Chambalkichugli.com

BHIND HIGHWAY ENCROACHMENT: भिंड में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: शहर में 60 किमी/घंटा स्पीड लिमिट, हाईवे होंगे अतिक्रमण मुक्त

BHIND ACCIDENTS

HIGHLIGHTS:

  • शहरी क्षेत्रों में अधिकतम स्पीड 60 किमी/घंटा निर्धारित
  • हाईवे और सड़कों से गिट्टी, रेत व अतिक्रमण हटाने का अभियान
  • ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए कैमरे और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे
  • बिना हेलमेट और नाबालिग ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई
  • प्रमुख चौराहों पर जल्द लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
BHIND HIGHWAY
BHIND HIGHWAY

BHIND HIGHWAY ENCROACHMENT: भिंड। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शहरी और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा तय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे और शहर की सड़कों को गिट्टी, रेत और अतिक्रमण से मुक्त रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

ग्वालियर में बाबा ने परिवार को डराकर ठगा 30 हजार, बेटे और बुजुर्गों पर मंडराया अनिष्ट का डर

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश

यह निर्णय कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

DELHI AI SUMMIT PROTEST: युथ कांग्रेस नेताओं ने फुंका PM का पुतला; दिल्ली- AI समिट में कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी पर विरोध

स्पीड कंट्रोल और निगरानी व्यवस्था

शहरी सीमा में प्रवेश मार्गों पर स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जाएंगे। ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट और प्रमुख मार्गों पर डिटेक्शन कैमरे लगाए जाएंगे। दुर्घटना संभावित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक स्थापित किए जाएंगे।

बड़वानी में यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, 16 घायल; हादसा CCTV में कैद

हेलमेट और नाबालिग ड्राइविंग पर सख्ती

बैठक में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और नाबालिगों के वाहन चलाने पर चिंता जताई गई। पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी।

O Romeo 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया, शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की फिल्म ने कमाए 61.55 करोड़

शहर में लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

नगर पालिका को इंदिरा गांधी चौराहा, लहार चुंगी चौराहा, सुभाष तिराहा और भारौली तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और समयसीमा तय कर काम शीघ्र पूरा करने को कहा गया है।

GWALIOR FAKE BABA: अंधविश्वास का जाल बिछाकर ठगे 30 हज़ार, बाबा बोले – तुम्हारे बेटे के साथ बुरा होगा!

प्रशासन का दावा है कि इन कदमों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *