Chambalkichugli.com

BHIND MLA HEMANT KATARE: भिंड के अटेर पुल पर विधायक नाराज: हेमंत कटारे ने कहा – “पुल जल्द चालू करें, सिंचाई परियोजना की समय-सीमा बताएं”

BHIND ATAIR BRIDGE

HIGHLIGHTS:

  • अटेर विधायक हेमंत कटारे ने पुल निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई

  • लोक निर्माण विभाग को पुल जल्द चालू करने के निर्देश

  • कनेरा उद्वहन सिंचाई योजना की प्रगति पर समय-सीमा तय करने को कहा

  • बैठक में कई विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा

  • अधिकारियों को जनता से जुड़े कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश

BHIND ATAIR BRIDGE
BHIND ATAIR BRIDGE

BHIND MLA HEMANT KATARE: ग्वालियर। भिंड जिले के अटेर विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने चंबल नदी पर बन रहे अटेर पुल के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। बता दें कि अटेर के आईटीआई परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का कार्य शीघ्र पूरा किया जाये और आम जनता के लिए उसे चालू किया जाए।

ऊर्जा आपूर्ति को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गया एलपीजी लेकर आ रहा ‘नंदा देवी’ जहाज

सिंचाई योजना पर समय-सीमा तय करने के निर्देश

विधायक ने कनेरा उद्वहन सिंचाई परियोजना की प्रगति पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से स्पष्ट समय-सीमा तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि समय पर परियोजना पूरी होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उज्जैन में गैस संकट: रेस्टोरेंट संचालकों ने डीजल लकड़ी भट्टियों का सहारा लिया, 10 दिन की वेटिंग

सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा

बैठक में विधायक ने राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ऊर्जा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, कृषि, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सहकारिता और नगर परिषद सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की।

3 बार ‘तलाक’ बोलकर पत्नी को छोड़ा, दूसरी शादी कर लाया पति: खंडवा में ट्रिपल तलाक केस, पति समेत सास-ससुर पर FIR

अधिकारियों को जनता सेवा में निर्देश

हेमंत कटारे ने अधिकारियों को जनता से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूरा करने और लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतें मिलती हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

GWALIOR LAND DISPUTE: ग्वालियर में 200 करोड़ की जमीन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक: गुप्तेश्वर सोसायटी के पक्ष में फैसले पर फिलहाल ब्रेक

सामाजिक कल्याण और राशन वितरण पर ध्यान

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को टीएचआर वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पीडीएस राशन वितरण में किसी भी गड़बड़ी से बचने की चेतावनी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News