Chambalkichugli.com

BHIND MAN MURDERED : PM में देरी से भड़के परिजन, हत्या के बाद अस्पताल में अव्यवस्था; 3 घंटे बिजली गुल

BHIND CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों का धरना और नारेबाजी
  • 30 वर्षीय नीलेश जाटव की गोली मारकर हत्या
  • बिजली न होने से 3 घंटे तक रुका पोस्टमार्टम
  • परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए आरोप
  • स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
BHIND PRROTEST
BHIND PRROTEST

BHIND MAN MURDERED : भिंड। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें घंटों परेशान होना पड़ा।

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत!

युवक की हत्या के बाद बढ़ी संवेदनशीलता

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय नीलेश जाटव की बीती रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन समय पर प्रक्रिया शुरू नहीं होने से परिजनों में आक्रोश फैल गया।

GUNA MAN MURDERED : प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से पिटाई, आम आदमी पार्टी से था कनेक्शन?

बिजली न होने से रुका पोस्टमार्टम

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में करीब तीन घंटे तक बिजली नहीं थी, जिसके चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस वजह से न केवल परिजन बल्कि वहां मौजूद अन्य लोग भी परेशान होते रहे। उन्होंने कहा कि इस देरी से अंतिम संस्कार में भी बाधा आई और प्रशासन ने समय पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की।

कार्रवाई की मांग, व्यवस्था पर सवाल

मृतक के परिजन देशराज धारिया ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *