HOLI 2026: ग्वालियर में होली से पहले यात्रियों की भीड़: AC कोच भी जनरल जैसी भरी, महंगा हुआ सफर

HIGHLIGHTS: होली से पहले ग्वालियर स्टेशन पर रिकॉर्ड भीड़ AC और स्लीपर कोच भी ओवरक्राउडेड बस ऑपरेटर वसूल रहे 40-50 रुपये अतिरिक्त जनरल बोगियों में गेट पर लटककर सफर बाजारों में रंग-गुलाल और मिठाइयों की खरीदारी तेज HOLI 2026: ग्वालियर। होली के त्योहार में अब सिर्फ एक दिन शेष है और घर लौटने की जल्दी में यात्रियों ने ग्वालियर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा कर दी है। हालात ऐसे हैं कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के AC और रिजर्वेशन कोच भी जनरल बोगी जैसे भरे नजर आ रहे हैं। सोना-चांदी अब आम आदमी की पहुंच से कोसों दूर: $5390 के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचा गोल्ड, ईरान पर हमले के बाद भारत के हर बड़े शहर में मची खलबली! ट्रेनों में धक्का-मुक्की, गेट पर लटककर सफर 3 मार्च (मंगलवार) को होली मनाई जाएगी। रविवार और सोमवार को ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। जनरल बोगियों में यात्री गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। कई यात्री खड़े-खड़े यात्रा करने के लिए स्लीपर कोच में चढ़ गए, जिससे रिजर्व सीट वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ जवान दिनभर मशक्कत करते नजर आए। भोपाल में फिर बम की धमकी से दहशत, 15 दिन में दूसरी बार People’s University खाली, बम निरोधक दस्ता अलर्ट बस स्टैंड पर भी अफरा-तफरी, मनमाना किराया रेलवे स्टेशन जैसा ही हाल रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड का है। भिंड, मुरैना, डबरा, दतिया, झांसी और टीकमगढ़ रूट की बसों में सीट के लिए मारामारी मची है। बस ऑपरेटर 40 से 50 रुपये तक अधिक किराया वसूल रहे हैं। ज्यादा किराया देने के बावजूद यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। समावेशी विकास की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश: केंद्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार बाजारों में भी दिखी रौनक त्योहार के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में भी भीड़ बढ़ गई है। रंग-गुलाल, पिचकारियों और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सदर बाजार, मुरार और लश्कर की दानाओली में घेवर की दुकानें सजी हुई हैं।
GWALIOR TEMPO ROBBERY: ग्वालियर में टेंपो में व्यापारी की जेब कटी, ₹1.5 लाख पार; ब्रेन हेमरेज पीड़ित दामाद के इलाज के लिए लाए थे नकदी

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में टेंपो में व्यापारी की जेब कटी। ₹1.5 लाख नकदी चोरी, इलाज के पैसे गायब। स्टेशन से नदीगेट तक टेंपो में वारदात। पुलिस ने FIR दर्ज करने में 10 दिन लगाई। शहर में टेंपो और ई-रिक्शा में जेबकटी बढ़ रही। GWALIOR TEMPO ROBBERY: ग्वालियर। शहर में जेबकटी की वारदातों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। 65 वर्षीय व्यापारी रामजीलाल गुप्ता, निवासी जीवाजीगंज, मुरैना, के साथ टेंपो में सफर के दौरान डेढ़ लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना 18 फरवरी दोपहर करीब 1:10 बजे की है, जब वे रेलवे स्टेशन के पास मुखर्जी पेट्रोल पंप से मुरार–बाड़ा रूट की 02 नंबर टेंपो में सवार हुए। नदीगेट के पास उतरने तक उनकी अंदरूनी जेब कट चुकी थी। क्यों ड्रैगन फ्रूट बन रहा है हेल्थ प्रेमियों की पहली पसंद: जानें इसके सम्पूर्ण लाभ इलाज के लिए लाए थे नकदी रामजीलाल गुप्ता अपने दामाद राजेश गुप्ता (निवासी हजीरा) के ब्रेन हेमरेज के इलाज के लिए मुरैना से नकदी लेकर आए थे। दामाद को न्यू परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के अनुसार, टेंपो में ड्राइवर के पास आगे की सीट पर बैठे थे। स्टेशन से चलने के बाद एक युवक आकर बगल में बैठा और नदीगेट से पहले उतर गया। अस्पताल पहुंचकर जेब देखने पर कट लगा मिला और रकम गायब थी। नई दिल्ली दौरे पर CM मोहन यादव, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की अहम मुलाकात दो थानों के बीच उलझी शिकायत पीड़ित पहले पड़ाव थाना पहुंचे, जहां घटना इंदरगंज क्षेत्र की बताकर भेजा गया। इंदरगंज थाना ने इसे पड़ाव क्षेत्र का मामला बताया। करीब दस दिन तक शिकायत इधर-उधर होती रही। बाद में चेंबर ऑफ कॉमर्स के हस्तक्षेप पर 27 फरवरी की रात पड़ाव थाने में 90 हजार रुपये की चोरी का केस दर्ज किया गया। ASHOKNAGAR HOLI FAIR: रंगपंचमी मेले से पहले करीला धाम में तैयारियों का निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश शहर में बढ़ रहीं जेबकटी की घटनाएं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले रूट पर टेंपो व ई-रिक्शा में जेबकटी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ASHOKNAGAR HOLI FAIR: रंगपंचमी मेले से पहले करीला धाम में तैयारियों का निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

HIGHLIGHTS: 7 से 9 मार्च तक आयोजित होगा तीन दिवसीय मेला कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर नवनिर्मित सीढ़ियों से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा ASHOKNAGAR HOLI FAIR: अशोकनगर। करीला धाम स्थित मां जानकी माता मंदिर में रंगपंचमी के अवसर पर 7 से 9 मार्च तक तीन दिवसीय वार्षिक मेला आयोजित किया जाएगा। बता दें कि मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। GUNA SUICIDE CASE: बुजुर्ग ने अपने घर की दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं! कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण साकेत मालवीय शनिवार को करीला धाम पहुंचे और मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मां जानकी माता के दर्शन कर मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी ने राजस्थान से एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, नारीशक्ति सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम नवनिर्मित सीढ़ियों का शुभारंभ निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में बनी नई सीढ़ियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मार्गों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। ASHOKNAGAR RATION SCAM: अशोकनगर में राशन घोटाले के आरोपियों को अदालत ने किया बरी, जांच में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर फोकस कलेक्टर ने स्वच्छ पेयजल, अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, एम्बुलेंस और चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। टी20 वर्ल्ड कप 2026: गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे, भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले लिया आशीर्वाद आवागमन और पार्किंग व्यवस्था मेले के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। मेला परिसर में बिजली, साफ-सफाई और वीआईपी मार्ग को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
GUNA SUICIDE CASE: बुजुर्ग ने अपने घर की दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं!

HIGHLIGHTS: अशोक राठौर ने अपने घर की दुकान में फांसी लगाई 55 वर्षीय राठौर हाट बाजार में अनाज खरीदने का काम करते थे परिवार में तीन बेटियां हैं, जो शादी के बाद घर छोड़ चुकी हैं पत्नी ने सुबह पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी; सुसाइड नोट नहीं मिला GUNA SUICIDE CASE: ग्वालियर। गुना शहर के बूढ़े बालाजी इलाके में शुक्रवार रात 55 वर्षीय अशोक राठौर ने अपने घर की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बता दें कि शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया और इसके बाद परिवार को सौंप दिया गया। ASHOKNAGAR RATION SCAM: अशोकनगर में राशन घोटाले के आरोपियों को अदालत ने किया बरी, जांच में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश रोजमर्रा का काम और पारिवारिक स्थिति अशोक राठौर हाट बाजार में अनाज खरीदने का काम करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं, जो अपनी शादी के बाद अपने घर बस चुकी हैं। वर्तमान में घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। दुकान में ही वह खरीदा हुआ अनाज रखते थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026: गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे, भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले लिया आशीर्वाद घटना का विवरण शुक्रवार रात उन्होंने खाना खाया और सो गए। रात में वह उठकर दुकान में गए और वहीं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उनकी पत्नी जब जागी तो उन्हें दिखाई नहीं दिया। पत्नी ने पड़ोसियों को बुलाया, जिन्होंने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। टी20 विश्व कप: पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें श्रीलंका के खिलाफ कांटे की टक्कर पर टिकी पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया गया। फिलहाल सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ASHOKNAGAR RATION SCAM: अशोकनगर में राशन घोटाले के आरोपियों को अदालत ने किया बरी, जांच में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

