Chambalkichugli.com

GWALIOR COLD WAVE : पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर–चंबल में बदलेगा मौसम, ठंड और मावठे के आसार

GWALIOR COLD WAVE

GWALIOR COLD WAVE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से 2 से 3 दिन बाद ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और हल्की बारिश यानी मावठा गिरने की संभावना बन रही है। ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड फिलहाल ग्वालियर, चंबल, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर जिलों में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि दतिया और श्योपुर में रातें बेहद सर्द हो गई हैं। SHIVPURI NEWS : शिवपुरी भाजपा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त कोहरे की चादर से ढका इलाका सुबह के समय पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक सीमित रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। GWALIOR DIGITAL ARREST : रिटायर्ड अफ़सर के साथ ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 12 लाख का लगाया चूना दिन में भी नहीं मिल रही राहत ठंड का असर दिन में भी बना हुआ है। ग्वालियर-चंबल अंचल में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दतिया में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास बना रहा। SHEOPUR NEWS : श्योपुर में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, हाईवे-552 पर चक्का जाम रेल यातायात प्रभावित घने कोहरे के चलते ग्वालियर-चंबल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली रूट से आने-जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ी है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ रहा है।

SHIVPURI NEWS : शिवपुरी भाजपा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त

BJP PARTY

SHIVPURI NEWS : मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी की शिवपुरी जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा जारी सूची को प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति प्राप्त है। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। जिला इकाई में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें नवाब सिंह कुशवाह, इंजीनियर गोपाल सिंह पाल, सालिकराम कुशवाह, पूनम राजौरिया, हेमलता रावत, हेमंत ओझा, भूपेंद्र सिंह यादव और पवन लोधी शामिल हैं। वहीं योगेंद्र रघुवंशी (बंटी), के.पी. परमार और लवलेश जैन को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। SHEOPUR NEWS : श्योपुर में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, हाईवे-552 पर चक्का जाम मंत्री, कोषाध्यक्ष और मीडिया टीम घोषित मंत्री पद पर डॉ. रश्मी गुप्ता, अवतार सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न वर्मा, कृष्णबिहारी गुप्ता, धर्मेंद्र रावत, नीरज तोमर, दीपा बंसल और लक्ष्मी जाटव को नियुक्त किया गया है। कपिल तिवारी (पंडा) को जिला कोषाध्यक्ष और सोनूमल कुशवाह को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। हरिशंकर दुबे कार्यालय मंत्री होंगे, जबकि सोनू राजावत और जंडेल सिंह गुर्जर सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। विक्की मंगल को सोशल मीडिया प्रभारी और सुनील भार्गव को सह-प्रभारी, मुकेश जैन को मीडिया प्रभारी और अनिल श्रीधर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। आईटी सेल की जिम्मेदारी वेदांश सविता को दी गई है। GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

SHEOPUR NEWS : श्योपुर में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, हाईवे-552 पर चक्का जाम

FARMER PROTEST

SHEOPUR NEWS : मध्यप्रदेश। श्योपुर जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। खाद वितरण न होने से नाराज किसानों ने श्योपुर शहर में नेशनल हाईवे-552 पर चक्का जाम कर दिया। इस कारण करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त टोकन मिलने के बाद भी नहीं मिली खाद किसानों ने बताया कि उन्हें 29 दिसंबर को खाद के लिए टोकन दिए गए थे और सोमवार को वितरण होने की सूचना मिली थी। इसी उम्मीद में बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही वितरण केंद्र पर पहुंच गए, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिली। इससे नाराज होकर किसानों ने पहले प्रदर्शन किया और बाद में सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। प्रशासन ने संभाली स्थिति सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार टीएस लकड़ा, कोतवाली पुलिस के एसआई कमलेन्द्र कुशवाह व एएसआई ब्रजराज यादव ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम हटा लिया। MORENA CRIMES: मुरैना में चोर चुस्त, पुलिस सुस्त: एक ही दुकान में आठवीं बार चोरी बुधवार को पहुंचेगी खाद की रैक जिला विपणन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खाद आपूर्ति में अस्थायी समस्या है। बताया जा रहा है कि बुधवार को खाद की एक रैक श्योपुर पहुंचेगी और गुरुवार से वितरण शुरू होगा। जिसको लेकर किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध कराने और पारदर्शी व्यवस्था की मांग की है।

GWALIOR CRIMES : रातों-रात गाड़ियों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मामला

GWALOR CRIMES

GWALIOR CRIMES : मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया। बता दें कि सेवा नगर किलागेट रोड इलाके में देर रात बाइक सवार लगभग 20 बदमाशों ने सड़कों पर खुलेआम गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इससे इलाके में खौफ का माहौल बन गया और लोग रात में बाहर निकलने से डरने लगे। MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला कई वाहन हुए प्रभावित सूचना के मुताबिक इस घटना में लगभग 12 गाड़ियां प्रभावित हुईं। साथ ही गाड़ियों के मालिक घटना की जानकारी लेकर किला गेट थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित CCTV में कैद हुई वारदात घटना का एक हिस्सा CCTV कैमरों में कैद हुआ है। कैमरों में बदमाशों को गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है।   पुलिस जांच में जुटी किला गेट थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। नागरिकों के लिए चेतावनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने को दें। यह घटना सड़क सुरक्षा और नागरिक सतर्कता की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करती है।

GWALIOR DIGITAL ARREST : रिटायर्ड अफ़सर के साथ ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 12 लाख का लगाया चूना

