Chambalkichugli.com

SHIVPURI THEFT CASE : कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.53 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

SHIVPURI THEFT CASE

SHIVPURI THEFT CASE : मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सर्राफा बाजार में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है। MORENA NEWS : मुरैना में 108 एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप; मानवता हुई शर्मसार दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में अमन रावत और अभिषेक रावत नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से सर्राफा बाजार में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस की लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। 46 किलो चांदी और सोने के आभूषण बरामद गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 46 किलो चांदी और सोने के कीमती आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल में हार, चेन, कड़े, अंगूठियां और अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह चोरी सर्राफा व्यापारियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई थी। GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद कोलारस पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और चोरी के खुलासे के बाद राहत की सांस ली है।

MORENA NEWS : मुरैना में 108 एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप; मानवता हुई शर्मसार

MORENA NEWS

MORENA NEWS : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के खड़ियार स्वास्थ्य केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां डिलीवरी के बाद नवजात शिशु की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन 108 एंबुलेंस चालक पर प्रसूता के परिजनों से रुपए मांगने का आरोप लगा है। GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए इलाज में देरी की बनी आशंका परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक द्वारा पैसों की मांग किए जाने से नवजात और प्रसूता को समय पर इलाज मिलने में देरी हो गई। इस दौरान परिजन काफी परेशान रहे और उन्होंने तत्काल मदद के लिए डायल 112 पर सूचना दी। 112 पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता सूचना मिलते ही सिहोनिया थाना क्षेत्र की 112 डायल पुलिस सक्रिय हो गई। आरक्षक अनमोल तोमर और 112 वाहन के पायलट ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाई। साथ ही बिना देर किए प्रसूता और नवजात को अपने वाहन से सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया। GWALIOR COLD WAVE : पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर–चंबल में बदलेगा मौसम, ठंड और मावठे के आसार प्रशासन ने लिया संज्ञान मामले की जानकारी मिलने पर अपर कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एंबुलेंस चालक की लापरवाही या अवैध वसूली की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और संवेदनशीलता की जरूरत को फिर उजागर करता है।

GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए

THEFT CASE

GWALIOR CRIMES : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में भाजपा के जिला मंत्री दारा सिंह सेंगर के बेटे कृष्णदीप सेंगर ने फर्जी लूट की कहानी रच डाली। 21 वर्षीय कृष्णदीप छात्र है, जिसने अपनी फीस के पैसे पार्टी, जुआ और सट्टे में खर्च कर दिए थे। इसी वजह से वह कर्ज में डूब गया। DATIYA THEFT CASE : दतिया में बेखौफ चोरों का आतंक, तिरुपति दर्शन गए JE के घर में चोरी बैंक में जमा कराने थे ढाई लाख रुपए बताया जा रहा है कि कृष्णदीप के पिता दारा सिंह सेंगर ने उसे बिरला नगर स्थित बैंक में जमा कराने के लिए ढाई लाख रुपए दिए थे। लेकिन कृष्णदीप ने ये रुपए बैंक में जमा कराने के बजाय अपने दोस्त ईशान को दे दिए और लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। DATIYA SUICIDE CASE : युवक ने मफलर से फंदा बनाकर की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव पुलिस ने दो घंटे में खोला राज सूचना के मुताबिक कृष्णदीप ने हजीरा थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की सख्ती और पूछताछ में महज दो घंटे के भीतर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी दोस्त ईशान के घर से पूरी रकम बरामद कर ली। पूछताछ में कृष्णदीप ने कर्ज चुकाने के लिए फर्जी लूट की बात स्वीकार की। तो वहीं, पुलिस अब आगे की जांच कर रही है। SHIVPURI GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : एमपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ट्रॉली में हुई डिलीवरी, अस्पताल में खड़ी रही एंबुलेंस फिर भी नहीं मिली मदद

DATIYA THEFT CASE : दतिया में बेखौफ चोरों का आतंक, तिरुपति दर्शन गए JE के घर में चोरी

