स्पेसएक्स IPO से इतिहास रच सकते हैं एलन मस्क, दुनिया के पहले खरबपति बनने की ओर बढ़े कदम

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अब एक और बड़ा इतिहास रचने की तैयारी में हैं। उनकी अंतरिक्ष और सैटेलाइट कंपनी SpaceX जल्द ही शेयर बाजार में उतर सकती है। माना जा रहा है कि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है और इसके बाद मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने के करीब पहुंच जाएंगे। 24 साल बाद शेयर बाजार में उतरने की तैयारीस्पेसएक्स ने करीब 24 वर्षों तक निजी कंपनी बने रहने के बाद अब अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने नास्देक टेक्सास पर “SPCX” टिकर के तहत लिस्टिंग के लिए आवेदन किया है और अमेरिकी नियामक SEC के पास जरूरी दस्तावेज भी जमा करा दिए हैं। हालांकि आईपीओ के बाद भी कंपनी पर एलन मस्क का नियंत्रण बना रहेगा। रिकॉर्ड तोड़ सकता है IPOरिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेसएक्स इस आईपीओ के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। यदि ऐसा होता है, तो यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। इससे पहले सऊदी अरामको ने 2019 में 29.4 अरब डॉलर जुटाए थे। अलीबाबा ग्रुप ने 2014 में 22 अरब डॉलर का आईपीओ लाया था स्पेसएक्स की संभावित वैल्यू 1.75 से 2 ट्रिलियन डॉलर के बीच आंकी जा रही है, जो कई देशों के पूरे शेयर बाजार से भी बड़ी मानी जा रही है। स्टारलिंक बना कमाई का बड़ा स्रोतकंपनी के दस्तावेजों के अनुसार, Starlink इंटरनेट सेवा स्पेसएक्स की कमाई का प्रमुख आधार बन चुकी है। 2025 में कंपनी का अनुमानित राजस्व करीब 18.7 अरब डॉलर बताया गया है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी का मूल्यांकन काफी ऊंचा है, लेकिन निवेशकों के बीच इसे भविष्य की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में देखा जा रहा है। ऐसे बन सकते हैं पहले खरबपतिस्पेसएक्स में एलन मस्क की हिस्सेदारी करीब 42 प्रतिशत बताई जाती है। यदि कंपनी की वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचती है, तो सिर्फ स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य 735 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। इसके अलावा Tesla, xAI और अन्य कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी जोड़ने पर मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर यानी 1 खरब डॉलर के पार जा सकती है। ऐसा होने पर वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे।
आईपीएल डेब्यू में चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की शानदार गेंदबाजी देख गर्व से भर उठे सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली । अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार आईपीएल 2026 में एक मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस मुकाबले में ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि पिता सचिन तेंदुलकर की छाती चौड़ी हो गई। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 30 लाख में खरीदा था। पूरा सीजन बेंच गर्म करने के बाद उन्हें एलएसजी के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में डेब्यू करना का मौका मिला। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने धमाल मचा दिया। अर्जुन इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ थे, 2023 में उनका आईपीएल डेब्यू हुआ था। LSG vs PBKS मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 396 रन बनाए, हर गेंदबाज की जमकर कुटाई हुई। मगर अर्जुन तेंदुलकर उन चुनिंदा गेंदबाजों में रहे जिन्होंने 10 से कम की इकॉनमी से रन खर्च किए। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 36 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। यह विकेट उन्हें प्रभसिमरन सिंह के रूप में मिला, जिन्हें उन्होंने अपनी कातिलाना यॉर्कर पर आउट किया। अर्जुन को इससे पहले ही एक और विकेट मिल जाता, मगर विकेट के पीछे ऋषभ पंत मुश्किल कैच को पकड़ नहीं पाए। अर्जुन तेंदुलकर की इस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए पिता सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया, अर्जुन। इस सीजन में जिस तरह से तुमने खुद को संभाला है, हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, सब्र रखा, चुपचाप मेहनत की, और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतजार करने के बावजूद पॉजिटिव बने रहे, उस पर मुझे गर्व है। क्रिकेट में स्किल के साथ-साथ सब्र भी टेस्ट होता है, और तुमने आज दोनों को बहुत अच्छे से संभाला। अपने पैर जमीन पर रखो, और हमेशा की तरह खेल से प्यार करते रहो। हमेशा प्यार।’ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बोर्ड पर लगाए थे। सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 72 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस स्कोर का पीछा पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर किया, कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली और वह अंत तक नाबाद रहे। अय्यर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और पंजाब को जीत दिलाई। अय्यर के अलावा प्रभसिमरन सिंह 39 गेंदों पर 69 रनों की धुआंधार पारी खेली। ने पंजाब किंग्स इस जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।
कपूरथला जेल में देर रात बवाल: कैदियों के बीच हिंसक झड़प, बैरक की दीवारें तोड़ीं, भारी पुलिस बल तैनात

कपूरथला। पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात अचानक हिंसा भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। मामूली विवाद के बाद कैदियों और विचाराधीन बंदियों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। जेल परिसर में हालात इतने बिगड़ गए कि कई कैदियों ने बैरक नंबर 4 में तोड़फोड़ शुरू कर दी और दीवारों को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, कुछ कैदियों ने जेल के एक हिस्से में आग लगाने की भी कोशिश की। घटना के दौरान जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालात पर काबू पाने पहुंची पुलिस टीम पर भी कैदियों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। गोली चलाने के आरोपघटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कैदी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि स्थिति नियंत्रित करने के दौरान गोलियां चलाई गईं और एक कैदी को गोली लगने की बात भी कही जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई लोगों के घायल होने की आशंकाजेल के बाहर कई एंबुलेंस तैनात देखी गईं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि घायलों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारीघटना की सूचना मिलते ही कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जालंधर रेंज के डीआईजी ने देर रात बयान जारी कर कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। जेल के भीतर हुई इस हिंसक घटना और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रहा है कि आखिर विवाद इतना बड़ा कैसे हुआ और जेल के अंदर तोड़फोड़ व हिंसा की नौबत क्यों आई।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस ने बटोरी सुर्खियां

नई दिल्ली । ऐश्वर्या राय बच्चन गॉर्जियस डीवा हैं. उनका हर लुक ये बात साबित करता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भले ही कान्स 2026 के आखिरी दिनों में एंट्री ली, लेकिन सबको हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब उनके नए लुक ने तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस ने इस इंटरनेशनल फेस्टिवल के खत्म होने के साथ, सारी लाइमलाइट ही लूट ली है. ऐश्वर्या का आइकॉनिक लुकऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं. उनका लुक देख फैंस के होश ही उड़ गए. ऐश्वर्या के इस आउटफिट के लैपल पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स थे, जबकि बड़े-बड़े फेदर्स उनके शोल्डर्स और एल्बो के आसपास लगे थे, जिसने उनके लुक को और ग्लैमरस बना दिया. कान्स के क्लोजिंग सेरेमनी में चमकीं ऐश्वर्या रायइस पंख लगे ऑल व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लगीं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छा गई हैं. हर कोई उनकी खूबसूरती और अदाओं का दीवाना हो रहा है. स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनका लुक स्टाइल किया था. ऐश्वर्या ने वेवी हेयर और स्मोकी आई मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया. वो कान्स के रेड कारपेट पर अपनी कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं. कान्स 2026 में ऐश्वर्या रायऐश्वर्या के लुक्स ने फैंस को काफी अमेज किया. एक्ट्रेस ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में खूब पोज दिए. विदेशी पैपराजी भी उनकी फोटोज लेने से नहीं चूके. कई वीडियोज सामने आए जहां फोटोग्राफर्स ऐश्वर्या नाम चिल्लाते नजर आए. कहना गलत नहीं होगा कि हर साल की तरह ऐश्वर्या ने कान्स में सिर्फ पार्टिसिपेट किया बल्कि उनका प्रेजेंस फैंस ने महसूस किया. ऐश्वर्या का हर अंदाज सोशल मीडिया पर वायरलइससे पहले ऐश्वर्या ने ‘लाइट ऑन विमेन वर्थ’ गाला में ब्लू ऑफ-शोल्डर आउटफिट पहनकर एंट्री की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने सोफी कूचर की पाउडर पिंक ड्रेस पहनी, जिसमें फ्लोइंग शिफॉन केप था. इस ड्रेस पर फ्लोरल ज्वेलरी एप्लीक वर्क भी किया गया था, जिसने इसमें चमक जोड़ी. ब्रांड की वेबसाइट के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत 3700 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.54 लाख रुपये है. इस लुक में भी मोहित राय ने उन्हें स्टाइल किया. ऐश्वर्या ने अपने आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए मेकअप और हेयर को सिंपल रखा. उन्होंने साइड-पार्टेड सॉफ्ट कर्ल्स, हल्का आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और पिंक लिप्स चुने. इसके साथ उन्होंने डायमंड डैंगलर्स और रिंग्स पहनीं. बेटी आराध्या ने भी लूटी लाइमलाइटब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं. आराध्या ने रेड गाउन के साथ मैचिंग केप पहना था. इससे पहले दिन में ऐश्वर्या अमित अग्रवाल की ‘ल्यूमिनारा’ कूचर ड्रेस में भी दिखीं. डिजाइनर के मुताबिक, ये आउटफिट ‘लाइट इन मोशन’ यानी चलती रोशनी की सोच पर आधारित था. इस ड्रेस को बनाने में 1500 घंटे से ज्यादा की मेहनत लगी. ये डिजाइन रोशनी को सिर्फ चमक नहीं, बल्कि एनर्जी, मूवमेंट और फोर्स के रूप में दिखाता है.
गंगा दशहरा 2026 कब मनाया जाएगा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

नई दिल्ली। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है कि यह पर्व 25 मई को मनाया जाएगा या 26 मई को। 25 मई को मनाया जाएगा गंगा दशहरापंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 25 मई 2026 को सुबह 4:30 बजे शुरू होगी और 26 मई 2026 को सुबह 5:10 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि और 25 मई को पूरे दिन रवि योग रहने के कारण गंगा दशहरा का पर्व 25 मई 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। गंगा स्नान और पूजा के शुभ मुहूर्तगंगा दशहरा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन के प्रमुख शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:04 बजे से 4:45 बजे तकप्रातः संध्या मुहूर्त: सुबह 4:24 बजे से 5:26 बजे तकहस्त नक्षत्र प्रारंभ: 26 मई सुबह 4:08 बजे सेरवि योग: 25 मई को पूरे दिन रहेगा क्यों खास है गंगा दशहरा?धार्मिक कथाओं के अनुसार, राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं। माना जाता है कि इसी कारण इस दिन को भगीरथी जयंती भी कहा जाता है। दस प्रकार के पापों से मुक्ति की मान्यता‘दशहरा’ शब्द का अर्थ है दस प्रकार के पापों का नाश करने वाला। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से शरीर, वाणी और मन से जुड़े दस प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं। यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो घर में स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे करें पूजागंगा दशहरा के दिन सुबह स्नान कर मां गंगा का ध्यान करें और “ॐ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः” मंत्र का जाप करें। इसके बाद धूप, दीप, फूल और नैवेद्य अर्पित करें। दान का विशेष महत्वइस दिन ठंडा पानी, शरबत, सत्तू, घड़ा, पंखा, वस्त्र और अन्न का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। जरूरतमंदों की सहायता और सेवा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
टीम इंडिया की कप्तानी पर सस्पेंस, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा में रेस तेज

नई दिल्ली। भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में एक बार फिर नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव देखने की संभावना बन रही है। मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जा रही है। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन व्यक्तिगत फॉर्म में लगातार गिरावट ने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का भविष्य अब पूरी तरह से टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की राय और भूमिका पर निर्भर करता है। माना जा रहा है कि चयन समिति इस बात पर गंभीरता से विचार कर रही है कि यदि कोई खिलाड़ी बल्ले से लगातार योगदान नहीं दे पा रहा है, तो उसे कप्तानी की जिम्मेदारी कितनी उचित है। पिछले एक साल से सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला खामोश रहा, जहां उन्होंने 12 पारियों में केवल 210 रन बनाए और उनका औसत 18 से भी कम रहा। इस खराब फॉर्म ने न सिर्फ उनके बल्लेबाजी स्थान को अस्थिर किया है, बल्कि कप्तानी पर भी दबाव बढ़ा दिया है। एक वरिष्ठ बीसीसीआई सूत्र के हवाले से कहा गया है कि चयनकर्ता इस बात पर सहमत दिख रहे हैं कि “अगर कोई खिलाड़ी अपनी जगह बल्लेबाज के रूप में पक्की नहीं कर पा रहा है, तो उसके लिए कप्तान बने रहना मुश्किल होता है।” हालांकि इस पूरे समीकरण में सबसे बड़ा फैक्टर गौतम गंभीर माने जा रहे हैं। गंभीर और सूर्यकुमार यादव के बीच संबंध काफी मजबूत बताए जाते हैं। यहां तक कि ‘SKY’ उपनाम भी गंभीर ने ही दिया था। टीम मैनेजमेंट में दोनों के बीच बेहतर समझ होने के कारण यदि गंभीर उनका समर्थन करते हैं, तो चयनकर्ता फिलहाल कोई बड़ा फैसला टाल सकते हैं। इसी बीच भविष्य की योजनाओं को लेकर भी बीसीसीआई 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक को ध्यान में रखकर नई रणनीति बना रहा है। इसी कारण कई युवा खिलाड़ियों को नेतृत्व भूमिकाओं में आजमाया जा रहा है। इस रेस में श्रेयस अय्यर का नाम मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। उनकी आक्रामक कप्तानी शैली और अनुभव चयनकर्ताओं को आकर्षित कर रहा है। हालांकि उनके और गौतम गंभीर के रिश्तों को लेकर भी क्रिकेट सर्कल में चर्चा बनी हुई है। वहीं शुभमन गिल को लेकर भी संभावनाएं बनी हुई हैं। खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टी20 टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन कप्तानी में बदलाव की स्थिति में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है। सबसे दिलचस्प नाम तिलक वर्मा का सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हैं। इसी कारण उन्हें इंडिया-ए टीम की कप्तानी सौंपी गई है, ताकि उनकी नेतृत्व क्षमता का आकलन किया जा सके। इसके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन और युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों के नाम भी भविष्य की योजनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि टीम इंडिया की टी20 कप्तानी किस दिशा में जाती है और क्या सूर्यकुमार यादव अपनी कुर्सी बचा पाते हैं या नहीं।
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैली अफवाहों पर फूटा परेश रावल का गुस्सा, बोले- फिल्म नहीं छोड़ी, सच्चाई कुछ और है

नई दिल्ली । हेरी फेरी 3 को लेकर एक बार फिर खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। दावा किया गया कि परेश रावल ने फिल्म के साइनिंग अमाउंट में मिले 11 लाख रुपये भी अक्षय कुमार को वापस कर दिए हैं। इस खबर से फैंस परेशान थे। इस बीच परेश रावल ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने साफ किया है कि ये खबरें झूठी हैं और वो फिल्म का हिस्सा हैं। परेश रावल ने नहीं छोड़ी है हेरा फेरी 3विकी लालवाणी के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, परेश रावल ने साफ किया है कि वो अब भी हेरा फेरी का हिस्सा हैं। उन्होंने कोई भी साइनिंग अमाउंट वापस नहीं किया है। परेश रावल ने कहा कि उनके फिल्म छोड़ने की खबरों आधारहीन हैं। परेश रावल ने वापस कर दिए 11 लाख रुपयेबॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि परेश रावल ने प्रोजेक्ट से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने निर्माताओं को 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट में मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए हैं। किस चीज से खुश नहीं थे परेश रावल?रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि परेश रावल की टोटल फीस 15 करोड़ रुपये थी। शीट में लिखा गया था कि फिल्म के रिलीज के एक महीने बाद परेश रावल को 14.89 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। परेश रावल इस शर्त से खुश नहीं थे। फिल्म का शूट अगले साल शुरू होना है। इसका मतलब है कि हेरा फेरी 3 2026 या 2027 में रिलीज होगी। इसका मतलब है कि परेश रावल को अपने बकाया रुपयों के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ता। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि हेरा फेरी 3 का अनाउंसमेंट वीडियो भूत बंगला के सेट पर शूट किया गया था। फिल्म को लेकर क्या बोले थे अक्षय कुमार?बता दें, कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि हेरा फेरी 3 अभी नहीं बन रही है। उन्होंने कहा था कि जब सही समय होगा तब हेरा फेरी 3 बनेगी। उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा न कि सही समय आते-आते वो लोग बहुत बूढ़े हो जाएं। साल 2025 में शुरू हुआ था विवादहेरा फेरी 3 को लेकर विवाद साल 2025 में शुरू हुआ था। जब परेश रावल ने कहा था कि वो हेरा फेरी 3 नहीं करेंगे। फैंस इस बात से काफी निराश हुए थे। इसके बाद खबरें आईं कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल के अचानक एग्जिट से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद खबरें आई थीं कि परेश रावल पार्ट 3 का हिस्सा होंगे।
ICC की नई रणनीति से बदलेगा खेल, टेस्ट क्रिकेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया एक बार फिर बड़े बदलावों की दहलीज पर खड़ी नजर आ रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आगामी दिनों में खेल के कई महत्वपूर्ण नियमों में संशोधन पर विचार कर सकती है, जिनसे टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट का स्वरूप काफी हद तक बदल सकता है। इस प्रस्तावित बदलाव को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है और खिलाड़ियों से लेकर प्रशासकों तक सभी की नजरें अब 30 मई 2026 को अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड मीटिंग पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, ICC की इस बैठक में सबसे बड़ा और चर्चित प्रस्ताव टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। इसमें सुझाव दिया गया है कि यदि मैच के दौरान खराब रोशनी या मौसम के कारण फ्लडलाइट्स का उपयोग करना पड़े, तो दोनों टीमों की सहमति से लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि यह नियम लागू होता है तो टेस्ट क्रिकेट के पारंपरिक स्वरूप में यह एक ऐतिहासिक बदलाव माना जाएगा, जहां एक ही मैच में दो अलग-अलग गेंदों का उपयोग संभव होगा। इसके अलावा वनडे क्रिकेट को लेकर भी एक नया प्रस्ताव सामने आया है। इसके तहत ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान अब मुख्य कोच को मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से सीधे रणनीतिक बातचीत करने की अनुमति मिल सकती है। अभी तक यह सुविधा केवल सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों तक सीमित है, लेकिन नए नियम से टीम मैनेजमेंट की भूमिका और अधिक सक्रिय हो सकती है। टी20 क्रिकेट को और अधिक तेज और रोमांचक बनाने के लिए ICC एक और बदलाव पर विचार कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार, पारी के बीच मिलने वाले 20 मिनट के ब्रेक को घटाकर 15 मिनट किया जा सकता है। इससे खिलाड़ियों को कम समय में रणनीति बनानी होगी और मैच की गति और अधिक तेज हो जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, गेंदबाजों के संदिग्ध एक्शन यानी ‘चकिंग’ को लेकर भी ICC सख्ती बरतने की तैयारी में है। प्रस्ताव है कि ऑन-फील्ड अंपायरों को हॉक-आई डेटा का उपयोग करने की अनुमति दी जाए, जिससे मैच के दौरान ही गेंदबाजी एक्शन की जांच संभव हो सके। इससे लंबे समय से चल रहे विवादों और देरी को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। इन सभी प्रस्तावों पर पहले ही ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) की वर्चुअल बैठक में चर्चा हो चुकी है, जिसमें ICC क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी शामिल रहे। अब सभी की निगाहें अहमदाबाद बैठक पर हैं, जहां इन बदलावों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होते हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट का पूरा स्वरूप एक नए युग में प्रवेश कर सकता है।
पंजाब में आवारा कुत्तों पर एक्शन, मदद के लिए आगे आए सिंगर मीका सिंह

नई दिल्ली। पंजाब सरकार के हालिया फैसले ने देशभर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाने की घोषणा के बाद जहां एक वर्ग इस निर्णय का समर्थन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पशु प्रेमी और कई सेलेब्स इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मामला अब सिर्फ प्रशासनिक निर्णय नहीं रहा, बल्कि यह संवेदनशील सामाजिक और मानवीय मुद्दे के रूप में सामने आ गया है। इसी बीच बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह ने एक बड़ा और भावनात्मक कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घोषणा की है कि वह अपनी लगभग 10 एकड़ जमीन आवारा कुत्तों के लिए दान करेंगे, जहां उनके लिए एक सुरक्षित शेल्टर होम तैयार किया जा सकेगा। मीका का कहना है कि यह स्थान सिर्फ आश्रय नहीं होगा, बल्कि वहां कुत्तों के लिए भोजन, इलाज और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था भी होगी। मीका सिंह ने अपने संदेश में कहा कि कोई भी जानवर हिंसा, यातना या मारने का हकदार नहीं होता, चाहे उसे किसी भी कारण से “कंट्रोल” करने की बात क्यों न कही जाए। उन्होंने यह भी कहा कि असली इंसानियत ताकतवर लोगों के साथ व्यवहार से नहीं, बल्कि कमजोर और असहाय जीवों के प्रति हमारे रवैये से पहचानी जाती है। अपने भावनात्मक संदेश में उन्होंने लिखा कि आवारा कुत्ते बोल नहीं सकते, अपनी रक्षा नहीं कर सकते, लेकिन वे सिर्फ वफादारी, प्यार और जीवित रहने की कोशिश जानते हैं। ऐसे में उनके लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। हालांकि मीका ने यह भी स्पष्ट किया कि इस परियोजना को सफल बनाने के लिए उन्हें सरकार, प्रशासन और सुप्रीम कोर्ट तक के सहयोग की आवश्यकता होगी, ताकि इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा सके और उचित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मीका सिंह की जमकर सराहना हो रही है। कई लोगों ने उनके इस कदम को “मानवता की मिसाल” बताया है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए अन्य सेलेब्स से भी आगे आने की अपील की है। उधर, पंजाब सरकार के फैसले को लेकर विरोध और समर्थन दोनों ही जारी हैं। पशु अधिकार संगठनों का कहना है कि समस्या का समाधान केवल हटाने से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और मानवीय तरीकों से किया जाना चाहिए। इस पूरे विवाद के बीच मीका सिंह की यह पहल अब चर्चा का केंद्र बन गई है, जिसने इस मुद्दे को एक नया मानवीय दृष्टिकोण दे दिया है।
एमपी में गर्मी का कहर जारी, 37 जिलों में लू का अलर्ट, अगले 4 दिन राहत के आसार नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और लोगों को तेज गर्मी व लू का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म स्थान रहे। नौगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो में पारा 45.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा और फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। IMD भोपाल ने रविवार के लिए कई जिलों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में रेड अलर्टमौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में तीव्र लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अत्यधिक गर्म हवाएं चलने और तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। 11 जिलों में ऑरेंज अलर्टदतिया, निवाड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 जिलों में येलो अलर्टग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में उमस और तेज गर्मीभोपाल, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भी तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। नौतपा में और बढ़ेगी तपिशमौसम विभाग के मुताबिक 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है और 31 मई तक गर्मी अपने चरम पर बनी रह सकती है। अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई बड़े शहरों में तापमान लगातार ऊंचा बना रहेगा।