Train theft case : लश्कर एक्सप्रेस में बदमाशों का आतंक, लश्कर एक्सप्रेस में लाखों की लूट

Train theft case : गुना। आगरा से मुंबई जा रही ट्रेन संख्या 12162 लश्कर एक्सप्रेस में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। गुना स्टेशन से कुछ मिनट पहले एक शातिर बदमाश ने बुजुर्ग महिला यात्री के सिरहाने रखा जेवरातों से भरा बैग झपट लिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। MORENA NEWS : 5 लाख के विवाद में गोलियां चलीं: मुरैना में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग नींद में थी महिला, बदमाश ने मारा झपट्टा आगरा निवासी पीड़िता बेबीताई (60), अपने पति के साथ कोच S-3 में यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के धीमे होते ही आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और पिंक रंग का हैंडबैग लेकर अंधेरे में गायब हो गया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बदमाश फरार हो चुका था। बैग में थे लाखों के जेवर और नकदी महिला के अनुसार बैग में करीब 7.5 तौला सोना, 850 ग्राम से अधिक चांदी, 56 हजार रुपये नकद और आधार, पैन, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज थे। कुल नुकसान लाखों में आंका गया है। GWALIOR CRIMES : नाले में मिला फोटोग्राफर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका जांच में जुटी जीआरपी घटना की सूचना पर रानी कमलापति स्टेशन पर मामला दर्ज किया गया, जिसे जीआरपी थाना गुना भेजा गया है। सूचना के मुताबिक पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
MORENA NEWS : 5 लाख के विवाद में गोलियां चलीं: मुरैना में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग

MORENA NEWS : मध्यप्रदेश। मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे रहने वाले दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। GWALIOR CRIMES : नाले में मिला फोटोग्राफर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी सुनील शर्मा और सतेंद्र राठौर के बीच करीब 5 लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। पैसे वापस न मिलने पर बहस बढ़ गई और आरोप है कि इसी दौरान सुनील शर्मा ने अपने घर की छत से फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि मामला पैसों के विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सुनील शर्मा के पास लाइसेंसी बंदूक है। साथ ही पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
GWALIOR CRIMES : नाले में मिला फोटोग्राफर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका

GWALIOR CRIMES : ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में 3 जनवरी को दोपहर एक फोटोग्राफर का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। शव गुढ़ा स्थित देसी शराब दुकान से कुछ ही कदम की दूरी पर मिला था। जिसके बाद सूचना मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त की गई। DATIYA NEWS : दतिया में भाजपा पार्षदों पर भूमि अतिक्रमण का आरोप, साधु-संतों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दोपहर में मिली मौत की खबर मृतक की पहचान 44 वर्षीय नरेश सिंह सिकरवार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुरैना जिले के जौरा भटपुरा का रहने वाला था और वर्तमान में पत्नी व बच्चों के साथ ग्वालियर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार नरेश शनिवार 3 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे नाले में शव मिलने की सूचना मिली। शराब के नशे में गिरने की आशंका पुलिस और परिजनों का कहना है कि नरेश शराब पीने का आदी था। मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि वह शराब की दुकान से शराब लेकर नाले की पुलिया पर बैठकर पी रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका। ठंड और पानी के कारण उसकी मौत होने की संभावना है। GWALIOR CRIMES : ग्वालियर में रेस्टोरेंट संचालक से साइबर फ्रॉड, चार दिन बाद खाते से निकले 99,850 रुपए पुलिस कर मामले की जांच मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
DATIYA NEWS : दतिया में भाजपा पार्षदों पर भूमि अतिक्रमण का आरोप, साधु-संतों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

DATIYA NEWS : मध्यप्रदेश। दतिया के वार्ड क्रमांक-12 में शासकीय और आश्रम की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर विवाद सामने आया है। साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने भाजपा पार्षद बृजेश दुबे और दीपू यादव पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शनिवार को कलेक्टर बंगले पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की। वार्ड क्रमांक-12 में गहराया भूमि विवाद साधु-संतों का आरोप है कि वार्ड क्रमांक-12 में स्थित शासकीय एवं आश्रम की भूमि पर प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उनका कहना है कि यह भूमि वर्षों से धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग में है। GWALIOR CRIMES : ग्वालियर में रेस्टोरेंट संचालक से साइबर फ्रॉड, चार दिन बाद खाते से निकले 99,850 रुपए मंदिरों के अस्तित्व पर संकट का आरोप ज्ञापन में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान शंकर जी सहित अन्य देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर शासन की भूमि पर बनाए गए थे, जिनका निर्माण उस समय के पटवारी द्वारा कराया गया था। इन मंदिरों में वर्षों से नियमित सेवा-पूजा होती आ रही है। वर्तमान में आश्रम परिसर में बेसहारा गौवंश का संरक्षण भी किया जा रहा है। जेसीबी से जमीन समतल करने का आरोप साधु-संतों का आरोप है कि आश्रम से लगी शासकीय भूमि पर जेसीबी मशीन चलवाकर जमीन को समतल किया जा रहा है और अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे हैं। इस दौरान आश्रम की बाड़ भी तोड़ दी गई, जिससे कड़ाके की ठंड में गौवंश सड़क पर भटकने को मजबूर हो गया। धमकी देने का भी लगाया आरोप संतों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और सत्ता का हवाला देकर डराने का प्रयास किया गया। यह आश्रम 29वीं वाहिनी बटालियन के सामने, गड़रिया की चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, जहां जमीन की कीमत अधिक बताई जा रही है। GWALIOR CHAIN SNATCHING : ग्वालियर के साईं मंदिर में चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद वारदात प्रशासन से कार्रवाई की मांग ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने शासकीय और आश्रम की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
GWALIOR CRIMES : ग्वालियर में रेस्टोरेंट संचालक से साइबर फ्रॉड, चार दिन बाद खाते से निकले 99,850 रुपए

GWALIOR CRIMES : ग्वालियर। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बार फिर नया तरीका अपनाकर रेस्टोरेंट संचालक को निशाना बनाया। आरटीओ के नाम से भेजी गई एम-परिवहन ई-चालान की APK फाइल। फाइल खोलते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ दिन बाद बैंक खाते से 99,850 रुपए निकाल लिए गए। MORENA CRIMES: मुरैना में चोर चुस्त, पुलिस सुस्त: एक ही दुकान में आठवीं बार चोरी व्हाट्सऐप पर आई फर्जी APK फाइल न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी में रहने वाले 39 वर्षीय शैलेन्द्र बैस ‘राधव’ रेस्टोरेंट के संचालक हैं। 25 नवंबर को उनके व्हाट्सऐप पर आरटीओ के नाम से एम-परिवहन ई-चालान की APK फाइल आई, जिसमें उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा था। फाइल खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। दतिया दर्शन के दौरान निकले खाते से पैसे चार दिन बाद शैलेन्द्र बैस दतिया के पीतांबरा पीठ दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए, जिसमें खाते से 49,950 और 49,900 रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। खाता ब्लॉक कराई, थाने में शिकायत घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत ICICI बैंक पहुंचकर खाता ब्लॉक कराया और ई-जीरो पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। बाद में हजीरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया। GWALIOR TOURNAMENT : झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के लिए ‘गुदड़ी का लाल’ टूर्नामेंट, 8 टीमों ने दिखाई प्रतिभा पुलिस की अपील: रहें सतर्क सीएसपी रोबिन जैन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को न खोलें, क्योंकि इसके जरिए मोबाइल हैक कर बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
GWALIOR CHAIN SNATCHING : ग्वालियर के साईं मंदिर में चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद वारदात

GWALIOR CHAIN SNATCHING : ग्वालियर। शहर के साईं बाबा मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपित महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। दर्शन के दौरान हुई चोरी गणपति बिहार कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय निर्मला शर्मा, पत्नी राजेंद्र कुमार शर्मा, 1 जनवरी को दोपहर करीब 2:15 बजे साईं बाबा मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। लाइन में लगकर दर्शन करने के बाद वह घर लौटीं, तब उन्हें अपने गले से 14 ग्राम सोने की चेन गायब होने का पता चला। घर पर काफी तलाश के बाद भी चेन नहीं मिली, जिसके बाद शुक्रवार रात वह अपने पति के साथ पड़ाव थाना पहुंचीं और चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शॉल डालकर ध्यान भटकाया, दूसरी महिला ने निकाली चेन शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दर्शन के दौरान एक महिला बुजुर्ग के ऊपर शॉल/दुपट्टा डालकर ध्यान भटकाती है, जबकि दूसरी महिला उसी आड़ में उनके गले से सोने की चेन निकाल लेती है। दोनों महिलाएं कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर भीड़ में गायब हो जाती हैं। MP COLD WAVE : ठंड से कांपा ग्वालियर–चंबल, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी पुलिस कर रही तलाश पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों और मंदिर में आने-जाने वाले संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
MP COLD WAVE : ठंड से कांपा ग्वालियर–चंबल, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

MP COLD WAVE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर–चंबल संभाग सहित प्रदेश के 9 जिलों में अति घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही। इन जिलों में अति घने कोहरे की चेतावनी मौसम केंद्र के अनुसार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। MP WEATHER UPDATE : कोहरे से ढका प्रदेश, ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट अगले दो दिन और गिरेगा तापमान मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। साथ ही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रातें और सर्द होंगी। ग्वालियर–चंबल संभाग के प्रमुख शहरों का तापमान ग्वालियर: 10.2°C दतिया: 8–9°C के आसपास भिंड: 9–10°C शिवपुरी: 6.0°C मुरैना: 9°C (अनुमानित) GWALIOR NEWS : ग्वालियर में अंबेडकर की तस्वीर जलाने पर बवाल, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन जारी सावधानी जरूरी घने कोहरे के कारण सुबह और रात के समय हाईवे पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
GWALIOR NEWS : ग्वालियर में अंबेडकर की तस्वीर जलाने पर बवाल, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन जारी

GWALIOR NEWS : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जलाने और अपमानजनक नारेबाजी की घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना को लेकर दलित समाज और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 01 जनवरी की रात को हुई इस घटना के बाद से विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। एफआईआर दर्ज, चार आरोपी हिरासत में मामले में साइबर सेल थाना ग्वालियर में एडवोकेट अनिल मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को पुरानी छावनी थाना से जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है। पुलिस के अनुसार, अनिल मिश्रा को गुरुवार रात मुरैना में एक कार्यक्रम में जाने के दौरान हिरासत में लिया गया। कलेक्ट्रेट पर दलित संगठनों का धरना इधर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी सहित कई दलित संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है और मुख्य आरोपी अनिल मिश्रा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाना चाहिए। MP WEATHER UPDATE : कोहरे से ढका प्रदेश, ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट आंदोलन उग्र करने की चेतावनी संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक एसएसपी धर्मवीर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर आश्वासन नहीं देंगे, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और उग्र रूप देने की भी चेतावनी दी गई है।
MP WEATHER UPDATE : कोहरे से ढका प्रदेश, ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट

MP WEATHER UPDATE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर समेत प्रदेश कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर साफ नजर आ रहा है। साथ ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है, वहीं सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार पंजाब पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और हरियाणा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट ग्वालियर समेत 5 जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा सूत्रों की माने तो बीते पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर संभागों में मौसम शुष्क रहा। तो वहीं, कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी – 5.4°C कल्याणपुर (शहडोल) – 6.3°C खजुराहो – 7.0°C शिवपुरी – 7.0°C अमरकंटक – 7.3°C राजगढ़ – 7.6°C रीवा – 7.6°C मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
GWALIOR TOURNAMENT : झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के लिए ‘गुदड़ी का लाल’ टूर्नामेंट, 8 टीमों ने दिखाई प्रतिभा

GWALIOR TOURNAMENT : ग्वालियर। नए साल की शुरुआत में जहां शहर में जश्न का माहौल है, वहीं यहां एक अनोखा आयोजन हुआ है। MLB ग्राउंड पर लगातार तीसरे साल ‘गुदड़ी का लाल’ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में ग्वालियर की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों से आने वाली 8 टीमों ने भाग लिया। रिटायर्ड फौजियों और शिक्षकों के संगठन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सम्मान भी पा रहे हैं। जीतने वाली और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों व खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। MORENA CRIMES: मुरैना में चोर चुस्त, पुलिस सुस्त: एक ही दुकान में आठवीं बार चोरी आयोजन का उद्देश्य संगठन के बुजुर्गों का कहना है कि इन बच्चों को पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवा के साथ खेल-कूद के माध्यम से भी आगे बढ़ने का मौका मिले। टूर्नामेंट से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ते हैं। संगठन झुग्गी बस्तियों के बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल को बढ़ावा देता है। नए साल के पहले दिन यह आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह झुग्गी-झोपड़ी से आए बच्चे इस मौके पर खुलकर खेलते और हंसते दिखे। मैच में जोरदार टक्कर देखने को मिली। दर्शकों ने बच्चों की हिम्मत की तारीफ की। टूर्नामेंट ने बच्चों को एक नई पहचान दी। MORENA VIRAL VIDEO : डिलीवरी के लिए जा रही महिला की एंबुलेंस दलदल में फंसी, मुरैना में एंबुलेंस फंसने का वीडियो वायरल संगठन की सराहनीय पहल रिटायर्ड फौजियों और शिक्षकों का यह संगठन सालों से बच्चों के साथ खड़ा है। यह आयोजन समाज के उन वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है, जो अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। नए साल में यह आयोजन संदेश देता है कि हर बच्चे में प्रतिभा है, बस मौका चाहिए।