HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी

HREAT ATTACK INCREASES : ग्वालियर। शहर में बीते एक दिनो से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश के मदरसों में 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से खुलासा युवा सबसे ज्यादा प्रभावित इस बार सबसे चिंताजनक बात यह है कि 30 से 50 साल के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में मल्टीपल ब्लॉकेज तेजी से सामने आ रहे हैं। अस्पताल में फ्लोर पर भर्ती के हालात जयारोग्य अस्पताल (JAH) में पिछले 15 दिनों में 308 हार्ट मरीज भर्ती किए गए, जिनमें से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्रेन अटैक के 123 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें 15 की मौत हो गई। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में फ्लोर पर भर्ती की स्थिति बन गई है। MP Weather Update: शीतलहर का कहर: MP में पारा 2.7 डिग्री; 100 सालों का टूटी रिकॉर्ड धूम्रपान और शराब का सेवन जानलेवा हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन इसकी प्रमुख वजह है। कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार दांत, छाती और पेट में दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि सर्दी में खून गाढ़ा होने से क्लॉट बनते हैं, जिससे ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
MP Weather Update: शीतलहर का कहर जारी, खजुराहो सबसे ठंडा, यातायात भी प्रभावित

MP Weather Update : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों पर भारी असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4°C से नीचे दर्ज किया गया है और उत्तर भारत में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। GWALIOR ACID CASE : 58 दिन बाद एसिड अटैक पीड़ित विधवा महिला की मौत, जेठ पर हत्या का मामला दर्ज सबसे ठंडे शहर छतरपुर (खजुराहो) – न्यूनतम 3.2°C रीवा – 4.1°C दतिया – 4.2°C ग्वालियर – 4.0°C शिवपुरी – 5°C उमरिया – 5.4°C पचमढ़ी – 5.8°C इन क्षेत्रों में पारा 10°C से नीचे ही बना हुआ है, जिससे सर्दी का असर चरम पर है। मौसम विभाग ने दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा, छतरपुर, शहडोल और मऊगंज में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। शहडोल संभाग के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है। देशभर में ठंड-कोहरा की मार देश के बड़े हिस्सों में भी कोल्ड वेव और घने कोहरे का प्रभाव लगातार जारी है। उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह-सवेरे दृश्यता बहुत कम है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है। दिल्ली-NCR: लगभग 5.0–6.0°C — बेहद ठंडी सुबह, कोहरे और हल्की बारिश के बीच तापमान गिरा है। लखनऊ: करीब 7°C के आसपास कम तापमान और कोहरा छाया हुआ है। जयपुर: उत्तरी भारत में ठंड की लहर के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ठंड बढ़ी, न्यूनतम लगभग 8–10°C दर्ज; कोहरे के साथ दिन में भी ठंड का असर। मुंबई: ठंड अपेक्षाकृत कम, लेकिन उत्तर-मध्य भारत के विपरीत हल्की धुंध बनी हुई है; तापमान सामान्य सर्दी रेंज में है (लगभग 18–20°C)। बेंगलुरु: दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना, हल्की ठंड के साथ दिन भर ठंडा तापमान (~16–22°C) रहने की संभावना। चेन्नई: दक्षिण-पूर्व में भारी वर्षा की संभावना और उमस के साथ न्यूनतम तापमान लगभग 23–24°C बिहार: में न्यूनतम तापामन 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। MP COLD WAVE : ठंड से कांपा ग्वालियर–चंबल, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी राहत के आसार कम मौसम विभाग ने चेताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल ठंड और कोहरा कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। लोगों को सुबह-सवेरे यात्रा से बचने, वाहन की रोशनी और फॉग लाइट का उपयोग करने तथा बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
MP Weather Update: शीतलहर का कहर: MP में पारा 2.7 डिग्री; 100 सालों का टूटी रिकॉर्ड

MP Weather Update: मध्यप्रदेश। देश की राजधानी दिल्ली की तर्ज पर ग्वालियर–चंबल अंचल भी इस समय तेज़ ठंड की चपेट में है। क्षेत्र में तापमान लगातार गिर रहा है और कई इलाकों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। शीतलहर के प्रभाव से सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, वहीं घने कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित किया है। IMD ने ग्वालियर–चंबल संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का डबल अटैक मध्यप्रदेश में ठंड ने और ज्यादा असर दिखाया है। कई जिलों में रात का तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर, मुरैना और छिंदवाड़ा में पौधों पर हल्की बर्फ की परत तक जम गई है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं इंदौर में भी ठंड और कोहरे का असर जारी है। दिन में भी नहीं मिल रही राहत सिर्फ रात ही नहीं, दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है। खजुराहो और नौगांव में दिन का तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल, ग्वालियर, रीवा और दतिया में ठंडी हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश के मदरसों में 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से खुलासा कोहरे से ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रोज 2 से 6 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। वाराणसी में भी कोहरे के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। स्कूलों के समय में बदलाव ठंड को देखते हुए इंदौर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं नोएडा में 10 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। WOMEN PROTEST : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल, पाली हाईवे पर चक्का जाम आगे और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। फिलहाल राहत के आसार कम हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश के मदरसों में 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से खुलासा

हाइलाइट्स मध्य प्रदेश में 55 मदरसों में से 29 अभी संचालित। संचालित मदरसों में 254 हिंदू बच्चे नामांकित। सीएम का आदेश था कि, मदरसों में नहीं होगी गैर-मुस्लिम बच्चों की पढ़ाई। Hindu Children in MP Madrasas : भोपाल। मध्य प्रदेश में मदरसों को लेकर एक बार फिर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक मुरैना जिले में संचालित मदरसों में 200 से अधिक हिंदू बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यह स्थिति तब सामने आई है, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही स्पष्ट आदेश दे चुके हैं कि मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चों की पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में क्या सामने आया? शिक्षा विभाग ने जांच के बाद पुष्टि की है कि जिले में 26 मदरसे अनुदान न मिलने से बंद हो चुके हैं। बाकी 29 मदरसों में से 8 ऐसे हैं जहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं। इन 8 मदरसों में कुल 254 हिंदू बच्चे और 696 मुस्लिम बच्चे नामांकित हैं। शेष 21 मदरसों में केवल मुस्लिम बच्चे ही पढ़ रहे हैं। विभाग ने इन मदरसों को नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। WOMEN PROTEST : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल, पाली हाईवे पर चक्का जाम अंबाह विकासखंड का उदाहरण सबसे बड़ा अंबाह विकासखंड के खडियार गांव स्थित मदरसा आयशा इस्लामिया में सबसे ज्यादा हिंदू बच्चे पढ़ते हैं। यहां कुल 448 छात्रों में 135 हिंदू बच्चे शामिल हैं। बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि पास में यही एक अच्छा स्कूल उपलब्ध है इसलिए वे यहां पढ़ाई करवा रहे हैं। यह बात RTE कानून के प्रावधानों पर सवाल उठाती है। RTE के अनुसार 1 से 3 किलोमीटर के दायरे में सरकारी स्कूल होना चाहिए। फिर भी ये बच्चे मदरसों में क्यों पढ़ रहे हैं? NHRC सदस्य प्रियांक कानूनगो ने उठाए गंभीर सवाल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने बताया कि मुरैना और शिवपुरी जिलों में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों में लगभग 550 हिंदू बच्चों के दाखिले की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू बच्चों को कुरान और इस्लाम से जुड़े विषय पढ़ाकर धर्मांतरण की साजिश रची जा रही है। कानूनगो ने मांग की है कि ऐसे बच्चों को तुरंत सरकारी स्कूलों में भेजा जाए। मदरसा क्या होता है? मदरसा अरबी शब्द है जिसका मतलब ‘पढ़ने का स्थान’ है। यहां मुख्य रूप से इस्लामिक शिक्षा दी जाती है। इसमें कुरान, हदीस, तफसीर, फिकह और इस्लामिक इतिहास शामिल होता है। कुछ मदरसों में आधुनिक विषय जैसे गणित, विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी भी पढ़ाए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, पाठ्यक्रम तीन प्रकार के होते हैं – दीनिया (धार्मिक), आधुनिक और संयुक्त। मदरसों का संचालन एनजीओ, धार्मिक संगठन, दानदाता और निजी स्रोतों से होता है। सरकार भी कुछ मदरसों को अनुदान देती है। MORENA NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, 25 छात्र घायल असली समस्या सिस्टम की विफलता है यह मुद्दा केवल पाठ्यक्रम या धन का नहीं है। असली समस्या शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की नाकामी है। RTE कानून के तहत हर बच्चे को नजदीकी स्कूल में मुफ्त शिक्षा का अधिकार है। फिर भी हजारों हिंदू बच्चे मदरसों में क्यों पढ़ रहे हैं? विभाग स्कूल भर्ती अभियान चलाता है, लेकिन ये बच्चे उसमें दिखाई क्यों नहीं देते? क्या सरकारी स्कूलों की कमी या जागरूकता की कमी इसका कारण है? यह सवाल पूरे प्रदेश के सामने खड़ा है। विभाग ने क्या कदम उठाए? शिक्षा विभाग ने मुरैना के मदरसों को नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। विभाग का कहना है कि सभी हिंदू बच्चे अभिभावकों की सहमति से शासन द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ रहे हैं लेकिन विपक्ष और सामाजिक संगठन इसे गंभीर मानते हैं।
WOMEN PROTEST : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल, पाली हाईवे पर चक्का जाम

WOMEN PROTEST : मध्यप्रदेश। श्योपुर में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में आदिवासी महिलाओं ने पाली हाईवे पर सलापुरा गांव के पास प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आबकारी विभाग पर लगाए गंभीर आरोप प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब बिकवाने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे पारिवारिक व सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। MORENA NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, 25 छात्र घायल नारेबाजी से गूंजा हाईवे चक्का जाम के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने की मांग की। उनका कहना था कि शराब की वजह से घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और अपराध बढ़ रहे हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। आश्वासन के बाद खुला जाम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने चक्का जाम हटाया, जिससे यातायात पुनः सुचारु हो सका। प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
MORENA NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, 25 छात्र घायल

MORENA NEWS : मध्यप्रदेश। मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 552 पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम अजनौधा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज छात्रों से भरी बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 25 छात्र घायल हो गए। लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। AMBEDKAR POSTER CASE : अंबेडकर पोस्टर विवाद: अनिल मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत घटना सुबह करीब 10 बजे की है। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, बानमोर की बस छात्रों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। सूचना की माने तो ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। GWALIOR COLD WAVE : ग्वालियर में शीतलहर का प्रकोप: घना कोहरा छाया, स्कूल बंद, ट्रेन सेवाएं प्रभावित बता दें कि छात्रों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्रों को उनके घर भेज दिया गया। साथ ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
AMBEDKAR POSTER CASE : अंबेडकर पोस्टर विवाद: अनिल मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

AMBEDKAR POSTER CASE : ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अंबेडकर पोस्टर जलाने के विवाद में गिरफ्तार एडवोकेट अनिल मिश्रा को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपए के निजी मुचलके और एक लाख रुपए की जमानत राशि जमा करने के बाद रिहा करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई सवाल उठाए सूचना के मुताबिक हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि अनिल मिश्रा को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। कोर्ट ने नोट किया कि एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में कई गलतियां हुईं हैं। GWALIOR COLD WAVE : ग्वालियर में शीतलहर का प्रकोप: घना कोहरा छाया, स्कूल बंद, ट्रेन सेवाएं प्रभावित एफआईआर रद्द करने प्रक्रिया शुरू अनिल मिश्रा को 1 जनवरी की रात गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कुल आठ लोग आरोपी बनाए गए हैं। हाईकोर्ट ने जुलूस निकालने और अन्य संबंधित गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है। आदेश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द जमानत मिल सकती है, जबकि एफआईआर रद्द करने की कानूनी प्रक्रिया अलग से आगे बढ़ाई जाएगी।
GWALIOR COLD WAVE : ग्वालियर में शीतलहर का प्रकोप: घना कोहरा छाया, स्कूल बंद, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर समेत पूरे अंचल में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में छुट्टी बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इंदौर, रायसेन-नर्मदापुरम, ग्वालियर और मऊगंज में बुधवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं भोपाल, धार, सीहोर, अनूपपुर, बड़वानी, मुरैना और खरगोन में स्कूल सुबह 9 बजे के बाद खोलने के निर्देश दिए गए हैं। कोहरे का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल अंचल में कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखा गया। दतिया, ग्वालियर, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, रीवा, जबलपुर, कटनी, सतना और शहडोल समेत कई जिलों में भी घना कोहरा छाया रहा। GWALIOR ACID CASE : 58 दिन बाद एसिड अटैक पीड़ित विधवा महिला की मौत, जेठ पर हत्या का मामला दर्ज ट्रेनें निर्धारित समय से लेट कोहरे के कारण दिल्ली से ग्वालियर आने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। MORENA NEWS : युवतियों ने मनचले को सिखाया सबक; मेले में जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी मौसम विभाग ने ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। दिन में भी ठंड का असर बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है।
GWALIOR ACID CASE : 58 दिन बाद एसिड अटैक पीड़ित विधवा महिला की मौत, जेठ पर हत्या का मामला दर्ज

GWALIOR ACID CASE : मधय्रपदेश। ग्वालियर के कंपू इलाके के अवाड़पुरा में 7 नवंबर को एसिड अटैक पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बता दें कि घायल 28 वर्षीय विधवा तराना खां का दिल्ली के एक अस्पताल ईलाज चल रहा था। तराना ने 58 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष किया, लेकिन बीती रात उनका निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, तराना पर हमला उसके जेठ मुशीर खां ने किया था। आरोपी महिला से विवाह करना चाहता था, लेकिन तराना ने इनकार कर दिया था। जिस्से गुस्साए जेठ नें महिला पर तेजाब डाल दिया। सूचना की माने तो घटना के समय तराना के शरीर के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से झुलस गए थे और उसकी आंखों की रोशनी प्रभावित हुई थी। MORENA NEWS : युवतियों ने मनचले को सिखाया सबक; मेले में जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी मुशीर खां को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक तौर पर उस पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। तो वहीं, तराना की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तराना के पति की 10 महीने पहले मौत हो गई थी। इसी दौरान आरोपी ने लगातार विवाह का दबाव बनाया और शराब की लत के चलते नाराज होकर हमला किया। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है और आगे की दांच की जा रही है।
MORENA NEWS : युवतियों ने मनचले को सिखाया सबक; मेले में जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

MORENA NEWS : मध्यप्रदेश। मुरैना के पशुपतिनाथ मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मनचले युवक की अभद्र हरकतों से नाराज युवतियों ने उसे सरेआम पकड़कर जमकर पीट दिया। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Train theft case : लश्कर एक्सप्रेस में बदमाशों का आतंक, लश्कर एक्सप्रेस में लाखों की लूट आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पिटाई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने मेले में लगे ‘मौत के कुएं’ के पास खड़ी युवतियों पर आपत्तिजनक कमेंट किया। बता दें कि युवक की इस हरकत से युवतियां भड़क गईं और उन्होंने उसे वहीं घेर लिया। भीड़ जुटी, वीडियो हुआ वायरल युवक को पिटता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 4 से 5 युवतियां युवक के साथ मारपीट करती हुई साफ नजर आ रही हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।