DIGITAL ARREST

GWALIOR DIGITAL ARREST : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड अफसर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1 करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित रिटायर्ड रजिस्ट्रार बिहारी लाल गुप्ता को ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर वाट्सएप कॉल किया और गंभीर आरोपों में फंसाने की धमकी दी। Datiya Dowry harassment : नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप 31 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट ठगों ने 16 नवंबर से 17 दिसंबर तक पीड़ित को तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा। इस दौरान उन्हें लगातार निगरानी में होने और किसी से संपर्क न करने की चेतावनी दी गई। मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। एक करोड़ 12 लाख रुपये ट्रांसफर सूचना के मुताबिक लगातार डर और भ्रम के बीच रिटायर्ड अफसर ने 31 दिनों में कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बता दें कि ठगों ने हर बार जांच और कानूनी प्रक्रिया का हवाला देकर पैसे मांगे। ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस बताया जा रहा है कि जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने मामले की शिकायत की। रिटायर्ड अफसर ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच में आवेदन दिया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 11 जनवरी को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों की पहचान और पैसों के ट्रेल की जांच की जा रही है।

GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित

MP COLD WAVE

GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब साफ तौर पर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में घना कोहरा और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से चार दिन तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और दतिया में ठंड का सबसे अधिक असर देखने को मिला। साथ ही दतिया प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में बढ़ी सर्दी राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। भोपाल में 9 डिग्री, इंदौर में 9.6, उज्जैन में 9.4 और जबलपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला कल्याणपुर और पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड मौसम विभाग की माने तो शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा, जबकि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं, शिवपुरी, छतरपुर, मंडला, उमरिया और रीवा में भी पारा 6 से 7 डिग्री के बीच रहा। कोहरे से यातायात व्यवस्था प्रभावित बता दें कि घने कोहरे के चलते कई इलाकों में दृश्यता घटकर 500 से 1000 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण दिल्ली रूट की कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। GWALIOR CRIMES : नाले में मिला फोटोग्राफर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका उत्तर भारत में भी शीतलहर का असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है।

Datiya Dowry harassment : नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

dowry harassment.

Datiya Dowry harassment : मध्यप्रदेश। दतिया सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त शादी के 15 दिन बाद शुरू हुए ताने 22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2024 को गोराघाट में सामाजिक रीति-रिवाज से आकाश उर्फ बेटू लोहापीटा से हुई थी। शादी में उसके पिता ने एक लाख रुपये नकद, बुलेट मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद 15 दिन बाद से ही दहेज को लेकर ताने दिए जाने लगे। ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त पांच लाख की मांग और प्रताड़ना पीड़िता के अनुसार पति, सास, ससुर और ताऊ ससुर ने पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए मार-पीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। साथ ही महिला पर लगातार दवाब बनाया जा रहा था। MP Weather Update: शीतलहर का कहर जारी, खजुराहो सबसे ठंडा, यातायात भी प्रभावित मायके भेजकर धमकी शादी के डेढ़ माह बाद उसे मायके भेज दिया गया और पैसे लाने पर ही लौटने की शर्त रखी गई। समझाइश बेअसर रहने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त

ASHOKNAGAR CRIMES

ASHOK NAGAR NEWS : मध्यप्रदेश। अशोकनगर के चंदेरी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप से धर्म प्रचार और लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने से जुड़ी सामग्री जब्त की गई है। जिसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी मोबाइल और लैपटॉप से मिले अहम साक्ष्य पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को चंदेरी थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने राजेश पास्टर, निवासी रॉयल पैराडाइज कॉलोनी, अशोकनगर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से धर्म प्रचार से संबंधित डिजिटल साक्ष्य मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है। एसपी ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला फरियादी अखिलेश कोली की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसकी रिश्तेदार रक्षा कोली और अन्य लोग आर्थिक लाभ का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

ACCIDENT NEWS

MORENA ACCIDENT : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ। कोचिंग पढ़कर साइकिल से गांव लौट रहे छात्र को मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। WOMEN PROTEST : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल, पाली हाईवे पर चक्का जाम हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। छात्र रजौधा पंचायत के ग्राम इन्नी खैरा में रहता था। पोरसा में कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान लापरवाही से चल रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को पहले पोरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। MORENA NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, 25 छात्र घायल अंकित डिफेंस की तैयारी कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है साथ हीफरार चालक और वाहन मालिक की तलाश जारी है।  

HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी

HEART ATTACK

HREAT ATTACK INCREASES : ग्वालियर। शहर में बीते एक दिनो से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश के मदरसों में 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से खुलासा युवा सबसे ज्यादा प्रभावित इस बार सबसे चिंताजनक बात यह है कि 30 से 50 साल के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में मल्टीपल ब्लॉकेज तेजी से सामने आ रहे हैं। अस्पताल में फ्लोर पर भर्ती के हालात जयारोग्य अस्पताल (JAH) में पिछले 15 दिनों में 308 हार्ट मरीज भर्ती किए गए, जिनमें से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्रेन अटैक के 123 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें 15 की मौत हो गई। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में फ्लोर पर भर्ती की स्थिति बन गई है। MP Weather Update: शीतलहर का कहर: MP में पारा 2.7 डिग्री; 100 सालों का टूटी रिकॉर्ड धूम्रपान और शराब का सेवन जानलेवा हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन इसकी प्रमुख वजह है। कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार दांत, छाती और पेट में दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि सर्दी में खून गाढ़ा होने से क्लॉट बनते हैं, जिससे ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है।