Chambalkichugli.com

BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम

CONGRESS PROTEST

BHIND CONGRESS PROTEST : मध्यप्रदेश। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भिंड में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लहार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। भरौली चौराहा स्थित टिकासरा पर आयोजित इस धरने का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और लहार विधायक पर भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों और प्रशासनिक मनमानी के गंभीर आरोप लगाए।

26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

गौवंश की स्थिति पर सरकार को घेरा

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि मोहन यादव सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में गौवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को गौ-सेवक बताने वाली सरकार में खुलेआम गायों का कत्लेआम हो रहा है। कटारे ने भोपाल में बूचड़खानों को दी गई स्वीकृति का हवाला देते हुए अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

CONGRESS PROTEST
CONGRESS PROTEST

भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दबाव के आरोप

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और लहार विधानसभा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। नगर पालिका और जनपद पंचायत में जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव और अवैध रेत उत्खनन को लेकर भी सवाल उठाए गए।

MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया ‘पिंकी’, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, मनोज दैयपुरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *