फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम
नई दिल्ली। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘मुंज्या’ ने शरवरी वाघ को एक अलग पहचान दिलाई इसके बाद वह काफी चर्चा में रहने लगी। वहीं अब 2026 में उनकी कई फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के किरदार देखने को मिल सकते हैं. एक्ट्रेस को लगातार नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि इंडस्ट्री में उनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। फिल्म अल्फाशरवरी की जिन फिल्मों पर सबसे ज्यादा नजर है, उनमें ‘अल्फा’ शामिल है। इस सिम की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार।शरवरी के साथ इसमें आलिया भ्ट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी।इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है।बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में शरवरी का किरदार पहले से अलग अंदाज में नजर आ सकता है।अब फैंस उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’इसके अलावा शरवरी ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म में शरवरी वाघ के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना,नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे। अब इस फिल्म के लोग रहे हैं तक रहे हैं और शरवरी को नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं। इन प्रोजेक्ट पर भी कर रही है कामफिल्मों के अलावा भी शरवरी वाघ के पास कई और प्रोजेक्ट्स की चर्चा हो रही है पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है।जिसके बाद उन्हें लगातार नई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। एक्ट्रेस सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही अब्बास जफ्फर की अपकमिंग फिल्म को भी लेकर चर्चा तेज है। हालांकि कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस के लिए 2026 काफी अच्छा जाने वाला है।
नर्मदापुरम में शर्मनाक स्वास्थ्य व्यवस्था: एंबुलेंस नहीं चली, ग्रामीणों ने खुद धक्का दिया, घायल की मौत

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता उजागर हुई है। सोमवार रात माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर रूप से घायल राजेश मालवीय को रेफर करते समय इमरजेंसी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर खुद गाड़ी को धक्का दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और घायल ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम माना के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हुई जिसमें राजेश मालवीय और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। परिजन निजी वाहन से घायलों को लगभग 10 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया। जब परिजनों ने एंबुलेंस से ले जाने को कहा तो अस्पताल स्टाफ ने गाड़ी खराब होने का बहाना दिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। तनाव बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची। भारी दबाव के बाद एंबुलेंस में घायलों को रखा गया लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। अंततः ग्रामीणों ने खुद गाड़ी को धक्का दिया जिससे एंबुलेंस रवाना हो सकी। इस देरी के दौरान राजेश मालवीय की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह एंबुलेंस विधायक निधि से दान की गई थी। 108 एंबुलेंस के जिला प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि वाहन उनके विभाग का नहीं है और इसकी देखरेख बीएमओ BMO माखननगर की जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस में अक्सर डीजल नहीं होता या बैटरी खराब रहती है।इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है और एक परिवार का चिराग बुझा दिया। गंभीर घायल को समय पर उचित इलाज नहीं मिलना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर कमियों को सामने लाता है।
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली।काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर के कई हिस्सों पर एयरस्ट्राइक की, जिससे भारी तबाही हुई। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल लगातार मलबे से लोगों को निकालने में जुटे हैं। अस्पताल पर बमबारी का आरोपतालिबान प्रशासन का आरोप है कि हमले में एक बड़े सरकारी अस्पताल को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल हजारों मरीजों की क्षमता वाला था और बमबारी के बाद पूरी तरह जल उठा। कई इलाकों को बनाया निशानाजानकारी के अनुसार, हमले में रक्षा मंत्रालय के पास के रिहायशी इलाके, खुफिया एजेंसी के आसपास का क्षेत्र, राष्ट्रपति भवन के पास की बस्तियां और एयरपोर्ट के पास पुराना बेस शामिल था। पूरे शहर में आग और धुएं का गुबार देखा गया। वहीं, पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से ऐसा कोई हमला नहीं किया गया। मंजूर पश्तीन का तीखा बयानमंजूर पश्तीन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह निर्दोष लोगों पर हमला है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शर्म करनी चाहिए। पश्तीन ने यह भी कहा कि सीमा के दोनों ओर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और आम लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की। फिलहाल काबुल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अस्पताल और रिहायशी इलाकों से लगातार शव और घायलों को निकाला जा रहा है। स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
अरिन नेने का 26वां जन्मदिन: माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने ने साझा की खास यादें और गर्व भरे पल
बॉलीवुड की चमक-दमक और दिल छू लेने वाली मातृत्व की मिसाल माधुरी दीक्षित ने अपने बड़े बेटे अरिन नेने के 26वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया। अरिन मंगलवार को 26 साल के हो गए और इस मौके पर माधुरी ने उनके लिए भावनाओं से भरा संदेश लिखा। माधुरी ने अपने पति डॉ. श्रिराम नेने के साथ मिलकर अरिन के पिछले कुछ सालों की यादों को एक खूबसूरत वीडियो के रूप में साझा किया, जिसमें उनके ग्रेजुएशन सेरेमनी के पल भी शामिल थे। माधुरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पलक झपकते ही बच्चे बड़े हो जाते हैं और उन्होंने अरिन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि उनका बेटा एक शानदार नौजवान बन गया है, जो जिंदगी और खुशियों से भरा हुआ है। पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने बेटे के लिए ढेर सारा प्यार भेजा और लिखा कि प्यार हमेशा मॉम, डैड, रयान, कारमेलो और कोको से रहेगा। यह भावनात्मक पोस्ट सिर्फ अरिन के लिए ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए भी गर्व और खुशी का पल था। पिछले साल मई में माधुरी और डॉ. नेने University of Southern California में आयोजित अरिन की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस खास मौके की तस्वीरें डॉ. नेने ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं और बेटे पर गर्व जताया था। माधुरी और डॉ. नेने की शादी 17 अक्टूबर 1999 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही माधुरी अमेरिका चली गईं और वहीं अपने परिवार के साथ समय बिताया। 2003 में उनके पहले बेटे अरिन का जन्म हुआ और इसके दो साल बाद 2005 में दूसरे बेटे रयान का जन्म हुआ। शादी के बाद माधुरी ने कुछ समय अमेरिका में बिताया और फिर मुंबई लौटकर फिल्मों में कमबैक किया। अरिन की ग्रेजुएशन सेरेमनी परिवार के लिए यादगार पल साबित हुई। माधुरी और डॉ. नेने ने इस मौके पर अपने बेटे की उपलब्धियों पर गर्व जताया और इस खुशी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया। अरिन ने भी अपने माता-पिता के लिए आभार व्यक्त किया और उनकी मेहनत और समर्थन की सराहना की। इस पोस्ट और वीडियो से साफ पता चलता है कि माधुरी और उनके परिवार के लिए परिवार और रिश्तों की अहमियत कितनी बड़ी है। अरिन का यह जन्मदिन सिर्फ उनकी उम्र बढ़ने का प्रतीक नहीं, बल्कि उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का भी प्रतीक है। माधुरी दीक्षित ने अपने संदेश में यह भी जाहिर किया कि बच्चे पलक झपकते ही बड़े हो जाते हैं, लेकिन उनके लिए माता-पिता का प्यार हमेशा स्थायी रहता है। इस पोस्ट ने फैंस के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ी और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरिन के लिए शुभकामनाएं भेजीं। माधुरी के इस प्यार भरे संदेश और वीडियो ने यह साबित कर दिया कि बॉलीवुड की ग्लैमर वाली दुनिया में भी परिवार और बच्चों के लिए सच्चा प्यार और भावनात्मक जुड़ाव सबसे अहम होता है। शॉर्ट डिस्क्रिप्शन (हिंदी में): माधुरी दीक्षित ने बेटे अरिन नेने के 26वें जन्मदिन पर साझा किया भावुक पोस्ट, ग्रेजुएशन की यादें और परिवार के साथ प्यार भरा संदेश English Tags: Madhu
रात बाकी से धूम धाम तक आदित्य धर की कहानी, पाकिस्तानी कलाकार बैन ने बदल दी राह….

नई दिल्ली : फिल्म धुरंधर से रातों रात सुर्खियों में आए डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी काफी दिलचस्प है। कम ही लोग जानते हैं कि उनके करियर का एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बाधित हो गया था। 2016 में आदित्य धर पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan और बॉलीवुड स्टार Katrina Kaif के साथ रात बाकी नामक एक बड़े बजट की रोमांटिक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। यह फिल्म Dharma Productions द्वारा प्रोड्यूस होने वाली थी और शूटिंग 2016 के अंत तक शुरू होने वाली थी। लेकिन सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इस घटना के बाद देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लग गई और इसका सीधा असर रात बाकी पर पड़ा। फिल्म को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा और आदित्य धर का यह सपना अधूरा रह गया। कुछ समय बाद आदित्य धर ने इस कहानी को नए रूप में पेश किया और इसे धूम धाम के रूप में रिलीज किया। इस फिल्म में यामी गौतम और Pratik Gandhi मुख्य भूमिका में नजर आए। आदित्य ने फिल्म को प्रोड्यूस किया जबकि निर्देशन ऋषभ सेठ ने संभाला। आदित्य धर की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म Uri: The Surgical Strike के बाद अब इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस फिल्म में Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इससे पहले देशभर में पेड प्रीव्यू भी आयोजित किए जाएंगे। पहली फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य धर ने पाकिस्तान बैन के कारण रुके अपने सपनों को पत्नी यामी गौतम के साथ मिलकर नया रूप दिया और अधूरी कहानी को सफलता के साथ पर्दे पर ला खड़ा किया।
इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर सकता है? जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड हुए इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर मदद की गुहार लगाई है। प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर Meta Platforms की टीम से मदद मांगी। उन्होंने पूछा कि क्या इंस्टाग्राम सपोर्ट टीम का कोई सदस्य इस मामले को देख सकता है। किस अकाउंट को लेकर है परेशानी?प्रिया सरोज ने साफ किया कि यह उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। उनका खुद का अकाउंट सुरक्षित है। उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट के सस्पेंड होने पर मदद की अपील की है। अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram पर अकाउंट सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, कई रिपोर्ट्स या तकनीकी गड़बड़ी के कारण अस्थायी रूप से सस्पेंड हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टप्रिया सरोज का यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उम्मीद जताई कि संबंधित अकाउंट जल्द ही बहाल हो जाएगा। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सांसद हैं और कम उम्र में राजनीति में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह पेशे से वकील भी हैं और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह को भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की शादी में साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 के बाद दोनों शादी कर सकते हैं।
Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि सेगमेंट में धर्मेंद्र को याद नहीं किया गया। इसके बाद भारतीय फैंस काफी हैरान और नाराज हो गए। इसके साथ ही अब हेमा मालिनी और ईशा देओल का रिएक्शन सामने आया है। जहां हेमा मालिनी ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की और इसे शर्मनाक कहा वहीं बेटी ईशा ने कुछ और ही रिएक्शन दिया तो चलिए जानते हैं। ऑस्कर को लेकर हेमा मालिनी का रिएक्शनऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि ना देने पर कई सारे रिएक्शन सामने आ रहे थे तो वहीं बीच अब हेमा मालिनी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी एक्ट्रेस ने ,बॉलीवुड हंगामा’ से हुई बीतचीत में कहा, ‘ये वाकई शर्मनाक है। एक ऐसे एक्टर को नजरअंदाज करना शर्मनाक है, जिनका दुनिया के कई हिस्सों में इतने सारे लोगों के लिए इतनी अहमियत है। धरम जी हर जगह जाने-माने एक्टर थे। उन्हें अपने जीवन में ज्यादा अवॉर्ड नहीं मिले। उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों करनी चाहिए? हम दोनों अपने देश में प्यार पाकर खुश थे। लेकिन अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर रहे। यहां तक कि मुझे भी लाल पत्थर और मीरा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला।’ ईशा देओल का रिएक्शनइस पूरे मामले पर अब ईशा देओल ने भी अपनी राय रखी।वैरायटी इंडिया’ से बातचीत में ईशा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इससे पापा को कोई फर्क पड़ता। ईशा ने पिता के लिए कहा कि उनका दिल हमेशा से इतना बड़ा रहा है कि उन्हें ऐसी बातों की चिंता ही नहीं होती। ईशा ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पापा को इससे कभी कोई फर्क पड़ता। उनका दिल हमेशा से इतना बड़ा रहा है कि उन्हें ऐसी बातों की परवाह ही नहीं होती। ऑस्कर ने दी सफाईधर्मेंद्र को अक्षर में शामिल न करने पर काफी बवाल मच गया अब इसके बाद वैराइटी से बात करते हुए रॉब मिल्स ने स्पष्ट किया कि टीवी पर किसे दिखाया जाएगा, इसका अंतिम फैसला ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (AMPAS) का होता है। उन्होंने कहा, ‘बदकिस्मती से, हम हर साल बहुत सारी महान हस्तियों को खो रहे हैं इसलिए शायद कुछ हस्तियों का नाम छूट जाता है।’
इंदौर में फिर सुर्खियों में शिलोम जेम्स, मारपीट मकी का नया केस दर्ज; टी-20 जीत के जश्न में हुआ विवाद

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा आरोपी एक बार फिर विवादों में आ गया है। साक्ष्य छुपाने के मामले में पहले से आरोपी शिलोम जेम्स के खिलाफ अब मारपीट और धमकाने का एक और मामला दर्ज किया गया है। लसूड़िया थाना पुलिस ने जांच के बाद शिलोम जेम्स और उसके साथी विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार 8 मार्च को आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के बाद कॉलोनी में जश्न का माहौल था। इसी दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शिलोम जेम्स और उसके साथी ने पड़ोसियों के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना ने इसलिए भी ज्यादा ध्यान खींचा है क्योंकि शिलोम जेम्स पहले से ही राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। जांच के दौरान सामने आया था कि उसने मुख्य आरोपियों की मदद की थी और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। इस मामले में उसकी भूमिका को लेकर पहले ही पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अब ताजा मामले के सामने आने के बाद पुलिस शिलोम जेम्स के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि गंभीर अपराधों में नाम आने के बावजूद आरोपी किस तरह खुलेआम विवादों में शामिल हो रहे हैं। लसूड़िया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे। कुल मिलाकर एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने शिलोम जेम्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और पुलिस अब उसके खिलाफ हर पहलू से जांच कर रही है।
संघर्ष के दिनों में मिला प्यार सलीम खान ने धर्म से ऊपर चुना दिल का रिश्ता

नई दिल्ली :मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं लेकिन इसी बीच उनकी निजी जिंदगी की एक दिलचस्प कहानी फिर सुर्खियों में आ गई है यह कहानी है उनके और उनकी पहली पत्नी सलमा खान की प्रेम कहानी की जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है सलमा खान का असली नाम सुशीला चरक था और वह एक डोगरा राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती थीं बताया जाता है कि जब सलीम खान अपने करियर के शुरुआती दौर में संघर्ष कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात सलमा से हुई दोनों एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे और अक्सर घरों की खिड़कियों से एक दूसरे को देखते थे धीरे धीरे यह नजरें मोहब्बत में बदल गईं उस समय सलीम खान मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं थी लेकिन इन मुश्किल हालातों के बीच उन्हें सलमा का साथ मिला दोनों ने करीब पांच साल तक एक दूसरे को जाना समझा और आखिरकार 1964 में शादी करने का फैसला किया यह शादी आसान नहीं थी क्योंकि यह एक इंटरफेथ मैरिज थी सलमा के पिता को शुरुआत में इस रिश्ते से आपत्ति थी उनकी चिंता धर्म को लेकर थी हालांकि सलीम खान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका रिश्ता आपसी समझ और सम्मान पर आधारित है और धर्म उनके बीच कभी दीवार नहीं बनेगा आखिरकार परिवार की सहमति के बाद दोनों ने शादी कर ली और समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत होता गया सलीम खान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी को अब छह दशक से ज्यादा समय हो चुका है और उनके बीच कभी धर्म को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ शादी के बाद सलमा खान ने लाइमलाइट से दूर रहकर परिवार को संभालने का फैसला किया दोनों के चार बच्चे हुए जिनमें सलमान खान अरबाज खान सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं यह प्रेम कहानी न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत कहानियों में से एक है बल्कि यह भी दिखाती है कि सच्चा रिश्ता धर्म और सामाजिक बंधनों से ऊपर होता है संघर्ष के दिनों में शुरू हुई यह मोहब्बत आज भी एक मजबूत और प्रेरणादायक रिश्ते के रूप में कायम है
कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा खास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में होगा, जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस भव्य रिसेप्शन में करीब 600 से अधिक मेहमानों के आने का अनुमान है। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए होटल में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। ये दिग्गज होंगे शामिलक्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रविन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक हस्तियों में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह के आने की भी संभावना है। बता दें कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शाही अंदाज में शादी की थी। यह शादी राजपूताना थीम पर हुई थी, जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए थे। वेज मेन्यू में सैकड़ों डिशेजरिसेप्शन में मेहमानों के लिए खास वेज मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें सैकड़ों तरह के व्यंजन शामिल हैं। साथ ही अलग-अलग तरह के स्नैक्स और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मेहमानों को शानदार अनुभव मिल सके। VIP मेहमानों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर होटल की सुरक्षा तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है। यह ग्रैंड रिसेप्शन सिर्फ एक शादी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लखनऊ के लिए भी एक बड़ा इवेंट माना जा रहा है, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आएंगी।