DATIYA THEFT CASE

DATIYA THEFT CASE : मध्यप्रदेश। दतिया जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस का डर कम होता नजर आ रहा है। मामला शहर की संत कंवर राम कॉलोनी से सामने आया है, जहां विद्युत विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर दुर्गेश कुमार सिंह के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। SHIVPURI NEWS : शिवपुरी भाजपा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त खुला मिला मुख्य गेट, पुलिस को दी गई सूचना जानकारी के अनुसार, दुर्गेश कुमार सिंह परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे। देर रविवार रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। सोमवार सुबह कॉलोनी में रहने वाले मुकेश खट्टर ने मकान का मुख्य गेट खुला देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। कितना सामान चोरी हुआ, अब तक साफ नहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर घर से कितना और कौन-कौन सा सामान चोरी कर ले गए हैं। मकान मालिक के लौटने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। BHIND HONOR KILLING : लवर के साथ भागी बेटी, बदनामी के डर से पिता ने मारी गोली सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया था। लगातार हो रही घटनाओं से शहरवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

DATIYA SUICIDE CASE : युवक ने मफलर से फंदा बनाकर की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव

DATIYA NEWS

DATIYA SUICIDE CASE : मध्यप्रदेश। दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना भांडेर रोड स्थित राजपूत वाटिका के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देवेंद्र यादव (38) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पड़री गांव का रहने वाला था और वर्तमान में राजपूत वाटिका क्षेत्र में रहता था। बताया गया है कि घटना के समय घर में उसकी पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में मौजूद थीं। SHIVPURI GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : एमपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ट्रॉली में हुई डिलीवरी, अस्पताल में खड़ी रही एंबुलेंस फिर भी नहीं मिली मदद मृतक के छोटे भाई रविंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम उनके साले का फोन आया था, जिसमें जानकारी दी गई कि देवेंद्र ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन मृतक की पत्नी ने पहले मायके पक्ष के लोगों के आने की बात कहकर दरवाजा खोलने से मना कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर देवेंद्र यादव पंखे से मफलर के सहारे फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया गया है कि मृतक को जुआ खेलने और शराब पीने की लत थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

SHIVPURI GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : एमपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ट्रॉली में हुई डिलीवरी, अस्पताल में खड़ी रही एंबुलेंस फिर भी नहीं मिली मदद

GOVT. HOSPITAL

SHIVPURI GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : मध्यप्रदेश। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शिवपुरी जिले के बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस सुविधा न मिलने के कारण ट्रॉली में ही बच्ची को जन्म देना पड़ा। BHIND HONOR KILLING : लवर के साथ भागी बेटी, बदनामी के डर से पिता ने मारी गोली 108 पर बार-बार कॉल, नहीं पहुंची एंबुलेंस जानकारी के अनुसार प्रसूता के परिजनों ने एंबुलेंस सेवा 108 पर कई बार कॉल किया, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं पहुंची। हालात बिगड़ने पर महिला को अस्पताल लाया गया। जहां उपचार और सुविधा के अभाव में उसे ट्रॉली पर ही डिलीवरी करानी पड़ी। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस समय महिला दर्द से कराह रही थी, उसी दौरान अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन उसे प्रसूता के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया। मामला सामने आते ही मचा हड़कंप घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने संबंधित स्टाफ को नोटिस जारी किया है। सीएमएचओ ने बदरवास सीएचसी प्रबंधन से दो दिन के भीतर जवाब मांगा है और लापरवाही साबित होने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। GWALIOR CRIMES : ग्वालियर में क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को मारी गोली स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है, जहां सरकारी दावों के बावजूद गर्भवती महिलाओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

GWALIOR CRIMES : ग्वालियर में क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को मारी गोली

GWALIOR CRIMES

GWALIOR CRIMES : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ । यह घटना 17 जनवरी को हॉकर्स जोन इलाके में हुई थी। बताया जा रहा है कि क्रिकेट विवाद के बाद आरोपियों ने युवक अरेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी पांच आरोपियों गिरफ्तार घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया और गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशु करोसिया, रोहित करोसिया, रवि करोसिया, जितेंद्र भाटी और सूरज राजावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने क्रिकेट खेलने के विवाद को ही वारदात की वजह बताया है। GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

