MORENA CRIMES: मुरैना में चोर चुस्त, पुलिस सुस्त: एक ही दुकान में आठवीं बार चोरी

MORENA CRIMES: मध्यप्रदेश। मुरैना में हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैलारस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 552 पर स्थित सुभाष किराना स्टोर में चोरों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि यह उसी दुकान में बीते तीन वर्षों में आठवीं चोरी की घटना है। चोरों ने जैक लगाकर दुकान का शटर तोड़ा और लाखों रुपये का सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। MORENA VIRAL VIDEO : डिलीवरी के लिए जा रही महिला की एंबुलेंस दलदल में फंसी, मुरैना में एंबुलेंस फंसने का वीडियो वायरल सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारी भी एकत्रित हो गए। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि यदि इसी तरह चोरी होती रही तो उन्हें शहर छोड़कर पलायन करना पड़ेगा। बता दें कि वर्ष 2021 में भी इसी दुकान में कट्टे की नोक पर 50 हजार रुपये की लूट हो चुकी है, लेकिन आज तक किसी भी मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर 50 से अधिक व्यापारी थाने पहुंचे और आक्रोश जताया। अग्रवाल समाज के व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार बंद किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने 3–4 दिन में चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
MORENA VIRAL VIDEO : डिलीवरी के लिए जा रही महिला की एंबुलेंस दलदल में फंसी, मुरैना में एंबुलेंस फंसने का वीडियो वायरल

MORENA VIRAL VIDEO : मध्य प्रदेश। मुरैना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पोरसा के जल का नगरा गांव में एक महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही थी। जहां महिला की एंबुलेंस कीचड़ भरे रास्ते में फंस गई। खराब सड़क और गड्ढों के कारण वाहन करीब डेढ़ घंटे तक वहीं फंसा रहा। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही और परिजन मदद के लिए दौड़ते रहे। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने पहल की और ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को दलदल से बाहर निकाला। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट ग्रामीण प्रशासन और पंचायत की लापरवाही पर नाराज़गी जता रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में सड़क और जलभराव की समस्या लंबे समय से है, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।अगर समय पर मदद न मिलती, तो गंभीर हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर कितने भी पैसे खर्च कर दिए जाएं, लेकिन सड़क जैसी बुनियादी सुविधा आज भी मौजूद नहीं है।
MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP COLD WAVE : मध्य प्रदेश। म.प्र इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीती रात शहडोल जिले के कल्याणपुर इलाके में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। MP CONGRESS VIDEO VIRAL : कांग्रेस सम्मेलन में भोजन अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल 29 दिसंबर की सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। बुंदेलखंड, ग्वालियर, चंबल, विंध्य और नर्मदापुरम संभाग के कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए कड़ाके की शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (°C): शहडोल (कल्याणपुर) – 3.8°C ग्वालियर – 5.0°C रीवा – 5.5°C जबलपुर – 6.0°C सागर – 6.1°C भोपाल – 7.0°C उज्जैन – 7.2°C इंदौर – 8.0°C
MP CONGRESS VIDEO VIRAL : कांग्रेस सम्मेलन में भोजन अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

MP CONGRESS VIDEO VIRAL : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए। सम्मेलन समाप्त होते ही भोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऐसी अफरा-तफरी मची कि हालात बेकाबू हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह कांग्रेस सम्मेलन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और राजस्थान की भरतपुर सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन के बाद जैसे ही भोजन वितरण शुरू हुआ, कार्यकर्ता खाने पर टूट पड़े। कुछ कार्यकर्ता दाल की बाल्टी की ओर दौड़ते नजर आए , तो कुछ मिठाई और सब्जी की प्लेटें भरते दिखे । कई जगहों पर एक-दूसरे से प्लेट छीनने तक की स्थिति बन गई, जिससे आयोजन स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर कार्यक्रम में मौजूद आयोजकों द्वारा स्थिति संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक भोजन वितरण पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुका था। इस घटना के बाद कांग्रेस संगठन की व्यवस्थाओं और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है।
MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश। म.प्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए नया अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में राज्य के सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार के साथ छुट्टियां पड़ने के कारण 6 सार्वजनिक अवकाशों का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा। RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी बता दें कि सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक रखा गया है। पूरे साल में 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश तय किए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 5-डे वर्किंग सिस्टम को यथावत रखने का फैसला किया है। तो वहीं ड्यूटी आवर बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए इसके अलावा राज्य सरकार ने अवकाश नियमों में बड़ा संशोधन भी किया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। सूचना की माने तो संशोधित नियमों में विशेष रूप से चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों के अवकाश नियमों में बदलाव किए गए हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि इन संशोधनों से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-संतुलन और पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी।
RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी

RAILWAY HIKE : मध्यप्रदेश। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट के किराए बढ़ा दिए हैं। इसका असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। अब 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया पहले जैसा ही रहेगा। live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। 216 किलोमीटर से 2,250 किलोमीटर तक की यात्रा पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि किराया बढ़ोतरी का असर राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जनशतड़ी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल जैसी सभी विशेष ट्रेनों में लागू होगा। हालांकि, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और GST में कोई बदलाव नहीं हुआ है। MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे किराया बढ़ोतरी की पूरी सूची इस प्रकार है: 0 – 215 किमी: कोई बढ़ोतरी नहीं 216 – 750 किमी: ₹5 751 – 1250 किमी: ₹10 1251 – 1750 किमी: ₹15 1751 – 2250 किमी: ₹20 सूत्रों की मने तो उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट और सभी प्रकार के सीजन टिकट पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा, जबकि आज या इसके बाद बुक किए गए टिकटों पर नई दरें लागू होंगी। साथ ही रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी परिचालन लागत, नई ट्रेन सेवाओं और स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए की गई है।
live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए

live show chaos : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में आयोजित प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। हालात ऐसे बने कि कैलाश खेर को मंच से अपना गाना रोककर दर्शकों से अपील करनी पड़ी। MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और कुछ लोग स्टेज के बेहद करीब तक पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने पर आयोजकों को इवेंट बीच में रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि स्थिति को संभालने के लिए कैलाश खेर ने खुद माइक संभाला और मंच से कहा, “आप जानवर जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए। AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर में शाह! बोले– दिग्विजय सिंह के समय MP था बीमारू राज्य, सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’ यह लाइव शो एमपी ग्रोथ समिट कार्यक्रम के बाद उसी मंच पर आयोजित किया गया था। कैलाश खेर को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन भीड़ के असंतुलित होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने बाद में स्थिति पर काबू पाया, जिसके बाद कार्यक्रम को लेकर आगे का फैसला लिया गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे

MP COLD WAVE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर समेत एमपी कई शहरों में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, जिससे कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया। साथ ही प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल सुबह के समय भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। किन शहरों में तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। रीवा में पारा 5.5 डिग्री, जबकि शिवपुरी और खजुराहो में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नौगांव और दतिया में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, वहीं उमरिया में 6.5 डिग्री रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। MP CRIMES : नेता पुत्र के आरोपों से टूटी पीड़िता! सुसाइड नोट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे घने कोहरे का असर, रेल यातायात प्रभावित गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, रीवा, सतना, उज्जैन, इंदौर समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस 2 से 8 घंटे तक लेट हैं।
AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर में शाह! बोले– दिग्विजय सिंह के समय MP था बीमारू राज्य, सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’

AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। जिसमे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। साथ ही शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस कलंक को हटाया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। अमित शाह ने रिमोट के जरिए प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 1080 औद्योगिक इकाइयों से करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर निवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल सूत्रों की माने तो कार्यक्रम के दौरान शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को “राजा साहब” कहकर संबोधित किया। साथ ही शाह कहा कि ग्वालियर क्षेत्र ने तानसेन से लेकर ग्वालियर घराने तक देश की सांस्कृतिक शक्ति को आगे बढ़ाया है और आजादी के बाद यहां के जवान देश की सेवा कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल जी ने वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, देश को 6 राष्ट्रीय महामार्ग दिए और कारगिल में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अटल जी को अजातशत्रु और समर्पित नेता बताया। MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने MP में रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव की शुरुआत की है, जो आने वाले समय में देश के विकास का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि आज MP में सरप्लस बिजली है, मेट्रो चल रही है, MSME और स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं और कृषि, उद्योग, पर्यटन हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
MP CRIMES : नेता पुत्र के आरोपों से टूटी पीड़िता! सुसाइड नोट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे

MP CRIMES : शिवपुरी। शिवपुरी में नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पुत्र रजत शर्मा पर बलात्कार के आरोप लगाने वाली युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पुलिस अधिकारियों से लेकर भाजपा नेताओं तक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोप लगाने के बाद से उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि मामले को खत्म कराने के लिए उस पर 50 लाख रुपये में राजीनामा करने का दबाव डाला गया। युवती के मुताबिक, उसे डराया-धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह पूरी तरह टूट गई। साथ ही सुसाइड नोट में पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया है कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा था और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कार्रवाई को कमजोर किया जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल युवती का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मने तो अधिकारियों का कहना है कि नोट में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।