HIGHLIGHTS: .85 लाख रुपये के राशन घोटाले में आरोपियों को बरी जांच में लापरवाही पर एसडीएम और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश मामला 2021 में कोरोना काल के दौरान दर्ज हुआ पीओएस रिकॉर्ड और गवाह समर्थन नहीं मिला अदालत ने एफआईआर बिना ठोस जांच के दर्ज करने पर कड़ी टिप्पणी की ASHOKNAGAR RATION SCAM: ग्वालियर। अशोकनगर में 2.85 लाख रुपये के राशन घोटाले के मामले में सत्र न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा की अदालत ने दोनों आरोपियों को सबूतों की कमी के चलते बरी कर दिया है। अदालत ने टिप्पणी की कि बिना पुख्ता साक्ष्यों यह मामला न्यायालय के समय की बर्बादी साबित हुआ है। जानें सुबह की सैर का सही तरीका, जो बीपी और शुगर दोनों को नियंत्रित रखे जांच और प्रशासन पर सख्त टिप्पणी अदालत ने तत्कालीन एसडीएम रवि मालवीय की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच में लापरवाही बरती गई। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को उनके खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच में दोषी पाए गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु डीजीपी भोपाल को फैसले की प्रति भेजने को कहा गया। तनाव मुक्त जीवन के लिए योग: मन की 5 वृत्तियों का सरल ज्ञान.. मामला 2021 में दर्ज यह प्रकरण 2021 में थाना कचनार में दर्ज हुआ था। आरोप था कि 1 अप्रैल से 1 जून 2021 के बीच कोरोना काल में खेजराकला की शासकीय उचित मूल्य दुकान के प्रबंधक ग्याप्रसाद खरे और विक्रेता संजीव रघुवंशी ने हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं दिया। शिकायत में कुल 2,85,685 रुपये के राशन के गबन का आरोप था। पंधाना थाना पुलिस ने 9 जुआरी पकड़े बाइक और कार समेत लाखों की संपत्ति जब्त सुनवाई में नहीं मिले ठोस सबूत सुनवाई के दौरान कथित हितग्राहियों ने कम राशन मिलने से इनकार किया। कई गवाहों ने भी जब्ती की कार्रवाई का समर्थन नहीं किया। पीओएस मशीन का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी पेश नहीं किया गया। अदालत ने नोट किया कि एफआईआर बिना प्राथमिक जांच और पर्याप्त दस्तावेजों के दर्ज कराई गई थी, जो गंभीर लापरवाही दर्शाता है। दिव्यांगों के 22 हजार खाली पदों पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब अगली सुनवाई 15 अप्रैल आरोपी दोषमुक्त साक्ष्यों की कमी के चलते प्रबंधक ग्याप्रसाद खरे और विक्रेता संजीव रघुवंशी को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। इस फैसले के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जांच की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
BHIND EMPLOYEES PROTEST: वेतन को लेकर NH-552 बाईपास पर काम ठप, चार माह से सैलरी न मिलने पर मजदूरों की हड़ताल

HIGHLIGHTS: चार माह से वेतन न मिलने पर मजदूरों की हड़ताल 200 से अधिक कर्मचारी धराई कार्यालय पर जुटे 21 किमी लंबी, 148.9 करोड़ की परियोजना प्रभावित मशीनें बंद, निर्माण कार्य पूरी तरह ठप प्रबंधन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन BHIND EMPLOYEES PROTEST: ग्वालियर। भिंड में नेशनल हाईवे-552 एक्सटेंशन बाईपास निर्माण कार्य शनिवार को वेतन विवाद के चलते ठप हो गया। उप निर्माण एजेंसी अवनटेक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के करीब 200 से अधिक मजदूर और कर्मचारी धराई गांव स्थित प्रोजेक्ट कार्यालय पर एकत्रित हुए और हड़ताल कर दी। बताया जा रहा कि कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार माह से नियमित वेतन नहीं मिला है और त्योहारों का हवाला देकर प्रबंधन भुगतान टाल रहा है। Bolivia Plane Crash: बोलीविया में नोटों से भरा कार्गो विमान हुआ क्रैश, 15 लोगों की मौत… चार माह से लंबित वेतन मजदूरों का कहना है कि नवंबर से अब तक वेतन का नियमित भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद हर बार नई तारीख दे दी जाती है। उनका कहना है कि होली नजदीक आने पर उन्होंने एकमुश्त भुगतान की मांग तेज की, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। Global Economy: दुनिया पर कर्ज के बोझ बढ़कर रिकॉर्ड 348 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा, US-चीन सबसे आगे 148.9 करोड़ की परियोजना करीब 21 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 148.9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। टोंक (राजस्थान) से चिरगांव (उत्तर प्रदेश) तक बनने वाले इस बाईपास में 300 से 400 मजदूर कार्यरत हैं। हड़ताल के चलते मशीनें बंद रहीं और निर्माण पूरी तरह रुक गया। Mauritius Maldives dispute: मॉरीशस ने मालदीव के साथ तोड़े सभी राजनयिक रिश्ते, चागोस द्वीप विवाद बना वजह प्रबंधन का पक्ष कंपनी के जीएम आर.के. ठाकुर ने बताया कि उन्हें कर्मचारियों की नाराजगी की जानकारी मिली है और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज मिश्रा ने वेतन वितरण में देरी स्वीकार करते हुए जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। Madhya Pradesh High Court: आईटीएटी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, छह विधिक प्रश्नों पर 10 मार्च को होगी सुनवाई पहले भी विवादों में परियोजना इससे पहले ग्रामीणों के विरोध और ओवरब्रिज पर गर्डर गिरने की घटना को लेकर भी एजेंसी चर्चा में रही है। गुणवत्ता और प्रबंधन को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
Madhya Pradesh High Court: आईटीएटी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, छह विधिक प्रश्नों पर 10 मार्च को होगी सुनवाई