ASHOKNAGAR CRIMES : चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार से बेरहमी से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

ASHOKNAGAR CRIMES

ASHOKNAGAR CRIMES : मध्यप्रदेश। अशोकनगर शहर में चाय के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने चाय दुकान संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला लाठी-डंडों से जमकर पीटा पीड़ित दुकानदार की पहचान राज बहादुर सिंह यादव (55 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिनभर दुकान पर चाय और सिगरेट पीते रहे। जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद रात में आरोपी अपने साथियों के साथ दुकानदार की दुकान और घर में घुस आए और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। घायल को लगी गंभीर चोटें सूचना की माने तो हमले में दुकानदार को आंख, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। MORENA NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, 25 छात्र घायल जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंडी रोड, स्वराज एजेंसी के पास सेंट्रल बैंक के सामने हुई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी

GWALIOR CYBER FRAUD

GWALIOR CYBER FRAUD : मध्यप्रदेश। ग्वालियर स्थित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (IITTM) में पदस्थ प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. विनय कुमार राय साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का ऐप अपडेट कराने के बहाने उनके मोबाइल में फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाई, जिससे उनके तीन बैंक खातों से कुल 1 लाख 72 हजार रुपए निकाल लिए गए। SHEOPUR NEWS : श्योपुर एटीएम चोरी की कोशिश: युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ सोशल मीडिया शिकायत के बाद ठगों ने किया संपर्क डॉ. राय के अनुसार PNB One ऐप सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। इस समस्या को लेकर उन्होंने बैंक से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर शिकायत की थी। इसके कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर कॉल आया और खुद को बैंक प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने ऐप अपडेट करने की बात कही। APK फाइल डाउनलोड करते ही खातों से निकले रुपए ठग ने वॉट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी, जिसे डॉ. राय ने जल्दबाजी में डाउनलोड कर लिया। फाइल इंस्टॉल होते ही चेतकपुरी और साडा ब्रांच से जुड़े खातों से ट्रांजैक्शन शुरू हो गए। कुछ ही मिनटों में एफडीआर, आरडी और सेविंग अकाउंट से रकम निकल गई। BHIND HONOR KILLING : लवर के साथ भागी बेटी, बदनामी के डर से पिता ने मारी गोली साइबर सेल और थाने में शिकायत घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर खाते फ्रीज कराए। इसके बाद साइबर सेल और थाटीपुर थाना पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। TRAFFIC JAM MORENA : कैलारस में 3 घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी; अतिक्रमण बना कारण APK फाइल से रहें सावधान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान APK फाइल को न खोलें। ऐसे फाइल के जरिए ठग मोबाइल का एक्सेस लेकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते हैं।

SHEOPUR NEWS : श्योपुर एटीएम चोरी की कोशिश: युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

ATM THEFT

SHEOPUR NEWS : मध्यप्रदेश। श्योपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से चोरी की वारदात सामने आयी। बुधवार सुबह चोरी की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी के नाम इमरान है, और वह कोटा (राजस्थान) का रहवासी है। ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त फंसे रुपए निकालने की कोशिश में पकड़ाया आरोपी पुलिस को सूचना मिली थी कि एटीएम मशीन में काली पट्टी लागर पैसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद एएसआई ब्रजराज यादव मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी एटीएम मशीन में फंसे रुपए निकालने की कोशिश करते पकड़ा गया। पुलिस के साथ मौजूद हर्षित गोयल की मदद से आरोपी को काबू में किया गया। जाँच में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टीआई सत्यम गुर्जर ने आम नागरिकों से अपील की है कि एटीएम से पैसा नहीं निकलने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत बैंक या पुलिस को सूचना दें। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। MORENA NEWS : 5 लाख के विवाद में गोलियां चलीं: मुरैना में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग