BHIND NEWS : मध्यप्रदेश। भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गोहद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर बैठीं गायों को तेज रफ्तार ट्रेन ने कुचल दिया। बता दें कि इस हादसे में 10 से 12 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं।
GWALIOR COLD WAVE : पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर–चंबल में बदलेगा मौसम, ठंड और मावठे के आसार
तेज रफ्तार ट्रेन बनी हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार इटावा से ग्वालियर की ओर जा रही ट्रेन जब गोहद स्टेशन के नजदीक पहुंची, उसी समय रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में गायें बैठी हुई थीं। ट्रेन की गति तेज होने के कारण चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा सका। परिणामस्वरूप कई गायें ट्रेन की चपेट में आ गईं।
HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी
गोसेवकों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने गोसेवकों को जानकारी दी। जिसके बाद गोसेवक मौके पर पहुंचे तो हालात बेहद दर्दनाक थे। रेलवे ट्रैक के आसपास मृत गायें पड़ी थीं और घायल गायें तड़प रही थीं। गोसेवकों ने तत्काल प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन मौके पर कोई सहयोग नहीं मिल सका।

5 घंटे की मशक्कत के बाद इलाज
गोसेवक जलसिंह राजावत ने बताया कि घायल गायों की हालत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में गोसेवकों ने स्वयं ही मोर्चा संभाला। लकड़ी और अन्य संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर बनाए गए। खेतों के रास्ते घायल गायों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों की मदद से सभी घायल गायों का उपचार कराया गया।
स्थानीय लोगों में रोष
घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों और गोसेवकों ने रेलवे प्रबंधन से रेलवे ट्रैक के आसपास फेंसिंग लगाने और पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।