Chambalkichugli.com

Child Drowns In Well: घर के बाहर खेल रहा था मासूम, कुएं में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत

Ashoknagar Child Drowns In Well Accident

HIGHLIGHTS: अशोकनगर के पीपलखेड़ा गांव में हादसा घर के बाहर खेलते समय कुएं में गिरा 2 साल का बच्चा तलाश के दौरान कुएं में मिला मासूम जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गांव में मातम का माहौल Child Drowns In Well: अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव की है, जहां बच्चा घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया और बाद में पास के कुएं में मिला। BHIND HIGHWAY ENCROACHMENT: भिंड में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: शहर में 60 किमी/घंटा स्पीड लिमिट, हाईवे होंगे अतिक्रमण मुक्त खेलते-खेलते कुएं में गिरा जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष यादव (2) पुत्र शिवेंद्र यादव अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित खुले कुएं के पास पहुंच गया और असंतुलित होकर उसमें गिर गया। 315 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से बदली औद्योगिक तस्वीर, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सराहा प्रोजेक्ट काफी देर तक नहीं दिखा तो शुरू हुई तलाश जब परिजनों को काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों ने पास के कुएं में झांका, जहां रुद्राक्ष पानी में पड़ा मिला। उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे में मिलेगा रोजगार और द्वितीय करियर का अवसर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन बच्चे को तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि परिवार गांव से दूर खेतों पर रहता है और घर के पास ही वह कुआं स्थित है, जहां यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

BHIND HIGHWAY ENCROACHMENT: भिंड में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: शहर में 60 किमी/घंटा स्पीड लिमिट, हाईवे होंगे अतिक्रमण मुक्त

BHIND ACCIDENTS

HIGHLIGHTS: शहरी क्षेत्रों में अधिकतम स्पीड 60 किमी/घंटा निर्धारित हाईवे और सड़कों से गिट्टी, रेत व अतिक्रमण हटाने का अभियान ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए कैमरे और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे बिना हेलमेट और नाबालिग ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई प्रमुख चौराहों पर जल्द लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल BHIND HIGHWAY ENCROACHMENT: भिंड। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शहरी और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा तय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे और शहर की सड़कों को गिट्टी, रेत और अतिक्रमण से मुक्त रखने के आदेश जारी किए गए हैं। ग्वालियर में बाबा ने परिवार को डराकर ठगा 30 हजार, बेटे और बुजुर्गों पर मंडराया अनिष्ट का डर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश यह निर्णय कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। DELHI AI SUMMIT PROTEST: युथ कांग्रेस नेताओं ने फुंका PM का पुतला; दिल्ली- AI समिट में कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी पर विरोध स्पीड कंट्रोल और निगरानी व्यवस्था शहरी सीमा में प्रवेश मार्गों पर स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जाएंगे। ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट और प्रमुख मार्गों पर डिटेक्शन कैमरे लगाए जाएंगे। दुर्घटना संभावित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक स्थापित किए जाएंगे। बड़वानी में यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, 16 घायल; हादसा CCTV में कैद हेलमेट और नाबालिग ड्राइविंग पर सख्ती बैठक में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और नाबालिगों के वाहन चलाने पर चिंता जताई गई। पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। O Romeo 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया, शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की फिल्म ने कमाए 61.55 करोड़ शहर में लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल नगर पालिका को इंदिरा गांधी चौराहा, लहार चुंगी चौराहा, सुभाष तिराहा और भारौली तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और समयसीमा तय कर काम शीघ्र पूरा करने को कहा गया है। GWALIOR FAKE BABA: अंधविश्वास का जाल बिछाकर ठगे 30 हज़ार, बाबा बोले – तुम्हारे बेटे के साथ बुरा होगा! प्रशासन का दावा है कि इन कदमों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगी।  

DELHI AI SUMMIT PROTEST: युथ कांग्रेस नेताओं ने फुंका PM का पुतला; दिल्ली- AI समिट में कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी पर विरोध

