BHIND HONOR KILLING : मध्यप्रदेश। भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के खिरिया थापक गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 21 वर्षीय विवाहिता बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि मृतका की पहचान निधि धानुक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता मुन्नेश धानुक को गिरफ्तार कर लिया है।
TRAFFIC JAM MORENA : कैलारस में 3 घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी; अतिक्रमण बना कारण
चाचा के साथ भागी भतीजी
पुलिस के अनुसार, निधि की शादी 11 दिसंबर को ग्वालियर निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। बताया जा रहा है कि प्रेमी रिश्ते में उसका चाचा लगता था। इस घटना के बाद परिवार और समाज में बदनामी की बात कहकर पिता ने बेटी की हत्या कर दी।
GWALIOR COLD WAVE : पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर–चंबल में बदलेगा मौसम, ठंड और मावठे के आसार

बाप ने बहला-फुसलाकर ली जान
सूचना के मुताबिक मंगलवार शाम निधि अपने पिता से मिलने गई थी। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर सरसों के खेत में ले जाकर गोली मार दी। जिसके बाद मृतका की मां ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।