HIGHLIGHTS:
-
भिंड में 8वीं की दलित छात्रा से छह महीने तक दुष्कर्म
-
गर्भवती होने के बाद परिवार को घटना की जानकारी
-
सहेलियों ने अपने भाई से कराई थी पहचान
-
धमकी देकर आरोपी करता रहा शोषण
-
केस दर्ज, आरोपी फरार; संगठनों ने जताई नाराजगी

BHIND MINRO GIRL RAPED: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आठवीं कक्षा की एक दलित छात्रा के साथ छह महीने तक लगातार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि इस घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजनों ने रौन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिडिल ईस्ट तनाव का भारतीय बाजार पर असर, BSE Sensex में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट
सहेलियों के घर बुलाकर कराया परिचय
पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों से थी, दोनों बहनें उसे अक्सर अपने घर बुलाती थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई साहिल से उसकी पहचान कराई। परिजनों का आरोप है कि एक दिन दोनों बहनों ने छात्रा को घर बुलाया और उसे कमरे में अकेला छोड़कर बाहर चली गईं। इस दौरान आरोपी साहिल ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।
बढ़ती डिमांड से मार्केट में कमी, Induction Cooktop क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर हुए आउट ऑफ स्टॉक
धमकी देकर छह महीने तक करता रहा शोषण
परिजनों ने बताया कि आरोपी ने छात्रा को डराकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। इसके बाद वह उसे बार-बार अपने घर बुलाता रहा और छह महीने तक कई बार दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा गर्भवती हुई तो उसकी मां को जानकारी मिली। मां ने पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।
Mark Butcher का बयान- Arshdeep Singh की फॉर्म ने बढ़ाई Jasprit Bumrah की प्रभावशीलता
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी साहिल फिलहाल फरार है और पुलिस हर दिशा में उसकी खोज में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता छात्रा के समर्थन में थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना आवश्यक है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।