YOUTH CONGRESS PROTEST

HIGHLIGHTS: मुरैना में युवक कांग्रेस ने पीएम का पुतला जलाया दिल्ली एआई समिट के दौरान हुई गिरफ्तारी का विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू की रिहाई की मांग पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकारों का हवाला देते हुए कार्रवाई पर सवाल DELHI AI SUMMIT PROTEST: मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि ये प्रदर्शन पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में AI समिट के दौरान युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध जताया। O Romeo 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया, शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की फिल्म ने कमाए 61.55 करोड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर नाराजगी युवक कांग्रेस का आरोप है कि 20 फरवरी को दिल्ली में आयोजित AI समिट के विरोध के दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब तक उन्हें रिहा नहीं किया गया है, जिससे संगठन में नाराजगी है। मध्य प्रदेश कैलेंडर विवाद: हिरण की तस्वीर पर दिग्विजय सिंह और भाजपा में जुबानी जंग AI समिट के विरोध का मामला प्रदेश पदाधिकारी जसवीर गुर्जर के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा आयोजित AI समिट के दौरान युवक कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। उनका दावा है कि विरोध के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई, इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की। राजामौली का दावा: ‘वाराणसी’ में बाहुबली से भी ज्यादा भव्य और दमदार सिनेमाई अनुभव लोकतांत्रिक अधिकारों का मुद्दा प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना सभी का अधिकार है। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के तहत की गई है। युवक कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

GWALIOR FAKE BABA: अंधविश्वास का जाल बिछाकर ठगे 30 हज़ार, बाबा बोले – तुम्हारे बेटे के साथ बुरा होगा!

GWALIOR FAKE BABA

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में कथित बाबा ने परिवार से 30 हजार रुपये ठगे बेटे के साथ अनिष्ट की बात कहकर परिवार को डराया सात दिन की पूजा के नाम पर 4 हजार प्रतिदिन वसूले ‘दादी का संदेश’ बताकर बनाया भावनात्मक दबाव हजीरा थाने में शिकायत, पुलिस जांच जारी GWALIOR FAKE BABA: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अंधविश्वास का फायदा उठाकर एक कथित बाबा द्वारा 30 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना हजीरा थाना क्षेत्र की राधा विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। जहां पीड़ित परिवार ने जब बाबा के बताए अनुसार समस्याएं दूर नहीं होती देखीं तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। SHIVRAJ SINGH CHAUHAN IN GWALIOR: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले कांग्रेस सिर्फ बातें करती है काम नहीं आटा मांगने से शुरू हुई बात राधा विहार निवासी विवेक शर्मा के घर दो दिन पहले एक अज्ञात बाबा पहुंचा। उसने आटा मांगा, लेकिन पूरी कटोरी लेने से इनकार कर दिया और कहा कि परिवार पर भारी कष्ट है। बातचीत के दौरान उसने परिवार के सदस्यों के नाम लेकर निजी बातें बतानी शुरू कीं, जिससे परिवार को उस पर भरोसा होने लगा। नौकरी जाने का तनाव, शराब और हादसा: भोपाल में सीढ़ियों से गिरकर युवक की मौत ‘दादी का संदेश’ और डर का माहौल बाबा ने घर के अंदर अगरबत्ती जलवाकर पूजा का माहौल बनाया। आंखें बंद कर मंत्र पढ़ते हुए कहा कि “तुम्हारी दादी कह रही हैं, मेरे नाती को बचा लो।” इसके बाद उसने दावा किया कि परिवार के बेटे के साथ रंगपंचमी तक बड़ा अनिष्ट होने वाला है। “केशव कौन है?” पूछकर उसने बेटे का नाम निकलवाया और कहा कि उसके साथ बहुत बुरा हो सकता है। यह सुनकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। सोने-चांदी के दामों में जोरदार उछाल, निवेशकों की मांग बढ़ी. सात दिन की पूजा के नाम पर वसूले रुपये बाबा ने कहा कि सात दिन तक विशेष पूजा करानी होगी, जो बिना लहसुन-प्याज खाने वाला ही कर सकता है। फिर खुद ही पूजा कराने की बात कहकर 4 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 30 हजार रुपये ले लिए। इस दौरान उसका एक साथी घर के बाहर बैठा रहा। COACHING TEACHER SCAMMED: ग्वालियर में साइबर ठगी का नया मामला: मोबाइल हैक कर कोचिंग संचालक से 2.50 लाख की चोरी पुलिस ने शुरू की जांच जब कथित पूजा के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ और बाबा संपर्क में नहीं आया, तो परिवार हजीरा थाना पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHIVRAJ SINGH CHAUHAN IN GWALIOR: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले कांग्रेस सिर्फ बातें करती है काम नहीं

SHIVRAJ SINGH CHAUHAN

HIGHLIGHTS: ग्वालियर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत चंद्रशेखर आजाद को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि पीएम मोदी के इजराइल भाषण पर कहा, भारत तेजी से विकास कर रहा है किसानों के फसल बीमा और योजनाओं के क्रियान्वयन पर आश्वासन चीतों के आने से पर्यटन बढ़ने का स्वागत, भू-धरोहर मामले को कोर्ट में रखा गया SHIVRAJ SINGH CHAUHAN IN GWALIOR: मध्यप्रदेश। ग्वालियर से झांसी के लिए शुक्रवार को रवाना हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत ग्वालियर के राजमाता विजयराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया। ग्वालियर व्यापार मेला में टूटा 100 साल का रिकॉर्ड: 38 दिन में 32,787 वाहन पंजीकृत, कारों ने बाइक को पछाड़ा क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को नमन केंद्रीय मंत्री ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता के लिए आजाद ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और उनका जीवन आज भी हमें प्रेरणा देता है। चौहान ने कहा कि देश के लिए जीने का मतलब है अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और मेहनत से निभाना। आबकारी नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया को मिली राहत पर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सीबीआई पीएम मोदी के इजराइल भाषण पर टिप्पणी इजराइल की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का हवाला देते हुए चौहान ने कहा कि कई चीजें पहली बार हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का आत्मनिर्माण, विकास और समृद्धि की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत केवल अपने लिए नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी सोच रहा है और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक योगदान देने में सक्षम है। दीपिंदर गोयल का नया वेंचर Temple: एलीट एथलीट्स के लिए भर्ती की अनोखी शर्त किसानों के लिए संदेश किसानों के फसल बीमा और उनकी योजनाओं के कार्यान्वयन पर बात करते हुए चौहान ने कहा कि अन्नदाताओं के लिए उनकी सेवा भगवान की पूजा के समान है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनका न्यायसंगत हक समय पर उन्हें मिलेगा। दीपिंदर गोयल का नया वेंचर Temple: एलीट एथलीट्स के लिए भर्ती की अनोखी शर्त कुनो राष्ट्रीय उद्यान और चीतों का स्वागत केंद्रीय मंत्री ने चीतों के आने और पर्यटन के बढ़ने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी जीवों में चेतना समान है और यह धरती सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए है। COACHING TEACHER SCAMMED: ग्वालियर में साइबर ठगी का नया मामला: मोबाइल हैक कर कोचिंग संचालक से 2.50 लाख की चोरी ASI रिपोर्ट और भोजशाला का मुद्दा भोजशाला को लेकर हिंदू मंदिर होने के खुलासे पर चौहान ने कहा कि सभी जानते हैं और यह मामला वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने का कि कोर्ट जो भी फैसला करेगा वही मान्य होगा।

COACHING TEACHER SCAMMED: ग्वालियर में साइबर ठगी का नया मामला: मोबाइल हैक कर कोचिंग संचालक से 2.50 लाख की चोरी

CYBER CRIMES

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में कोचिंग संचालक से 2.50 लाख की साइबर ठगी 20 से 22 फरवरी के बीच देर रात हुए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मोबाइल पर बैंक मैसेज अपने आप डिलीट होने का आरोप 1930 हेल्पलाइन और थाने में दर्ज कराई शिकायत ठग ने फोन कर गाली-गलौज की, पुलिस जांच जारी COACHING TEACHER SCAMMED: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। यहां अज्ञात ठग ने एक कोचिंग संचालक का मोबाइल कथित रूप से हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित दीपक शर्मा विजयनगर आमखो क्षेत्र के निवासी हैं। SMA टाइप-2 से ग्रसित 3 साल की बच्ची के इलाज के लिए क्राउड फंडिंग में जुटी जनता, 9 करोड़ का महंगा इंजेक्शन बाकी देर रात किए गए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जानकारी के अनुसार, ठग ने 20 फरवरी को 10 हजार रुपये, 21 फरवरी को 50 हजार रुपये और 22 फरवरी को 99,999 रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से निकाल लिए। बता दें कि सभी लेनदेन देर रात के समय किए गए। पीड़ित का कहना है कि उनके मोबाइल पर आने वाले बैंक मैसेज अपने आप डिलीट हो रहे थे, जिससे उन्हें समय पर ठगी का अंदाजा नहीं लगा। ग्वालियर: मसालों के बीच छिपाकर रखा 1 लाख की अवैध शराब, आरोपी और भतीजे की तलाश जारी खाते को तुरंत कराया ब्लॉक जब खाते से रकम कटने का पता चला तो दीपक शर्मा ने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया। साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे कंपू थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। MP: लाड़ली बहना योजना से 5.77 लाख बहनों के नाम कटने पर विधानसभा में हंगामा एसएसपी तक पहुंचा मामला कार्रवाई में देरी होने पर पीड़ित ने गुरुवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव से मुलाकात की। एसएसपी ने कंपू थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्वालियर में कोचिंग संचालक के खाते से उड़ाए 2.50 लाख रुपये मोबाइल हैक कर, ठग ने फोन पर की गाली-गलौज ठग ने किया फोन, दी धमकी हैरानी की बात यह है कि ठगी के बाद आरोपी ने खुद पीड़ित को फोन किया और कहा कि खाते में अभी 3 लाख रुपये बाकी हैं, लेकिन खाता ब्लॉक होने से वह निकाल नहीं पाया। जब पीड़ित ने पैसे लौटाने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

