Chambalkichugli.com

BHIND NO ROAD-NO TOLL PROTEST: नो रोड- नो टोल आंदोलन 16 मार्च से शुरू; संत करेंगे मालनपुर में धर्मध्वजा स्थापना

BHIND SAINTS PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • 16 मार्च से मालनपुर टोल प्लाजा पर नो रोड-नो टोल आंदोलन।

  • कुंडेश्वर महादेव मंदिर में आज संत समाज की बैठक।

  • मंत्री राकेश शुक्ला ने संतों से समाधान के लिए अपील की।

  • पिछले प्रदर्शन में भी सांकेतिक टोल बंद कर विरोध किया गया था।

  • हाईवे चौड़ीकरण नहीं होने से संत समाज और जनता में नाराजगी।

BHIND SAINTS PROTEST
BHIND SAINTS PROTEST

BHIND NO ROAD-NO TOLL PROTEST: भिंड। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 के चौड़ीकरण को लेकर संत समाज 16 मार्च से “नो रोड-नो टोल” आंदोलन शुरू करने जा रहा है। बता दें की शुक्रवार को कुंडेश्वर महादेव मंदिर में संत समाज की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मालनपुर टोल प्लाजा पर धर्मध्वजा लगाने और आंदोलन की रणनीति तय करने पर चर्चा होगी।

चैत्र नवरात्र में मैहर में रुकेंगी 15 एक्सप्रेस ट्रेनें, श्रद्धालुओं के लिए पांच मिनट का ठहराव

मंत्री कर रहे हैं संतों से संपर्क

प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने संतों से बात कर आंदोलन को टालने और हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की अपील की है। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को यह बैठक आयोजित होगी।

कोविड के बाद आरईआईटी मार्केट में भारत का जबरदस्त उछाल, 1.72 लाख करोड़ रुपए

16 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन

संत समाज ने मालनपुर टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक आंदोलन में भिंड, ग्वालियर, मुरैना, इटावा और जालौन के कई महंत और महामंडलेश्वर शामिल होंगे।

ईरान संकट में निवेश: वॉरेन बफे की सलाह से बनाएं स्मार्ट रणनीति

पूर्व प्रदर्शन और नाराजगी

29 दिसंबर को भी संत समाज ने मालनपुर टोल प्लाजा पर सांकेतिक टोल बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमे संतों का कहना है कि हाईवे पर रोज दुर्घटनाएं होती हैं और अभी तक चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हुआ।

दो-पहिया और कारों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी, बाजार में उत्साह

संत समाज का संदेश

संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा कि यदि 14 मार्च की बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 16 मार्च से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा और जब तक हाईवे चौड़ीकरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *