Cold Wave in MP:चंबल-ग्वालियर संभाग सबसे ज्यादा ठंडे, बर्फीली हवाओं से बढ़ी परेशानी

Cold Wave in MP: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। साथ ही दतिया और रीवा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो और सतना में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। उमरिया में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर, नौगांव, सागर और दमोह में 200 से 500 मीटर रही। वहीं भोपाल और मंडला में दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रीवा में 5.6 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.4 डिग्री, बैतूल में 7.5 डिग्री और नौगांव में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। GOVERNMENT JOB VACANCY : मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती, 474 पदों पर सीधी भर्ती खंडवा और सतना में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, मंडला में 8.2 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन और उमरिया में 8.4 डिग्री, दमोह में 8.5 डिग्री, रायसेन में 8.8 डिग्री, सागर में 8.9 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री और दतिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे का असर ज्यादा देखा जा रहा है। सागर और रीवा संभाग भी ठंड से प्रभावित हैं। भोपाल संभाग के सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा में ठंड का जोर है। राजगढ़ में पारा 4 डिग्री तक पहुंच चुका है। सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना और रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में भी तेज ठंड का असर है। जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडौरी और इंदौर संभाग के इंदौर, धार व झाबुआ में भी सर्दी बढ़ गई है। MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट कोहरे की एडवाइजरी जारी लगातार कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ट्रैवल, हेल्थ और कृषि को लेकर एडवाइजरी जारी की है। ट्रैवल: कम विजिबिलिटी में अनावश्यक यात्रा से बचें। जरूरी हो तो फॉग लैंप और लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। हेल्थ: तेज ठंड में सिर, गर्दन, हाथ-पैर ढककर रखें। सर्दी-खांसी होने पर डॉक्टर से सलाह लें। विटामिन-C युक्त फल-सब्जियां खाएं। कोहरे के कारण सांस की दिक्कत से बचने के लिए मास्क पहनें और गर्म कपड़े पहनें। कृषि: लंबे समय तक कोहरे से फसलों में नमी बढ़ने और रोग का खतरा रहता है। फसल और पशुओं की देखभाल करें। टमाटर, मिर्च, फूलगोभी और सरसों पर विशेष ध्यान दें।
GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बता दे कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, पीड़ित नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है और अपनी मां व बहन के साथ किराए के मकान में रहती है। उसकी मां नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। यह घटना करीब पांच महीने पहले की बताई जा रही है। GWALIOR NEWS: जानलेवा लापरवाही; गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, तीन अन्य बीमार शिकायत में बताया गया है कि घटना वाली रात नाबालिग घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां और बहन दवा लेने बाहर गई थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला फूफा घर में दाखिल हुआ और अपराध को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर चुप रहने का दबाव बनाया, जिससे वह लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी।मामला तब सामने आया जब मां ने अपनी बेटी की मानसिक स्थिति में बदलाव देखा और उससे बातचीत की। इसके बाद मां-बेटी गोला का मंदिर थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। GWALIOR NEWS: घटनास्थल पर पलटा डंपर, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की मौत; CCTV में खुला हादसे का पूरा मंजर पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
GWALIOR NEWS: जानलेवा लापरवाही; गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, तीन अन्य बीमार

GWALIOR NEWS: मध्यप्रदेश। दतिया में स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य बच्चे बीमार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र में दिए गए इंजेक्शन गलत थे, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद ग्रामीण बच्चे लेकर कलेक्टर बंगला पहुंचे। कलेक्टर ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और तीन बीमार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। Datia News: रामलला की दतिया में भव्य शादी की तैयारी, गांव में उमड़ा जनकपुर जैसा उत्सव मृत बच्चे के मामले में तीन डॉक्टरों की पैनल जांच (पी एम) की जाएगी और बच्चे का शव बिसरा जाँच के लिए भेजा जाएगा ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने घटना को गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सभी उपचार और दवाइयों की समीक्षा की जाएगी। Datia News: दतिया में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है और मामले की पूरी जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी की आवश्यकता को उजागर करती है।
MORENA NEWS: मुरैना के गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, खुले आसमान के नीचे बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