GWALIOR CAR FIR : ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों का कहर, नशा मुक्ति केंद्र के बाहर खड़ी कार को फूंका, CCTV में कैद हुई वारदात

GWALIOR CAR FIRE

HIGHLIGHTS:   रात करीब 4 बजे हुई आगजनी की घटना तीन बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम तलवार से तोड़फोड़ के बाद कार में लगाई आग पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया GWALIOR CAR FIR : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में नशा मुक्ति केंद्र के बाहर खड़ी एक कार को तीन अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। बता दें कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पटरी रोड पर हुई। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बगैर SIM के नहीं चलेगा WhatsApp… 1 मार्च से लागू होगा सरकार का ये नया नियम CCTV फुटेज में दिखी पूरी साजिश जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय अनुग्रह तिवारी रचना नगर का रहने वाला है, सूचना के मुताबिक अनुग्रह की ओरा कार पटरी रोड पर नशा मुक्ति केंद्र के बाहर खड़ी थी। तभी तीन बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचते और पहले तलवार से कार में तोड़फोड़ की, इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। क्वार्टर फाइनल की तरह होगा Ind vs WI मैच, बारिश में धुला तो जानिए किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? कुछ ही मिनटों में जलकर राख हुई कार आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना के समय अनुग्रह तिवारी अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। पड़ोसी ने फोन पर उन्हें घटना की सूचना दी। इसके बाद वे लौटे और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। US में F-35 का रिटायर्ड पायलट गिरफ्तार, चीनी सैन्य पायलटों को गुप्त प्रशिक्षण देने का आरोप पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी पुलिस ने शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। देखें घटना का पूरा वीडियो…

GWALIOR GARDEN RAPE CASE: 14 वर्षीय नाबालिग से गार्डन में दुष्कर्म: 3 दिन बीतने के बाद भी आरोपी फरार

GWALIOR MINOR GIRL RAPED

HIGHLIGHTS: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला 1500 रुपये लौटाने के बहाने घर से बुलाया गुलाब गार्डन के पीछे वारदात जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज GWALIOR GARDEN RAPE CASE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उधार दिए 1500 रुपये लौटाने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया और गार्डन के पीछे ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित गुलाब गार्डन के पीछे की बताई जा रही है। KUNO NATIONAL PARK: ग्वालियर होते हुए कुनो पहुंचेंगे 8 नए चीते, देश में संख्या बढ़कर होगी 46 रुपये लौटाने के बहाने ले गया बाहर पीड़िता ने 25 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 24 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे मोहल्ले में रहने वाला हिमांशु राठौर उसके घर आया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। जिसके बाद किशोरी ने उससे अपने उधार के 1500 रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने रुपये देने की बात कहकर उसे साथ चलने को कहा और पैदल गुलाब गार्डन की ओर ले गया। GWALIO-CHAMBAL WEATHER: ग्वालियर-चंबल में मौसम का यू-टर्न: दिन में बढ़ी तपिश, रात में ठंडक, 2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम गार्डन के पीछे की वारदात पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कहा कि सड़क पर पैसे देने से लोग देखेंगे, इसलिए वह उसे गार्डन के पीछे ले गया। वहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। Holi Skin Care: होली की मस्ती में ऐसे रखें अपनी खूबसूरत स्किन का ख्याल, एलर्जी भी रहेगी दूर परिजनों को बताई आपबीती घटना के बाद घबराई किशोरी रास्ते में अपने चाचा से मिली। इसके बाद माता-पिता को सूचना दी गई। घर पहुंचकर उसने पूरी घटना बताई। अगले दिन परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। T20 World Cup : भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

KUNO NATIONAL PARK: ग्वालियर होते हुए कुनो पहुंचेंगे 8 नए चीते, देश में संख्या बढ़कर होगी 46

KUNO NATIONAL PARK

HIGHLIGHTS: बोत्सवाना से 6 मादा और 2 नर चीते आ रहे हैं भारत शनिवार सुबह ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंडिंग हेलीकॉप्टर से कुनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचाए जाएंगे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम मोहन यादव करेंगे रिलीज देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 46 होगी KUNO NATIONAL PARK: ग्वालियर। मध्य प्रदेश एक बार फिर चीता पुनर्वास परियोजना को लेकर चर्चाओं में है। बट्स दें कि आठ नए चीते जल्द ही भारत पहुंच रहे हैं, जिनमें 6 मादा और 2 नर शामिल हैं। ये सभी चीते अफ्रीकी देश बोत्सवाना से विशेष विमान के जरिए भारत लाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये चीते आज रात बोत्सवाना से उड़ान भरेंगे और शनिवार सुबह ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। GWALIO-CHAMBAL WEATHER: ग्वालियर-चंबल में मौसम का यू-टर्न: दिन में बढ़ी तपिश, रात में ठंडक, 2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम ग्वालियर से जायेंगे कुनो ग्वालियर पहुंचने के बाद सभी चीतों को विशेष निगरानी में हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्योपुर जिले में स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया जाएगा। सूचना की माने तो शनिवार सुबह इन्हें कुनो के निर्धारित बाड़ों में रिलीज किया जाएगा, इसके साथ ही वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेगी। Holi Skin Care: होली की मस्ती में ऐसे रखें अपनी खूबसूरत स्किन का ख्याल, एलर्जी भी रहेगी दूर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे रिलीज चीतों के औपचारिक रिलीज कार्यक्रम में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। T20 World Cup : भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला देश में चीतों की संख्या होगी 46 इन आठ चीतों के आने के बाद भारत में कुल चीतों की संख्या 38 से बढ़कर 46 हो जाएगी। कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पहले से मौजूद चीतों की निगरानी सैटेलाइट कॉलर और विशेष ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए चीतों के आगमन से प्रजनन और संरक्षण प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। ग्वालियर और श्योपुर क्षेत्र एक बार फिर देशभर की नजरों में हैं, जहां चीता संरक्षण अभियान को नई दिशा मिलने जा रही है।

GWALIO-CHAMBAL WEATHER: ग्वालियर-चंबल में मौसम का यू-टर्न: दिन में बढ़ी तपिश, रात में ठंडक, 2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

GWALIOR WEATHER

GWALIO-CHAMBAL WEATHER: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में फरवरी के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बता दें कि आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर थमते ही दिन का तापमान तेजी से बढ़ गया है और लोगों को मार्च से पहले ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि रात के समय अब भी हल्की ठंड बनी हुई है, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है। दिन में चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी ग्वालियर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भिंड और मुरैना में भी तापमान 33 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम दिखाई दी और लोग धूप से बचने के उपाय करते नजर आए। Holi Skin Care: होली की मस्ती में ऐसे रखें अपनी खूबसूरत स्किन का ख्याल, एलर्जी भी रहेगी दूर रात में अब भी ठंडक दिन की तुलना में रात का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान करीब 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और देर रात हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। तापमान में यह उतार-चढ़ाव सेहत पर भी असर डाल सकता है। 2 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग के उत्तरी हिस्सों में हल्के बादल और बूंदाबांदी के रूप में दिख सकता है। फिलहाल अगले दो दिन मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। रंगभरी एकादशी 2026 : 27 या 28 फरवरी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण समय देखिये आपके शहर का तापमान ग्वालियर – 32.6°C भिंड – लगभग 33°C मुरैना – लगभग 33°C भोपाल – 32°C इंदौर – 33.1°C उज्जैन – 33°C जबलपुर – 31.9°C मौसम के इस बदलाव ने साफ संकेत दे दिए हैं कि मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर और तेज हो सकता है।