Chambalkichugli.com

Sawan 2026: इस बार कब-कब पड़ेंगे सावन सोमवार, नोट कर लें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। भगवान शिव की भक्ति का सबसे पावन और महत्वपूर्ण महीना Shravan Month हर साल श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दौरान शिवभक्त उपवास रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के जरिए भोलेनाथ की कृपा पाने का प्रयास करते हैं। साल 2026 में भी सावन का यह पवित्र महीना भक्तों के लिए विशेष महत्व लेकर आ रहा है। पंचांग गणना के अनुसार सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी, जब सावन कृष्ण प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। वहीं यह पावन महीना 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त हो जाएगा। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस धार्मिक काल में वातावरण पूरी तरह शिवमय हो जाता है और हर तरफ “ॐ नमः शिवाय” के जयकारे गूंजने लगते हैं। इस बार सावन के दौरान कुल 4 सावन सोमवार पड़ रहे हैं, जिन्हें शिवभक्त अत्यंत शुभ मानते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। खासकर कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए और श्रद्धालु अपने कष्टों के निवारण के लिए व्रत रखते हैं। सावन 2026 के सावन सोमवार इस प्रकार रहेंगे-पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026 इन सभी सोमवारों पर देशभर के शिव मंदिरों में विशेष भीड़ देखने को मिलेगी। भक्त सुबह से ही शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस समय भगवान शिव पृथ्वी पर अपने भक्तों के अधिक करीब माने जाते हैं। इसी कारण इस महीने को शिव कृपा प्राप्ति का सबसे उत्तम समय माना गया है। पूजा विधि की बात करें तो श्रद्धालु शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करने के बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और चंदन चढ़ाते हैं। इसके बाद “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप किया जाता है। अंत में शिव चालीसा और आरती के साथ पूजा संपन्न की जाती है। कुल मिलाकर सावन 2026 शिवभक्तों के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का एक विशेष संगम लेकर आ रहा है, जिसका इंतजार हर श्रद्धालु पूरे वर्ष करता है।

आईपीएल 2026 में धमाका कर रहे वैभव, कार्तिक ने बताया असली चुनौती

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में हलचल मचा रहे हैं। मात्र 15 साल की उम्र में जिस तरह की आक्रामक और आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाज़ी वह कर रहे हैं, उसने उन्हें चर्चा का सबसे बड़ा चेहरा बना दिया है। हर मैच के साथ उनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है और सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक उनकी तुलना दिग्गज बल्लेबाज़ Sachin Tendulkar से करने लगे हैं। लेकिन इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर Dinesh Karthik ने इस तुलना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वैभव को “अगला सचिन तेंदुलकर” कहना जल्दबाज़ी होगी और इससे खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है। दिनेश कार्तिक का मानना है कि हर खिलाड़ी की अपनी अलग यात्रा होती है और उसे किसी महान खिलाड़ी की छाया में नहीं देखना चाहिए। कार्तिक ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि वैभव जो कर रहे हैं वह बेहद खास है, लेकिन लोगों को उन्हें किसी और की कॉपी के रूप में नहीं देखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में जो हासिल किया, वह अलग परिस्थितियों और अलग दौर में था, जबकि वैभव की राह और चुनौतियाँ पूरी तरह अलग होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जहां सचिन को मैदान के भीतर और बाहर दोनों तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, वहीं वैभव के सामने आज के डिजिटल दौर में मानसिक दबाव, सोशल मीडिया की अपेक्षाएं और तेजी से बदलती क्रिकेट संस्कृति जैसी नई चुनौतियाँ होंगी। दूसरी ओर, आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 13 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप-5 में बने हुए हैं। उनकी बल्लेबाज़ी ने राजस्थान रॉयल्स को कई मैचों में मजबूती दी है और टीम को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव में असाधारण प्रतिभा है, लेकिन इतनी कम उम्र में लगातार स्थिरता बनाए रखना ही असली परीक्षा होगी। इसी संदर्भ में कार्तिक ने यह भी कहा कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट अब पूरी तरह बदल चुके हैं। आज डेटा, एनालिटिक्स और रणनीति का महत्व बहुत बढ़ गया है और यह लीग अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और प्रतिस्पर्धी हो चुकी है। उन्होंने आईपीएल को “स्टेरॉयड पर बढ़ा हुआ खेल” बताते हुए कहा कि यह अब सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक ग्लोबल लाइफस्टाइल बन चुका है, जहां युवा खिलाड़ियों के लिए मौके भी हैं और दबाव भी। वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सफर अभी शुरुआती दौर में है, और क्रिकेट जगत की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह इस शुरुआती चमक को लंबे करियर में कैसे बदलते हैं। फिलहाल, दिनेश कार्तिक की सलाह यही संकेत देती है कि तुलना से ज्यादा जरूरी है खिलाड़ी की अपनी पहचान को मजबूत करना।

ट्रंप के बाद अब पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ करेंगे चीन की यात्रा…. जानें क्या है एजेंडा?

बीजिंग। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) चीन की यात्रा (China Tour) करने वाले हैं। चीन (China) के प्रधानमंत्री ली क्वियांग (Prime Minister Li Keqiang) ने उन्हें बुलावा भेजा है। शरीफ की चीन यात्रा 23 से 26 मई के बीच होगी। इस दौरान वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनिपिंग (Chinese President Xi Jinping) और प्रधानमंत्री ली क्वियांग से मिलेंगे। बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) चीन की यात्रा से लौटे हैं। चीन यात्रा के दौरान ट्रंप और जिनपिंग ने ईरान युद्ध और ताइवान समेत विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। अब देखने वाली बात यह है कि शरीफ चीन पहुंचकर क्या खिचड़ी पकाते हैं। यात्रा के क्या हो सकते हैं मायनेचीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, गुओ जियाकुन ने कहाकि शरीफ का दौरा दोनों देशों के बीच काफी अहम होने वाला है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर करीबी संवाद और समन्वय बनाए रखा है। साथ ही अपने साझा हितों की प्रभावी रूप से सुरक्षा की है। उन्होंने कहाकि इसके अलावा हमने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास को बढ़ावा दिया है। चीन को उम्मीद है कि इस अवसर का इस्तेमाल करते हुए दोनों देश, परंपरागत दोस्ती, सभी स्तर के सहयोग और एकता का नया अध्याय लिखेंगे। गुओ ने कहाकि हमारी कोशिश है कि चीन-पाकिस्तान समुदाय नए समय में एक साझा भविष्य की नींव रखे। जिनपिंग ने जरदारी से की थी बातबता दें कि गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी को दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर भी शुभकामनाएं दीं। सरकारी समाचार एजेंसी, शिन्हुआ मुताबिक, शी ने इस संदेश में कहाकि चीन और पाकिस्तान अच्छे दोस्त। साथ ही सभी मौसमों में सहयोगी रणनीतिक साझीदार हैं। हम पहाड़ों और नदियों से जुड़े हैं और सुख-दुःख साझा करते हैं। चीनी नेता ने कहाकि कूटनीतिक संबंध बनने के 75 साल के बाद से चीन और पाकिस्तान के बीच दोस्ती हमेशा से मजबूत और अटूट रही है। सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर जोरचीनी राष्ट्रपति ने आगे कहाकि दोनों देशों ने लंबे समय से उच्च-स्तरीय आपसी राजनीतिक विश्वास, व्यावहारिक सहयोग, सुरक्षा सहयोग और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बनाए रखा है। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को आदर्श रूप में दिखाता है। जिनपिंग ने कहाकि वे चीन-पाकिस्तान संबंधों को महत्वपूर्ण मानते हैं। साथ ही जरदारी के साथ मिलकर इस वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में इस्तेमाल करने को तैयार हैं ताकि संबंधों को और बेहतर बनाया जा सके। साथ ही जिनपिंग ने पारंपरिक दोस्ती को बढ़ाने, सभी पहलुओं के सहयोग को और बेहतर करने पर जोर दिया।

पनगढ़िया ने दी रुपये की गिरावट में हस्तक्षेप न करने की सलाह, बोले- 100 सिर्फ एक संख्या

नई दिल्ली। नीति आयोग (Policy Commission) के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रमुख अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India.- RBI) को रुपये के गिरावट (Decline of Rs) पर हस्तक्षेप न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि एक डॉलर के बराबर 100 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को नीति निर्धारण का आधार न बनाएं। पनगढ़िया ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 100 भी बस एक संख्या है, ठीक 99 और 101 की तरह। उन्होंने साफ कहा कि कच्चे तेल (Crude oil) की कमी अल्पकालिक हो या दीर्घकालिक, इस समय रुपये को अपने स्तर पर गिरने देना ही सही नीति है। अर्थशास्त्री ने कहा कि यदि कच्चे तेल की कमी तीन महीने से एक साल तक की है तो रुपये में शुरुआती कमजोरी आएगी, लेकिन बाद में तेल कीमतों में नरमी आने पर रुपये में मजबूत वापसी होगी। इस दौरान विदेशी निवेशक ‘सस्ते’ रुपये का फायदा उठाकर भारत में निवेश बढ़ा सकते हैं। दीर्घकालिक तेल संकट की स्थिति में पनगढ़िया का मत है कि रुपये के अवमूल्यन के अलावा कोई विकल्प घाटे का सौदा साबित होगा। विदेशी मुद्रा भंडार खर्च करके रुपये बचाने की कोशिश बेकार होगी, क्योंकि इससे कोई स्थायी फायदा नहीं होगा। उन्होंने डॉलर में बॉन्ड जारी करने या प्रवासी भारतीयों से ऊंची ब्याज दर पर जमा स्वीकार करने जैसे उपायों को अस्थायी राहत बताते हुए खारिज किया। पनगढ़िया ने चेतावनी दी कि इनसे प्राप्त विदेशी मुद्रा पर चुकाए जाने वाले ब्याज की लागत, मिलने वाले लाभ से ज्यादा होगी। पनगढ़िया ने आगे कहा कि मौजूदा समय 2013 जैसा नहीं है, जब मुद्रास्फीति दोहरे अंकों में थी। आज भारतीय अर्थव्यवस्था रुपये के कुछ अवमूल्यन से आने वाले मुद्रास्फीति दबाव को सहन करने की क्षमता रखती है। गुरुवार को रुपये में उछालइस बीच, विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने गुरुवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए 50 पैसे की तेजी दर्ज की। अंतरबैंक बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये 96.36 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 96.05 के उच्चतम और 96.60 के निम्नतम स्तर को छुआ। बुधवार को रुपये ने 96.86 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद होने के बाद गुरुवार को मजबूती दिखाई। भू-राजनीतिक तनाव में कमी के संकेत और केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप की उम्मीद ने रुपये को सहारा दिया। क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने के शुरुआती संकेत और आरबीआई के सक्रिय हस्तक्षेप से रुपये संभला है। आगे निवेशकों का ध्यान भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और मौद्रिक नीति समीक्षा पर रहेगा। उन्होंने अनुमान जताया कि रुपये 95.74 से 96.50 के दायरे में रह सकता है। मिराए एसेट शेयरखान के अनुज चौधरी ने कहा कि आरबीआई के दखल और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये में मजबूती आई है।

ट्रंप को बड़ा झटका… ईरान के सुप्रीम लीडर बोले- विदेश नहीं भेजेंगे देश का यूरेनियम भंडार

तेहरान। अमेरिका (America) के साथ यूरेनियम (Uranium) को लेकर चल रही तीखी तकरार के बीच ईरान (Iran) ने बड़ा फैसला लिया है। दो वरिष्ठ ईरानी सूत्रों के मुताबिक, देश के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाखा मोजतबा मेनेई (Supreme Leader Ayatollah Mojtaba Menei) ने निर्देश जारी कर दिया है कि ईरान का लगभग हथियार-योग्य समृद्ध यूरेनियम भंडार विदेश नहीं भेजा जाएगा। इससे अमेरिका की प्रमुख मांग पर तेहरान का रुख और सख्त हो गया है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इजरायल के साथ मिलकर चल रही शांति वार्ता अब और जटिल हो सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप ने इजरायल को आश्वासन दिया था कि ईरान का अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार देश से बाहर भेज दिया जाएगा और किसी भी शांति समझौते में इसे अनिवार्य शर्त बनाया जाएगा। नाम न छापने की शर्त पर बात करने वाले ईरानी सूत्रों ने बताया कि सर्वोच्च नेता का यह निर्देश और सत्ता के अंदरूनी हलकों में आम सहमति है कि समृद्ध यूरेनियम को देश से बाहर नहीं जाना चाहिए। अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से ईरान भविष्य में अमेरिका-इजरायल हमलों के प्रति और अधिक कमजोर हो जाएगा। नेतन्याहू की सख्तीदूसरी ओर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि जब तक ईरान से समृद्ध यूरेनियम हटाया नहीं जाता, उसके प्रॉक्सी मिलिशिया समर्थन बंद नहीं होते और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता समाप्त नहीं की जाती, तब तक युद्ध समाप्त नहीं माना जाएगा। ईरान को विश्वास नहीं28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हमलों से शुरू हुए युद्ध के बाद अस्थिर युद्धविराम लागू है। इस दौरान ईरान ने खाड़ी राज्यों में अमेरिकी ठिकानों पर गोलीबारी की और लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई तेज हुई। हालांकि शांति प्रयास अभी तक नाकाम रहे हैं। ईरानी सूत्रों ने कहा कि तेहरान को आशंका है कि युद्धविराम वाशिंगटन का सिर्फ रणनीतिक धोखा है, ताकि नए हमलों की तैयारी की जा सके। ईरान के शीर्ष शांति वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने बुधवार को कहा कि दुश्मन की गतिविधियां नए हमलों की तैयारी का संकेत दे रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?ट्रंप ने बुधवार को कहा कि यदि ईरान शांति समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ तो अमेरिका नए हमलों के लिए तैयार है, हालांकि उन्होंने कुछ दिनों का इंतजार करने का भी संकेत दिया। दोनों पक्षों ने कुछ मुद्दों पर समझौता शुरू कर दिया है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम को लेकर गहरे मतभेद बरकरार हैं, खासकर समृद्ध यूरेनियम के भविष्य और संवर्धन अधिकार पर। ईरान का रुख सख्तईरानी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि उनकी प्राथमिकता युद्ध का स्थायी समाधान और अमेरिका-इजरायल से कोई हमला न होने की विश्वसनीय गारंटी है। इसके बाद ही वे परमाणु कार्यक्रम पर विस्तृत बातचीत के लिए तैयार होंगे। ईरान लंबे समय से परमाणु बम बनाने से इनकार करता रहा है। युद्ध से पहले ईरान ने अपने 60% समृद्ध यूरेनियम भंडार का आधा हिस्सा बाहर भेजने पर सहमति जताई थी, लेकिन ट्रंप की लगातार धमकियों के बाद यह रुख बदल गया, जिसका परिणाम अब सबके सामने है। क्या कह रहे आईएईए के आंकड़े?अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, जून 2025 के हमलों के समय ईरान के पास 440.9 किलोग्राम 60% समृद्ध यूरेनियम था। हमलों के बाद बचा हुआ भंडार मुख्य रूप से इस्फहान और नतांज के परमाणु केंद्रों में सुरक्षित है। दूसरी ओर ईरान का कहना है कि उसे चिकित्सा और अनुसंधान रिएक्टर के लिए सीमित मात्रा में अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम की जरूरत है।

कैबिनेट में बायोगैस को बढ़ावा देने पर जोर…. PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत खोजें

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर नाकेबंदी के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे असर के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक अहम निर्देश दिया है। गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने ऊर्जा के नए और वैकल्पिक स्रोतों की तलाश तेज करने को कहा है। उन्होंने खास तौर पर रसोई गैस (LPG) के विकल्प के रूप में बायोगैस को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। 5 देशों के दौरे से लौटते ही ऐक्शन में पीएमयूएई (UAE) और चार यूरोपीय देशों का अहम दौरा पूरा करके लौटने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ यह मैराथन बैठक की, जो करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। गौरतलब है कि पीएम के इस विदेशी दौरे पर भी पश्चिमी एशिया का तनाव और उसके परिणाम चर्चा के मुख्य विषय रहे थे। इस बैठक की शुरुआत विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक संक्षिप्त प्रेजेंटेशन से हुई, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के इस 5 देशों के दौरे के मुख्य नतीजों की जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट पेश की। ‘सुधारों से आम जनता को परेशानी न हो’बैठक में पीएम मोदी ने ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाने) पर सबसे ज्यादा फोकस किया। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सरकार की किसी भी नई पहल या सुधार से आम नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुधारों का एकमात्र उद्देश्य जनता की जिंदगी को आसान बनाना होना चाहिए। ‘विकसित भारत 2047 सिर्फ वादा नहीं, कमिटमेंट है’प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार से पूरी ऊर्जा के साथ सुधारों को लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, बल्कि देश के प्रति एक कमिटमेंट है। पीएम ने मंत्रियों को ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इन्फॉर्म’ का अपना गवर्नेंस मंत्र याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हमें पुरानी बातों या अफसोस में उलझने के बजाय पूरी तरह से भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मंत्रालयों का रिपोर्ट कार्ड और रैंकिंगएनडीए-3 सरकार आगामी 9 जून को सत्ता में अपने दो साल पूरे करने जा रही है। इसे देखते हुए बैठक में कई प्रमुख मंत्रालयों ने पिछले दो सालों में किए गए सुधारों पर अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश की। इनमें विदेश, कृषि, वन, सड़क परिवहन, कॉरपोरेट मामले, श्रम, वाणिज्य और ऊर्जा मंत्रालय शामिल रहे। इसके अलावा कैबिनेट सचिव और नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने भी सुधारों को लेकर अपना प्रेजेंटेशन दिया। बैठक के दौरान मंत्रियों को उनके मंत्रालयों और विभागों के प्रदर्शन से भी अवगत कराया गया। फाइलें निपटाने और जनता की शिकायतें दूर करने जैसे कई पैमानों पर कामकाज की समीक्षा की गई। इसके आधार पर हर इंडिकेटर में टॉप-5 और बॉटम-5 (सबसे खराब प्रदर्शन वाले) मंत्रालयों की रैंकिंग भी तैयार की गई है।

इस दिन रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य देव…. नौतपा में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

नई दिल्ली। ज्येष्ठ महीने (Jyeshtha month) के शुरू होते ही गर्मी अपना प्रचंड (Extreme Heat) रूप दिखाने लगी है. लेकिन अब नौतपा (Nautapa) के चलते सूरज आग के गोले की तरह तपने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 25 मई 2026 को दोपहर 03:37 बजे ग्रहों के राजा सूर्य देव अपने मित्र चंद्रमा के नक्षत्र ‘रोहिणी’ (Nakshatra ‘Rohini’) में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन (Surya Nakshatra Parivartan 2026) प्रकृति और मानव जीवन पर बड़ा असर डालेगा. सूर्य के रोहिणी में आते ही 25 मई से 2 जून 2026 तक ‘नौतपा’ रहेगा, जिसके कारण उत्तर और मध्य भारत में भीषण हीटवेव (लू) की स्थिति बनेगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं, जो शीतलता के प्रतीक हैं. जब अग्नि तत्व सूर्य देव इस नक्षत्र में आते हैं, तो वे इसकी शीतलता को सोख लेते हैं, जिससे पृथ्वी का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाता है. सूर्य का यह उग्र रूप 8 जून 2026 तक रहेगा, लेकिन शुरुआती 9 दिन यानी नौतपा का समय सबसे ज्यादा कष्टप्रद होगा. सूर्य के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को लाभ होगा, वहीं 4 विशेष राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर भारी नुकसान और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 1. वृषभ राशि (Taurus)चूंकि सूर्य देव आपकी ही राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इसका सबसे सीधा और गहरा प्रभाव आप पर पड़ेगा. इस अवधि में आपके स्वभाव में बेवजह का गुस्सा, अहंकार और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों या बिजनेस में पार्टनर के साथ गंभीर विवाद हो सकते हैं. 25 मई से 8 जून के बीच पार्टनरशिप के कामों में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं. 2. मिथुन राशि (Gemini)मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव यानी व्यय और हानि के भाव में होने जा रहा है. इस दौरान आपके खर्चों में अप्रत्याशित रूप से भारी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा. धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं. किसी कानूनी मामले या कोर्ट-कचहरी के चक्कर में दौड़भाग और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस समय अवधि में किसी को भी बड़ा कर्ज या उधार देने से बचें. पैसों के लेनदेन में पूरी सतर्कता बरतें. 3. वृश्चिक राशि (Scorpio)सूर्य देव आपकी राशि से सातवें भाव (साझेदारी और वैवाहिक जीवन) में गोचर करेंगे, जो सीधे आपके रिश्तों को प्रभावित करेगा. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां और तनाव बढ़ सकता है. व्यापार में यदि पार्टनरशिप है, तो वहां भी मतभेद उभर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचने की आशंका है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. किसी भी व्यावसायिक दस्तावेज पर बिना अच्छी तरह पढ़े हस्ताक्षर न करें. 4. कुंभ राशि (Aquarius)कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है, जिसे सुख, संपत्ति और माता का भाव माना जाता है. पारिवारिक सुख-शांति में कमी आ सकती है और घरेलू मोर्चे पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. भूमि, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में अचानक रुकावटें आ सकती हैं. इसके अलावा, सेहत में गिरावट आ सकती है. अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें. सीने में तकलीफ या हाई ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) के मरीज इस दौरान अपनी दवाइयां समय पर लें और धूप में निकलने से बचें.

MP: धार भोजशाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा…. मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

धार/नई दिल्ली। धार भोजशाला (Dhar Bhojshala) मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) के निर्णय को अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चुनौती दी गई है. मुस्लिम पक्ष (Muslim side) की ओर से काजी मोइनुद्दीन (Qazi Moinuddin) ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इंतजामिया कमेटी कमाल मौला मस्जिद और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी हाईकोर्ट में इस मामले में पक्षकार और पैरोकार थे। हाईकोर्ट ने इस परिसर को देवी सरस्वती यानी वाग्देवी का मंदिर घोषित करते हुए मुस्लिम समुदाय को जुमे की साप्ताहिक नमाज पढ़ने की अनुमति रद्द कर दी थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने अपने ऐतिहासिक फैसले में भोजशाला परिसर में स्थित कमाल मौला मस्जिद परिसर को पूरी तरह से देवी सरस्वती का मंदिर माना था। कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 2003 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत मुस्लिम समुदाय को हर शुक्रवार को नमाज पढ़ने की छूट दी गई थी. इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए अलग से जमीन तलाशने का सुझाव दिया गया था. मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. उनका आरोप है कि यह फैसला पुरातात्विक साक्ष्यों और उपासना स्थल अधिनियम (Places of Worship Act, 1991) की मूल भावना के विपरीत है। हिंदू पक्ष ने निर्णय आने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की थी. मुस्लिम पक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने की आशंका के बीच हिंदू पक्षकारों ने पहले ही सर्वोच्च न्यायालय में ‘कैविएट’ याचिका दायर कर दी है. इसमें अपील की गई है कि हिंदू पक्ष का पक्ष सुने बिना कोर्ट कोई भी एकतरफा आदेश पारित न करे।

MP: देवास पटाखा ब्लास्ट का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, चीन से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

देवास। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas district) की टोंककला पटाखा फैक्ट्री (Tonkala Firecracker Factory Blast) में हुए भीषण ब्लास्ट मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी (Main accused) और कथित असली संचालक मुकेश विज को पुलिस ने चीन से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. मुकेश विज गुरुवार को ग्वांग्झू (चीन) से भारत लौटा था. ब्लास्ट के बाद से ही वह फरार चल रहा था। देवास पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देशभर के एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया था. इसी के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी पहचान हुई और उसे हिरासत में लिया गया. अब पुलिस उसे देवास लाकर विस्तृत पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही मुकेश विज विदेश में छिपा हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स में उसके चीन में होने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी थी। 14 मई को हुआ था भीषण विस्फोट बता दें कि 14 मई गुरुवार को देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था. शुरुआती दौर में तीन मौतों की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई. मृतकों में अधिकांश मजदूर बिहार निवासी बताए गए हैं। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे थे, जिनमें से कुछ की इलाज के दौरान मौत हो गई. विस्फोट इतना भयावह था कि फैक्ट्री परिसर पूरी तरह तबाह हो गया था। अब तक 5 आरोपी गिरफ्तारदेवास पुलिस ने इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी मुकेश विज के अलावा उत्तराखंड निवासी फरार आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले फैक्ट्री के संयुक्त संचालक और मुकेश विज के भाई कपिल विज को भी दिल्ली से पकड़ा गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने लाइसेंसी (नाम का लाइसेंसी/मोहरा) अनिल मालवीय निवासी पीपलरावां जिला देवास और मैनेजर मोहम्मद आज़ास खान निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया था। प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंपब्लास्ट के बाद शासन, प्रशासन और पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली. घोर लापरवाही और निगरानी में गंभीर चूक के आरोपों के बीच एक घंटे के भीतर चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। उज्जैन संभागायुक्त ने टोंकखुर्द SDM संजीव सक्सेना और टप्पा चिड़ावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित किया. वहीं, गृह विभाग ने सोनकच्छ SDOP दीपा मांडवे को सस्पेंड किया। इसके अलावा देवास एसपी ने टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंडल को भी निलंबित कर दिया. लगातार हुई इन कार्रवाईयों से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 13 सदस्यीय SIT कर रही तकनीकी जांचदेवास एसपी पुनीत गेहलोद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है. SIT को तकनीकी साक्ष्य जुटाने, नेटवर्क खंगालने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. विशेष टीमें लगातार दिल्ली समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। लाइसेंस पर बड़े सवाल जांच में सामने आया है कि आरोपी अनिल मालवीय के नाम जारी लाइसेंस में केवल 15-15 किलोग्राम बारूद और 600-600 किलोग्राम पटाखा सामग्री रखने की अनुमति थी. इसके बावजूद हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर से कई टन विस्फोटक सामग्री मिलने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2026 तक वैध था और उसका नवीनीकरण 6 मई 2026 को ही किया गया था. ऐसे में लाइसेंस जारी करने, निरीक्षण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ‘मोहरा’ था लाइसेंसधारी…स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि BPL कार्डधारी लाइसेंसधारी अनिल मालवीय केवल एक ‘मोहरा’ था. पूरे नेटवर्क के पीछे प्रभावशाली लोगों के संरक्षण और आर्थिक गठजोड़ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राजनीतिक संरक्षण और बड़े कारोबारी नेटवर्क को लेकर सामने आ रही चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। पहले भी हो चुकी थीं आगजनी की घटनाएंजानकारी के अनुसार संबंधित फैक्ट्री में पूर्व में भी आगजनी की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के आरोप लग रहे हैं. फैक्ट्री में MV यानी मुकेश विज नाम से पैकिंग वाले पटाखों का निर्माण किया जाता था। न्यायिक जांच आयोग गठित_राज्य शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है. हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आयोग को एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी।

पांच देशों की यात्रा से लौटते ही एक्शन मोड में PM मोदी… खोला मंत्रियों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपने पांच देशों (यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) के सफल दौरे से लौटते ही सीधे ऐक्शन मोड (Action mode) में आ गए हैं। गुरुवार (21 मई) को दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद (Council of Ministers) की एक बेहद अहम और लंबी बैठक हुई। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक की गूंज बहुत तेज है, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर मंत्रियों के कामकाज का ‘रिपोर्ट कार्ड’ खोलकर रख दिया गया। एनडीए-3 सरकार (NDA-3 Government) के दो साल पूरे होने से ठीक पहले हुई इस मिड-टर्म समीक्षा ने मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलों को हवा दे दी है। किस आधार पर बनी ‘टॉप-5’ और ‘बॉटम-5’ की लिस्ट?सूत्रों के मुताबिक, यह करीब चार घंटे चली बैठक केवल एक सामान्य चर्चा नहीं थी, बल्कि इसमें मंत्रालयों के परफॉरमेंस का बारीकी से ऑडिट किया गया। बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने विभिन्न सुधारों और मंत्रालयों के कामकाज पर अपना विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। मंत्रालयों की रैंकिंग तय करने के लिए मुख्य रूप से दो पैमानों को आधार बनाया गया:– फाइलों का निस्तारण– मंत्रालयों में सरकारी फाइलें कितनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।– पब्लिक ग्रीवांस (जनता की शिकायतें):– आम लोगों की शिकायतों को सुलझाने में मंत्रालय का रवैया कितना सुस्त या फुर्तीला है। इन्हीं मानकों के आधार पर सबसे अच्छा काम करने वाले ‘टॉप-5’ और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले ‘बॉटम-5’ मंत्रालयों की एक स्पष्ट सूची (रैंकिंग) बैठक में पेश की गई। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इन खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह लिस्ट सामने आने के बाद कई मंत्रियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ‘बॉटम-5’ वाले मंत्रियों को पीएम की सीधी चेतावनीजिन मंत्रालयों का प्रदर्शन रैंकिंग में निचले स्तर पर रहा, उनके लिए प्रधानमंत्री का संदेश बिल्कुल साफ था। निचले पायदान वाले मंत्रालयों को अपने कामकाज के तरीके में तुरंत सुधार लाने और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने की सख्त हिदायत दी गई है। पीएम ने जोर देकर कहा कि फैसले तेजी से लिए जाने चाहिए, उत्पादकता बढ़ाई जानी चाहिए और फाइलों को बिना किसी लालफीताशाही के क्लियर किया जाना चाहिए। क्या जल्द होगा मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल?आगामी 9 जून 2026 को मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल (NDA-3) अपने दो साल पूरे कर रहा है। सरकार की इस दूसरी वर्षगांठ से पहले सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिल्ली में ही मौजूद रहने का जो निर्देश दिया गया था, उसने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। बैठक में जिस तरह से ‘रिपोर्ट कार्ड’ के आधार पर मंत्रालयों के प्रदर्शन को आंका गया है, उससे यह चर्चा जोरों पर है कि प्रधानमंत्री जल्द ही अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं। यह माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों का परफॉरमेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, उनकी कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है या उनके विभाग बदले जा सकते हैं। वहीं, अच्छा काम करने वाले युवा चेहरों का कद बढ़ाया जा सकता है। ‘सुधार ऐसे हों जो जनता की जिंदगी आसान बनाएं’इस बैठक में कृषि, श्रम, सड़क परिवहन, कॉर्पोरेट मामले, विदेश, वाणिज्य और ऊर्जा सहित कई प्रमुख मंत्रालयों ने पिछले दो वर्षों में किए गए अपने कामों का ब्योरा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों को दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार का काम लोगों की जिंदगी में बेवजह दखल देना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करना है। उन्होंने ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर फोकस करते हुए कहा कि हर नए सुधार और पहल का अंतिम लक्ष्य आम नागरिक के जीवन को आसान बनाना होना चाहिए। पीएम ने मंत्रियों को यह भी याद दिलाया कि ‘विकसित भारत 2047’ महज़ कोई राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि यह सरकार का देश के प्रति अटूट कमिटमेंट है।