MORENA NEWS: मुरैना। आधुनिक युग में भी मुरैना जिले के कई गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गोपी ग्राम पंचायत के भाई खां इलाके में हाल ही में ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया। जहां बीमारी के चलते कोक सिंह जाटवी की मौत हुई। लेकिन गांव में ना तो शांति धाम था और ना ही शांति धाम तक पहुंचने के लिए सड़क, जिसके कारण शव यात्रा खेतों की मेड़ और सरसों के खेतों से होकर निकाली गई। साथ ही अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे किया गया। MORENA NEWS : दिल्ली से वापस आ रहे हलवाइयों को जहर खिलाकर लूटे लाखों इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण कितना संघर्ष करना पड़ा। साथ ही वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग प्रशासन और सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। Morena News: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा लुटेरा गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद बतादे की स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द ही गांव में सड़क, शांति धाम और अन्य बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
GWALIOR NEWS: घटनास्थल पर पलटा डंपर, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की मौत; CCTV में खुला हादसे का पूरा मंजर

GWALIOR NEWS: ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अर्नव ग्रीन सिटी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया । जानकारी के अनुसार, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग गिर्राज शर्मा पर गिट्टी से भरा डंपर अचानक पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Gwalior News: ग्वालियर में जमीन विवाद पर फिर गोलियां चलीं, चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग रोज़ की तरह अपने घर के बाहर बैठे थे। इलाके में अमृत योजना के तहत सड़क खुदाई का काम चल रहा था। गीली मिट्टी और फिसलन भरी सड़क के कारण डंपर का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें हादसे का पूरा मंजर देखा जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड में कैसे एक सामान्य दिन भयावह हादसे में बदल गया। Gwalior News: फर्जी कर्नल ने रिटायर्ड फौजी से 15 लाख वसूले पुलिस ने डंपर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी । वहीं स्थानीय लोग और प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही लोगों की मैग है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से बचने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।
Wordcamp 2025: भोपाल में होगा WordCamp 2025, डिजिटल इनोवेशन सीखने का सुनहरा अवसर

Wordcamp 2025: मध्य प्रदेश। भोपाल में 20 और 21 दिसंबर 2025 को WordCamp 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट माना जा रहा है, जो वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम का पहला दिन, 20 दिसंबर, SF Technologies में आयोजित होगा। इस दौरान डेवलपर्स, डिजाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और टेक प्रोफेशनल्स मिलकर ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिसमें कोडिंग, डिजाइन, ट्रांसलेशन और डॉक्यूमेंटेशन जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। मुख्य कॉन्फ्रेंस 21 दिसंबर को Courtyard by Marriott, भोपाल में होगी। यहां प्रेरक कीनोट सेशंस, तकनीकी टॉक्स, वर्कशॉप्स और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। इस इवेंट में 400 से अधिक डेवलपर्स, डिजाइनर्स, ब्लॉगर्स, डिजिटल प्रोफेशनल्स और बिज़नेस लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में अभय कुलकर्णी (वर्डप्रेस और AI ऑटोमेशन), आदित्य विक्रम सिंह (SEO और डिजिटल रणनीति), अक्षत गुप्ता (UX और प्रोडक्ट डिजाइन), डॉ. तबस्सुम जाफर (रिमोट वर्क और मानसिक स्वास्थ्य), जिनेंद्र खोबारे (साइबर सुरक्षा और फ्रॉड प्रिवेंशन), प्रियंका शाह (AI और मार्केटिंग), साक्षी चौइथानी (फ्रीलांसर से फाउंडर), साक्षी मेहता (टीम और संगठन विकास), संदेश जांगम (वर्डप्रेस इंजीनियरिंग) और सौरभ मटोलिया (वर्डप्रेस मैनेजमेंट और AI) जैसे विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। GOVERNMENT JOB VACANCY : मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती, 474 पदों पर सीधी भर्ती WordCamp 2025 वेब डेवलपमेंट, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी में सीखने और नेटवर्किंग का एक बेहतरीन मंच साबित होगा, जहां प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
WEATHER UPDATE: घने कोहरे की चपेट में MP का उत्तरी हिस्सा, 20 जिलों में ऑरेंज–येलो अलर्ट

WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश का उत्तरी हिस्सा इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा, सागर समेत प्रदेश के करीब 20 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर तक रह, राज्य के 17 शहरों में शुक्रवार को पारा 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। भोपाल में 6.4 डिग्री, इंदौर में 4.1 डिग्री और उज्जैन में 7.2 डिग्री तापमान रहा। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे का सीधा असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। शताब्दी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। साथ ही भिंड, मोरैना, ग्वालियर रोड सेवाओं में भी देरी की सूचना है। भोपाल और इंदौर से दिल्ली और मुंबई को जाने वाली उड़ानों पर भी कोहरे की वजह से असर पड़ा है, जिससे यात्रियों को रूटीन से विलम्ब का सामना करना पड़ रहा है। MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट प्रमुख शहरों का वर्तमान तापमान (लगभग) ग्वालियर: 14°C (सुबह) भोपाल: 16°C (हैज़ी) इंदौर: 22°C (हैज़ी) रीवा: 13°C (हैज़ी) सागर: 16°C (धूप) MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जबलपुर, कटनी और शहडोल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
GOVERNMENT JOB VACANCY : मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती, 474 पदों पर सीधी भर्ती

GOVERNMENT JOB VACANCY :मध्यप्रदेश। प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है।सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 474 पदों पर सीधी भर्ती शुरू कर दी है। यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के तहत मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में विभिन्न पदों पर की जाएगी। MP NEWS : युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की ली जान भर्ती के तहत पदों में शामिल हैं – मेडिकल सोशल वर्कर, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर। चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा और कुछ पदों के लिए तकनीकी योग्यता के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से चलेगी। साथ ही आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है। परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2026 से कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम में दो शिफ्टों में किया जाएगा। MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।बताय जा रहा है कि आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए और SC/ST/OBC वर्ग के लिए 250 रुपए रखा गया है। साथ ही इच्छुक उम्मीदवार www.esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी, सेवाओं में सुधार आएगा और युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा।
MORENA NEWS : दिल्ली से वापस आ रहे हलवाइयों को जहर खिलाकर लूटे लाखों

MORENA NEWS: मध्यप्रदेश। मुरैना में एक बार फिर ज़हरखुरानी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दिल्ली से हलवाई का काम कर वापस लौट रहे तीन लोगों के साथ स्लीपर बस में बदमाशों ने ज़हरखुरानी कर करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। Morena News: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, सरपंच के बेटे की हरकत पर कार्रवाई बताया जा रहा है कि तीनों हलवाई बस में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। जब बस उनके निर्धारित स्टेशन पर पहुंची तो कंडक्टर ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। इसके बाद मामले की सूचना महुआ थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद होश में आए पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली से काम करके लौट रहे थे और उनके पास करीब डेढ़ लाख रुपए नकद थे, जिसे बदमाश लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Morena News: अब तहसील स्तर पर होगी जनसुनवाई गौरतलब है कि इसी बस में यह तीसरी ज़हरखुरानी की घटना है। डेढ़ महीने पहले चार युवकों से लाखों रुपए की लूट हुई थी, जबकि सात महीने पहले दशहरे के दिन दिल्ली से लौट रही एक महिला को ज़हरखुरानी कर 4 तोला सोना और 40 हजार रुपए लूटे गए थे। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
MP NEWS : युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की ली जान

MP NEWS: मध्याप्रदेश । दतिया के गोदन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने पहले एक युवती को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पहले से शादीशुदा था और युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे। Shivpuri News : युवती को दूसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू करदी गई साथ ही पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।