Chambalkichugli.com

ईरान-अमेरिका तनाव का असर: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत की संभावनाओं की वजह से आज इंटरनेशनल मार्केट गोल्ड और सिल्वर का रेट फिर से बढ़ा हुआ है। मौजूदा परिस्थितियों की वजह से दुनिया भर में एनर्जी संकट गहरा गया है। बता दें, पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच एक दौर की बातचीत हो गई है। लेकिन यह पूरी वार्ता विफल रही थी। दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता तब नहीं हो पाया था। क्या है गोल्ड का ताजा रेट (Gold Latest Price)COMEX gold की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद यह 4855 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले के सत्र में सोने का भाव 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ा था। COMEX Silver के रेट भी आज बुधवार को बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी की कीमतों में उछाल के बाद यह 79 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गई थी। ब्लूमबर्ग के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत आने वाले दिनों में हो सकती है। न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले दो दिनों में बातचीत शुरू होने के संकेत दिए हैं। इन खबरों की वजह से मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। वहीं, डॉलर इंडेक्स 0.3 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से मेटल की कीमतों में 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कहां तक जाएगा सोने और चांदी का रेट (Gold Silver Price Outlook)Augmon से जुड़ी रेनिशा कहती हैं कि सोने और चांदी इस समय भी बुल रन पर सवार हैं। हालांकि, आगे का रास्ता काफी अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। रेनिशा का कहना है टेक्निकल स्तर पर, “गोल्ड 4800 से 4850 डॉलर (154000 रुपये से 155000 रुपये तक) के आस-पास रेसिस्टेंस दिखा रहा है। अगर कीमतें इसके ऊपर गई तो यह फिर 5000 डॉलर (160000 रुपये) के स्तर तक जा सकती हैं।” चांदी के विषय में एक्सपर्ट की राय है कि यह 77 डॉलर (246000 रुपये) के स्तर पर रेसिस्टेंस दिखा रहा है। इसके ऊपर जाने की स्थिति में चांदी का दाम 82 डॉलर से 87 डॉलर (255000 रुपये से 265000 रुपये) के स्तर तक पहुंच सकता है।”

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच फ्रांस की सक्रिय कूटनीति, क्या मैक्रों दिला पाएंगे राहत?

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब इमैनुएल मैक्रों ने शांति बहाली की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और मसूद पेजेश्कियन से अलग-अलग बातचीत कर गतिरोध तोड़ने की कोशिश की है। होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र होर्मुज जलडमरूमध्य में बनी तनावपूर्ण स्थिति इस पूरे विवाद की मुख्य वजह है। अमेरिका द्वारा यहां नौसैनिक नाकाबंदी लगाए जाने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इस बीच ईरान ने संकेत दिया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन शर्त यह है कि चर्चा अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में हो। ज़्यादा जानें उज्जैन समाचार भोपाल रियल एस्टेट जबलपुर समाचार यह भी पढ़ें | US President Donald Trump Calls PM Modi; 40-Minute Discussion Held on Iran and Hormuz ईरान की शर्तें और रुख ईरान ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पूर्ण युद्धविराम के लिए लेबनान में जारी शत्रुता को खत्म करना जरूरी होगा। तेहरान का मानना है कि यूरोप, खासकर फ्रांस, इस गतिरोध को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि इस्लामाबाद में हालिया वार्ता बेनतीजा रही, लेकिन ईरान ने आगे बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है। मैक्रों का शांति फॉर्मूला मैक्रों ने दोनों नेताओं से बातचीत के बाद तीन अहम प्रस्ताव सामने रखे— क्षेत्रीय स्थिरता के लिए युद्धविराम का विस्तार, जिसमें लेबनान को भी शामिल किया जाएहोर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शर्त और शुल्क के तुरंत खोला जाएफ्रांस और ब्रिटेन के नेतृत्व में बहुपक्षीय मिशन बनाकर नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए फ्रांस और ब्रिटेन इस मुद्दे पर पेरिस में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की मेजबानी भी करने जा रहे हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा होगी। ट्रंप का दावा—ईरान बातचीत को तैयार डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में दावा किया कि ईरान की ओर से बातचीत के संकेत मिले हैं और तेहरान समझौता करने को इच्छुक है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका का रुख सख्त बना रहेगा। क्या संभव है समाधान? विशेषज्ञों के मुताबिक, हालात बेहद संवेदनशील हैं और किसी भी छोटी चूक से बड़ा संघर्ष हो सकता है। ऐसे में फ्रांस की मध्यस्थता अहम साबित हो सकती है, लेकिन अंतिम समाधान दोनों पक्षों की राजनीतिक इच्छाशक्ति पर निर्भर करेगा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस की पहल एक उम्मीद जरूर जगाती है, लेकिन शांति की राह अभी भी आसान नहीं दिख रही। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि कूटनीति जीतती है या टकराव और गहराता है।

राघव चड्ढा को केंद्र से मिली Z सिक्योरिटी, पंजाब सरकार ने छीन ली थी सुरक्षा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। इससे पहले पंजाब की AAP सरकार उनकी सुरक्षा वापस ले चुकी थी। सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को Z सिक्योरिटी मिलेगी जबकि अन्य स्थानों पर उन्हें Y प्लस सुरक्षा प्रदान की जाएगी।पार्टी में बदली जिम्मेदारियां हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था। उनकी जगह अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही सदन में उनके बोलने पर भी रोक लगा दी गई थी। इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय ED ने अशोक मित्तल के जालंधर स्थित आवास और उनकी निजी यूनिवर्सिटी में छापेमारी भी की है। खामोश किया जा सकता है हराया नहीं पार्टी से मतभेद बढ़ने के बाद राघव चड्ढा ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने से रोका जा सकता है लेकिन हराया नहीं जा सकता। उन्होंने पार्टी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब वीडियो जारी कर दिया। AAP नेतृत्व से बढ़ी दूरी पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद 2022 में राघव चड्ढा को सुरक्षा दी गई थी जो लगातार जारी रही। लेकिन अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे नेताओं के जेल जाने पर उनकी चुप्पी पार्टी नेतृत्व को खली। हालांकि उस समय यह कहा गया कि वे आंखों के इलाज के लिए विदेश गए हुए थे। बाद में जब पार्टी के बड़े नेता जेल से बाहर आए तब भी उनकी सक्रियता कम दिखाई दी। इसके बाद उन्हें राज्यसभा में पद से हटाया गया और अब उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी।Z सिक्योरिटी में कैसा होता है सुरक्षा घेरा Z श्रेणी की सुरक्षा देश में उच्च स्तर की सुरक्षा मानी जाती है। इसमें लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं जिनमें 4 से 6 NSG कमांडो शामिल होते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ITBP CRPF और स्थानीय पुलिस के जवान भी इस सुरक्षा घेरे का हिस्सा होते हैं।

राष्ट्रगीत विवाद: इंदौर की दो महिला कांग्रेस पार्षदों पर FIR, घंटों पूछताछ के बाद पुलिस की कार्रवाई

इंदौर । नगर निगम के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अनादर के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। जांच पूरी होने के बाद एमजी रोड थाना पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षदों रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया। शिकायत और वीडियो के आधार पर कार्रवाई पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा पार्षदों द्वारा दी गई शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाकर की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले दोनों पार्षदों को पूछताछ के लिए तलब किया था। एमजी रोड थाना पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को दोनों आरोपियों को बुलाकर विस्तृत पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई अहम सवाल पूछे गए और पूरे घटनाक्रम को लेकर उनके बयान दर्ज किए गए। साढ़े चार घंटे तक चली पूछताछ, दर्ज हुए बयान एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक, भाजपा पार्षद दल ने थाने पहुंचकर इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। सोमवार को पार्षद फौजिया शेख अलीम के बयान दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार को रुबीना इकबाल खान से पूछताछ की गई। दोनों से करीब साढ़े चार घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। इस धारा में दर्ज हुआ केस पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196/1 के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने से संबंधित है।

मध्यप्रदेश में चौंकाने वाला मामला अंतिम संस्कार रुका पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बैतूल । मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला नगर में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब अंतिम संस्कार के दौरान चिता से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार भीमनगर निवासी 62 वर्षीय शकुंतला गुजरे का मंगलवार को निधन हो गया था। परिजनों ने नियमानुसार उनका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया और स्थानीय मोक्षधाम में चिता भी तैयार कर दी गई थी। इसी दौरान अचानक स्थिति बदल गई। महाराष्ट्र के सौसर क्षेत्र से पहुंची मृतका की बहन अंजली ने अंतिम दर्शन के दौरान शरीर पर कुछ संदिग्ध चोट के निशान देखे। इन निशानों को देखकर उन्होंने तुरंत हत्या की आशंका जताई और अंतिम संस्कार रोकने की मांग की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चिता से शव को उतरवाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे किसी प्रकार की साजिश या हिंसा शामिल है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

प्रॉपर्टी कारोबारी पर जानलेवा हमला, गोली सीने के पार, पत्थर से भी किया वार

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के Rajgarh जिले के भगवतीपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 26 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी रामबाबू गुर्जर की उनके ही चचेरे भाइयों ने बेरहमी से हत्या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर उनका चेहरा कुचल दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मां की आंखों के सामने तड़पता रहा बेटामृतक की मां संतोष बाई ने जो मंजर बताया, वह दिल को झकझोर देने वाला है। उन्होंने कहा, “जैसे ही खबर मिली कि बेटे को मार रहे हैं, मैं दौड़कर मौके पर पहुंची। वह खून से लथपथ पड़ा था। मैंने उसे गोद में लिया और पल्लू से चेहरा साफ करने लगी।”तड़पते हुए रामबाबू ने आखिरी सांसों में कहा- “मां, मुझे विशाल और हुकुम ने गोली मारी… फिर पत्थरों से मारा…” और इतना कहते ही उसकी आंखें हमेशा के लिए बंद हो गईं।  सुनसान रास्ते पर रची गई साजिशघटना सोमवार (13 अप्रैल) रात करीब 10 बजे की है। रामबाबू गांव लौट रहे थे, तभी गांव से करीब 300 मीटर पहले सुनसान रास्ते पर आरोपियों ने पत्थर रखकर उनकी बाइक रुकवाई। जैसे ही उन्होंने गाड़ी धीमी की, सीने में गोली मार दी। गिरने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और पत्थरों से लगातार हमला करते रहे।पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि गोली सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई थी, जबकि पत्थर के वार से उनका जबड़ा टूट गया, कान फट गया और सिर व आंख में गंभीर चोटें आईं। जमीन विवाद बना हत्या की वजहपरिजनों के मुताबिक, इस खौफनाक हत्या के पीछे पुराना जमीन विवाद था। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि चचेरा भाई हुकुम अपनी जमीन बेचते समय उनके खेत से रास्ता चाहता था, जिसे परिवार ने मना कर दिया था। तभी से रंजिश चल रही थी और आरोपियों ने बदला लेने की धमकी भी दी थी। शादी की खुशियां मातम में बदलींघर में खुशियों का माहौल था। 24 अप्रैल को छोटे भाई दीपक की शादी होने वाली थी। 19 अप्रैल को माता पूजन और 25 को रिसेप्शन तय था। रामबाबू खुद शादी के कार्ड बांट रहे थे। लेकिन एक ही रात में खुशियां मातम में बदल गईं।रामबाबू की पत्नी गर्भवती है और उनकी डेढ़ साल की बेटी भी है। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पुलिस कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारमामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है। Madhya Pradesh Police आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गांव में दहशत, लोगों में गुस्साघटना के बाद गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। लोग खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन अंदर गुस्सा साफ झलक रहा है। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर और बिखरे शादी के कार्ड इस दर्दनाक घटना की गवाही दे रहे हैं।

दर्दनाक मामला: महिला ने जान देने से पहले वीडियो में किया खुलासा, आरोपी फरार

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के Indore से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित दुष्कर्म के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला Khudel थाना क्षेत्र के ग्राम सोनगुराड़िया का है, जहां पीड़िता ने मौत से पहले एक वीडियो बनाकर आरोपी का नाम उजागर किया। मौत से पहले VIDEO में बताई पूरी कहानीजानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल की रात महिला घर पर अकेली थी, जबकि परिवार के बाकी सदस्य सुंदरकांड कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान उसका रिश्तेदार महेंद्र चौहान घर पहुंचा और महिला को अकेला पाकर जबरदस्ती की। घटना के बाद महिला ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने साफ तौर पर महेंद्र चौहान को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने वही बात दोहराई और ससुराल पक्ष को निर्दोष बताया। मानसिक आघात में उठाया खौफनाक कदमदुष्कर्म की घटना के बाद महिला गहरे मानसिक तनाव में चली गई। 8 अप्रैल को उसने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरारमामले की जानकारी मिलते ही Madhya Pradesh Police ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 64(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। सुसाइड नोट बना अहम सबूतपुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने स्पष्ट रूप से आरोपी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह नोट और वीडियो जांच में अहम सबूत माने जा रहे हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। कानून और समाज के सामने बड़ी चुनौतीइस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि पीड़ितों को समय पर मानसिक और कानूनी सहायता मिलना कितना जरूरी है। अगर समय रहते मदद मिलती, तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी।

MP बोर्ड रिजल्ट 2026 झाबुआ बना नंबर वन 12वीं में पहला स्थान 10वीं में भी जलवा

झाबुआ । मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले ने इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। परिणामों में जिले ने अपनी मजबूत शैक्षणिक स्थिति का परिचय देते हुए प्रदेशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 12वीं परीक्षा परिणाम में झाबुआ जिले ने 93.23 प्रतिशत के उत्कृष्ट परिणाम के साथ पूरे मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है और शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को भी दर्शाती है। वहीं 10वीं परीक्षा परिणाम में भी जिले ने 87.83 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस सफलता के बीच झाबुआ की छात्रा कु. सीमा भायडिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानापुर की छात्रा सीमा ने प्रावीण्य सूची में प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में पड़ोसी जिले अलीराजपुर ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अलीराजपुर ने 10वीं परीक्षा में 92.14 प्रतिशत परिणाम हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है जो इस क्षेत्र की शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार आदिवासी बहुल जिलों का यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि सरकारी प्रयासों और शिक्षकों की मेहनत से शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की बढ़ती भागीदारी और बेहतर परिणाम भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत हैं।इस ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों व अभिभावकों को भी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस हो रहा है।

इंदौर में रंगदारी का मामला, ‘हैरी बॉक्सर’ नाम से बिल्डर को दी जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के Indore में एक बार फिर संगठित अपराध का साया गहराता नजर आ रहा है। शहर के पॉश इलाके Race Course Road के एक बड़े बिल्डर को कुख्यात Lawrence Bishnoi gang के नाम से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खुद को ‘हैरी बॉक्सर’ बताने वाले बदमाश ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो बिल्डर के बेटे को गोली मार दी जाएगी।  व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज से मचा हड़कंपक्राइम ब्रांच के अनुसार, बिल्डर विवेक दम्मानी के ऑफिस नंबर पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल रिसीव करने वाली महिला स्टाफ से आरोपी ने कहा  “विवेक दम्मानी को बोल देना 5 करोड़ दे दे, नहीं तो बेटे को कहीं भी गोली मरवा दूंगा।” शुरुआत में इसे मजाक समझा गया, लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से आए वॉइस मैसेज ने पूरे ऑफिस में दहशत फैला दी।आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसके पास बिल्डर और उनके बेटे की हर गतिविधि की लोकेशन है। इससे मामला और गंभीर हो गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।  क्राइम ब्रांच अलर्ट, जांच शुरूमामले की जानकारी मिलते ही Madhya Pradesh Police की क्राइम ब्रांच हरकत में आई। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कॉल व वॉइस मैसेज की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस को ट्रैक कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही बिल्डर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ‘हैरी बॉक्सर’ का नाम, लॉरेंस गैंग से जुड़ावजिस ‘हैरी बॉक्सर’ का नाम लेकर धमकी दी गई, उसे Lawrence Bishnoi gang का करीबी गुर्गा बताया जाता है। हालांकि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं कोई स्थानीय बदमाश गैंग के नाम का इस्तेमाल कर डर फैलाने की कोशिश तो नहीं कर रहा। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियांइंदौर में यह पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले Tukoganj के बिल्डर संजय जैन को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। उस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंच नहीं पाई थी। बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंताजानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में पिछले कुछ समय में Lawrence Bishnoi gang के नाम से फिरौती मांगने के 5 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने कारोबारी वर्ग और आम लोगों में डर का माहौल बना दिया है।

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, दो युवतियों ने नाबालिग को बेरहमी से पीटा

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के Indore से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की को फ्लैट में बुलाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस हरकत में आ गई। मामला Tukoganj थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। कमरे में बंद कर की पिटाई, VIDEO ने खोली पोलजानकारी के मुताबिक, घटना तुकोगंज स्थित रूस्तम के बगीचे इलाके की है। यहां एक फ्लैट में दो युवतियों ने अपनी ही एक नाबालिग सहेली को बुलाया और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डंडों, लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस हुई एक्टिव, जांच शुरूवीडियो सामने आने के बाद Madhya Pradesh Police हरकत में आई है। एमआईजी थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के जरिए मिली, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी नाबालिग, शिकायत का इंतजारपुलिस के मुताबिक, इस मामले में मारपीट करने वाली और पीड़िता—सभी नाबालिग हैं। फिलहाल पीड़िता की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुरानी रंजिश बनी वजहप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी युवतियों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसे बहाने से फ्लैट पर बुलाया गया और फिर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामलेगौरतलब है कि कुछ दिन पहले Hiranagar इलाके में भी इसी तरह का एक मारपीट का वीडियो सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में कानून-व्यवस्था और युवाओं के व्यवहार को लेकर चिंता बढ़ा दी है।