HIGHLIGHTS:
- भिंड डाकघर की पासपोर्ट शाखा में धमकी भरा ई-मेल मिला
- पूरे परिसर को तुरंत खाली कराया गया
- बम और डॉग स्क्वॉड ने सघन सर्चिंग की
- बाजार बंद, यातायात रोका गया
- जांच में अभी तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली

BHIND BOMB THERAT: ग्वालियर। भिंड के मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट शाखा में बुधवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मेल में डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत पूरे परिसर को खाली करवा दिया।
पुलिस और बम स्क्वॉड की सघन जांच
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कोतवाली और देहात थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Sanjeev Pathak मौके पर पहुंचे। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
एनिमल को पीछे छोड़ धुरंधर 2 बनी बॉक्स ऑफिस की नई बादशाह रणवीर सिंह का जलवा कायम
बाजार बंद, यातायात रोका गया
सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर के आसपास का इलाका सील कर दिया गया। मुख्य मार्गों पर यातायात रोक दिया गया और आसपास के बाजार भी बंद करा दिए गए। अचानक भारी पुलिस बल की तैनाती से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
भारत-इजरायल साझेदारी से IMEC मजबूत, चीन की पकड़ को संतुलित करने की रणनीति
मेल की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में कोई खतरा नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अब ई-मेल के स्रोत और उसकी सच्चाई की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।