HIGHLIGHTS: आईटीएटी आदेश के खिलाफ अपील स्वीकार छह महत्वपूर्ण विधिक प्रश्न तय धारा 260ए के तहत चुनौती 3 करोड़ की रजिस्ट्री पर आयकर विवाद 10 मार्च को अंतिम सुनवाई तय Madhya Pradesh High Court: ग्वालियर। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ (ई-कोर्ट) ने आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के आदेश के खिलाफ दायर आयकर अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। न्यायालय ने मामले में छह महत्वपूर्ण विधिक प्रश्न निर्धारित करते हुए प्रकरण को 10 मार्च को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। MORENA FOOD SAFETY: होली से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई और मावा भट्ठियों पर की छापेमारी धारा 260ए के तहत चुनौती मामला अनूप निगम बनाम आयकर अधिकारी 3(1) ग्वालियर से जुड़ा है। अपीलकर्ता ने आयकर अधिनियम की धारा 260ए के अंतर्गत आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा 11 फरवरी 2025 को पारित आदेश को चुनौती दी है। आईटीएटी ने अपील आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए एक नए बिंदु पर प्रकरण को पुनः मूल्यांकन अधिकारी (एओ) के पास भेज दिया था। Holi: होली पर दो बड़े राजयोग, ये चार राशि के जातक बनेंगे धनवान, जीवन में आएगी खुशहाली छह अहम कानूनी प्रश्न हाईकोर्ट ने जिन प्रमुख प्रश्नों पर विचार के लिए अपील स्वीकार की है, उनमें यह शामिल है कि क्या आईटीएटी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर गया, क्या आकलन वर्ष 2011-12 का मामला वैधानिक समयसीमा के विपरीत पुनः खोला गया, तथा क्या विभाग की ओर से स्पष्ट प्रार्थना न होने के बावजूद ऐसा निर्देश दिया जा सकता था। MORENA CRIMES: करुआ मोड़ से दबोचे गए तीन इनामी आरोपी, 10 महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा रजिस्ट्री राशि पर विवाद प्रकरण के अनुसार अनूप निगम ने 3 करोड़ रुपये की संपत्ति रजिस्ट्री कराई थी, जिसकी सूचना आयकर विभाग को प्राप्त हुई। इसके बाद विभाग ने नोटिस जारी किया। अपीलकर्ता का दावा है कि वास्तविक रजिस्ट्री 30 लाख रुपये की थी, जिसे वर्ष 2011-12 के आकलन में दर्शाया जा चुका है। होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सूतक काल ने बदला होलिका दहन का समय, जानें पूजा का सही मुहूर्त 10 मार्च को अंतिम बहस अब 10 मार्च को होने वाली सुनवाई में इन सभी विधिक बिंदुओं पर विस्तृत बहस होगी। यह फैसला अधिकार क्षेत्र और पुनर्मूल्यांकन की वैधानिकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्टता ला सकता है।
MORENA FOOD SAFETY: होली से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई और मावा भट्ठियों पर की छापेमारी

HIGHLIGHTS: होली से पहले जिलेभर में छापामार कार्रवाई मिठाई और मावा भट्ठियों से सैंपल संग्रह चलित खाद्य प्रयोगशाला से ग्रामीण क्षेत्रों में जांच कई दुकानों से लड्डू, मावा, नमकीन और सोन पपड़ी के नमूने अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी MORENA FOOD SAFETY: मुरैना। होली के त्योहार से पहले मुरैना जिले में मिलावट पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जिलेभर में मिठाई की दुकानों और मावा भट्ठियों पर छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि सोमवार को दो अलग-अलग टीमों ने मुरैना मुख्यालय और सबलगढ़ तहसील में जांच कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। Holi: होली पर दो बड़े राजयोग, ये चार राशि के जातक बनेंगे धनवान, जीवन में आएगी खुशहाली कलेक्टर के निर्देश पर सघन अभियान होली के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों से सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। ताकि किसी को भी होली का त्यौहार मनाने में किसी भी तरह की मुश्किलें न आए। शहर में इन दुकानों से लिए सैंपल मुरैना शहर में वेदराम नमकीन से मिक्स नमकीन, शिव मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी, बेसन लड्डू और चूरमा लड्डू, जबकि बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा और सोन पपड़ी के सैंपल लिए गए। साथ ही टीम ने साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। MORENA CRIMES: करुआ मोड़ से दबोचे गए तीन इनामी आरोपी, 10 महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा सबलगढ़ में भी जांच सबलगढ़ तहसील में चलित खाद्य प्रयोगशाला की मदद से दुकानों पर मौके पर जांच की गई। जिसके चलते जय भैरो बाबा स्वीट्स एंड स्नेक्स, जय बाबा मिष्ठान भंडार, केबी मिष्ठान भंडार और शिव मिष्ठान भंडार से लड्डू, मावा और अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए गए। देहात क्षेत्रों में चलित प्रयोगशाला सक्रिय सूचना के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में भी मोबाइल फूड लैब के माध्यम से जांच की जा रही है। साथ ही दुकानदारों को स्वच्छता और पर्सनल हाइजीन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
MORENA CRIMES: करुआ मोड़ से दबोचे गए तीन इनामी आरोपी, 10 महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा

HIGHLIGHTS: हत्या के प्रयास के मामले में तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार प्रत्येक आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित 15 अप्रैल 2025 की रात हुआ था जानलेवा हमला करुआ मोड़ से घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी मामले में अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी MORENA CRIMES: मुरैना। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूराबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दस महीने से फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इन्हें करुआ मोड़ से घेराबंदी कर पकड़ा। होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सूतक काल ने बदला होलिका दहन का समय, जानें पूजा का सही मुहूर्त 15 अप्रैल की घटना मामला 15 अप्रैल 2025 का है। नूराबाद थाना क्षेत्र के चुरैला गांव में रात करीब 11 बजे जयवीर गुर्जर पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि भानू गुर्जर और उसके साथियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट की तथा फायरिंग भी की। हमले में जयवीर गंभीर रूप से घायल हुआ था। HOLI WEATHER IN MP: रंगों से पहले बदलेगा मौसम, होली पर ग्वालियर-चंबल सहित MP के कई इलाकों में बारिश के आसार हत्या के प्रयास का मामला दर्ज घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था। कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे। Bada Talab encroachment : भोपाल के बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे में 153 अवैध निर्माण उजागर, सरकारी जमीनों पर भी कब्जे सूचना पर हुई कार्रवाई नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी को सूचना मिली कि आरोपी करुआ गांव मोड़ पर देखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। TODAYS RASHIFAL: जानिए आज शनिवार का राशिफल सभी आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में गिरफ्तार आरोपियों में विशंभर सिंह, शैलेंद्र गुर्जर और हरिओन उर्फ छोटू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अब इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
HOLI WEATHER IN MP: रंगों से पहले बदलेगा मौसम, होली पर ग्वालियर-चंबल सहित MP के कई इलाकों में बारिश के आसार

HIGHLIGHTS: फरवरी में चार बार बदला एमपी का मौसम होली के आसपास आंधी-बारिश के आसार 2 मार्च से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ कई शहरों में तापमान 34°C के पार ग्वालियर-चंबल में दिख सकता है सबसे ज्यादा असर HOLI WEATHER IN MP: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में फरवरी के दौरान चार बार मौसम ने करवट ली और अब मार्च की शुरुआत में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर रूस और चीन ने संभाला मोर्चा, युद्धविराम की अपील मौसम विभाग के अनुसार विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही होली के आसपास इस बदलाव का असर देखने को मिल सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में फिलहाल दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक ट्रफ लाइन सक्रिय हैं। इसके चलते शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। भोपाल के बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे में 153 अवैध निर्माण उजागर, सरकारी जमीनों पर भी कब्जे हालांकि बादलों के बावजूद दिन के तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। जिसके चलते मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में अस्थायी राहत मिल सकती है। गर्मी का दौर भी शुरू ओले और बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में गर्मी ने भी तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 18 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान खरगोन में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। करो या मरो का महामुकाबला! 13.1 ओवर में जीत नहीं तो खत्म होगा पाकिस्तान का सपना मौसम विभाग ने लोगों को होली के दौरान मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और तेज हवाओं की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी है।