और T20 सीरीज़ का पूरा शेड्यूल, रोहित-कोहली की हो रही वापसी

Gwalior News: सैलरी न मिलने से सफाईकर्मियों का धरना, जयारोग्य अस्पताल में काम ठप…

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। संभाग के सबसे बड़े शासकीय जयारोग्य अस्पताल में सफाईकर्मियों ने सैलरी और दीपावली बोनस न मिलने के कारण हड़ताल कर दी है। इससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। हड़ताल पर हैं 350 से ज्यादा सफाईकर्मी जयारोग्य अस्पताल समूह में 350 से अधिक सफाईकर्मी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। ये सभी कर्मचारी एंजल हाइट्स नाम की आउटसोर्सिंग कंपनी के तहत काम करते हैं। कंपनी द्वारा समय पर सैलरी और बोनस न देने के कारण सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन शुरू किया है। अस्पतालों में सफाई पूरी तरह बंद हड़ताल के कारण जयारोग्य अस्पताल, कमलाराजा अस्पताल, एक हजार बिस्तर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सफाई का काम पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे अस्पताल के मरीजों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सैलरी आज जारी करने का वादा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आउटसोर्स कंपनी से बातचीत कर सफाईकर्मियों की समस्या पर चर्चा की है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि आज सभी कर्मचारियों की सैलरी रिलीज कर दी जाएगी। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर सैलरी समय पर नहीं मिली तो वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। READ MORE: महिला को जंजीरों से पीटा, माथे पर चिपकाया गर्म सिक्का, जानिए पूरा मामला

MP NEWS: महिला को जंजीरों से पीटा, माथे पर चिपकाया गर्म सिक्का, जानिए पूरा मामला

MP NEWS

MP NEWS: उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अंधविश्वास की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 22 वर्षीय महिला को भूत-प्रेत का साया बताकर बुरी तरह पीटा गया। लोहे की जंजीरों से वार किया गया। वहीं जलती बाती हथेलियों पर रखी गई। माथे पर गर्म सिक्का चिपका दिया गया। महिला के ही रिश्तेदार निकले आरोपी यह घटना उज्जैन से 70 किलोमीटर दूर खाचरोद तहसील के गांव श्रीवच की है। पीड़ित महिला उर्मिला चौधरी, उज्जैन के जूना सोमवारिया क्षेत्र की रहने वाली है। वह अगरबत्ती फैक्ट्री में काम करती थी। अक्सर बीमार रहती थी। उसके रिश्तेदारों ने कहा कि उस पर “भूत-प्रेत” का साया है। इसलिए झाड़-फूंक करवाई जानी चाहिए। कमरे में बंद कर दी गई महिला 29 सितंबर को नवरात्रि की सप्तमी के दिन उर्मिला अपनी मां के साथ गांव पहुंची। उसे गांव के एक कमरे में ले जाया गया, जहाँ कई देवी-देवताओं की तस्वीरें लगी थीं। तभी एक महिला तलवार के साथ खप्पर लेकर आई और कहा, “इस पर चुड़ैल है।” इसके बाद झाड़-फूंक के नाम पर उर्मिला पर जंजीर से वार किया गया । उलटी तलवार से पीठ पर मारा गया। इसके साथ ही हथेलियों पर जलती बाती और माथे पर गर्म सिक्का चिपकाया गया। यह सब करीब ढाई घंटे तक चला। घटना रात 9:30 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चली। इस दौरान उर्मिला बार-बार चिल्लाई और तड़पती रही, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। अगली सुबह गांव के उपसरपंच ने मदद की। महिला को उज्जैन शहर लेकर आए। ज्यादा हालत बिगड़ने के कारण वह तुरंत थाने नहीं जा सकी। बाद में वह अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची । रिश्तेदारों ने झाड़-फूंक के नाम पर पहुंचाया दर्द महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर 8 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 5 की तलाश जारी है। आरोपियों में संतोष चौधरी, कान्हा चौधरी, राजू चौधरी, रितेश चौधरी, कान्हा भील, कान्हा पिता मांगीलाल, मनोहर और सुगा बाई शामिल हैं। उर्मिला की शादी 6 साल पहले गौतमपुरा में हुई थी। उसकी 2 साल की एक बेटी भी है। जानकारी के मुताबिक लड़की पैदा होने पर उसके पति ने उसे छोड़ दिया, क्योंकि उसे बेटा चाहिए था। अब वह अपनी मां के साथ उज्जैन में रह रही है। READ MORE: पंचायत भवन में पहुंचा पूर्व सरपंच का बेटा, महिला पटवारी से की बदसलूकी, VIDEO वायरल